जून माह में कई तरह के शुभ योगों का निर्माण हुआ है। जून में बुद्धि और वाणी के ग्रह बुध मिथुन राशि में प्रवेश किया है। 15 जून से सूर्य भी मिथुन राशि में हैं। बुध और सूर्य के मिथुन राशि में गोचर करने से बुधादित्य योग बना है। इसके अलावा मिथुन राशि में शुक्र ग्रह भी मौजूद हैं जिससे भद्र राजयोग के साथ लक्ष्मी नारायण योग भी बना हुआ है। इसके अलावा कुंभ राशि में शनि, मीन और कन्या राशि में केतु, मेष राशि में मंगल और वृषभ राशि में देवगुरु बृहस्पति ग्रह विराजमान है। ऐसे में एक विशेष योग का निर्माण भी हुआ है जिसे मलिका राजयोग कहा जाता है।
मलिका राजयोग
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कुंडली में सभी ग्रह लगातार सात ग्रहों में हो तो इसे मलिका राजयोग कहा जाता है। इस योग में ग्रह एक के बाद एक माला की तरह होते हैं जिस कारण से इसे मलिका योग कहा जाता है। कुंडली में मलिका योग एक माला की तरह पिरोया रहता है। इसमें सभी सात ग्रह केवल राहु-केतु को छोड़कर सभी सात ग्रह लगातार सात घरों में होते हैं। इस योग से जातक के जीवन में सफलता और धन प्राप्ति के योग बनते हैं। ऐसे व्यक्ति समाज में उल्लेखनीय योगदान करते हैं। इस योग के बनने के कारण व्यक्ति में आत्मविश्वास और नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है।
विज्ञापन
2 of 4
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मलिका राजयोग बनने इन राशियों को होगा फायदा
मेष राशि
मलिका योग बनने से मेष राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बहुत शुभ रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी और हर एक तरह की इच्छा पूरी होगी। कार्यो में सफलता और आय के नए-नए स्त्रोत प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
3 of 4
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए भी मलिका योग बहुत अच्छा योग साबित होगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताएं प्राप्त होंगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। नई योजनाएं कारगर साबित होंगी। आपके काम की प्रशंसा हर जगह पर होगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए मलिका योग बहुत कारगर सिद्ध साबित होगी। करियर में शानदार अवसर हासिल होंगे। जीवन में धन की कमी नहीं रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल होगा।