फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

January Monthly Horoscope 2023: 12 राशि वालों के लिए जनवरी का महीना कैसा रहेगा, इस दिन रहें जरा बचके...

Sat, 31 Dec 2022 10:55 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
वर्ष के आरंभिक ग्रह-गोचर सफलता तो दिलाएंगे किंतु धर्म और अध्यात्म पर अधिक खर्च होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। प्रशासनिक अधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के नए टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हों तो भी अवसर अनुकूल रहेगा। इस अवधि के मध्य अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें। माह की 17-18 तारीख को रहें जरा बचके।

मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 

तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन

2 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
अपनी जिद और आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। भागदौड़ की अधिकता रहेगी यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई के लिए विदेश जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। माह की 28-29 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

3 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
माह का आरंभ कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। भाग्यवृद्धि तो होती रहेगी कार्यक्षेत्र का विस्तार भी होगा किंतु कहीं न कहीं आप षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं इसलिए, गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। कोई भी बड़े से बड़ा व्यापार आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से ग्रह-गोचर अति अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। चुनाव संबंधी निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है। माह की 21-22 तारीख को रहें जरा बचके।

4 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव के बावजूद कार्य व्यापार में सफलताओं का दौर चलता रहेगा संतान के दायित्व की पूर्ति होगी नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे धर्म और अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। माह की 15-16 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

5 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर मास पर्यंत विषम परिस्थितियों पर नियंत्रण रखपाने में सफल रहेंगे। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी यहां तक कि प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनूकुल रहेगा। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। इन सबके बावजूद कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। माह की 26-27 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

6 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
माह कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव और सुखद परिणामों का सामना करवाएगा यद्यपि, कहीं न कहीं पारिवारिक कलह का सामना भी करना पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्त के योग बनेंगे किंतु कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। नए अनुबंध की प्राप्ति होगी। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो उसे दृष्टि से ग्रहफल अति अनुकूल रहेगा। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें। माह की 01-02 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

7 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
संपूर्ण माह कई तरह के अप्रत्याशित सुखद समाचार देगा किंतु गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी और वे आपके खिलाफ षड्यंत्र करने से पीछे नहीं रहेंगे अतः उनसे सावधान रहें। अपनी ऊर्जाशक्ति और साहस के बलपर कठिन हालात को भी नियंत्रित कर लेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। योजनाएं गोपनीय रखें। माह की 30-31 तारीख को रहें जरा बचके।

8 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
संपूर्ण माह कार्य-व्यापार की दृष्टि से बेहतरीन सफलता दिलाएगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नव-दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। अपनी ऊर्जा शक्ति के बल पर सफलता-दर सफलता हासिल करते जाएंगे। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग भी बनेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। विवाह संबंधी वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें। माह की 28-29 तारीख को रहें जरा बचके।

9 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
माह पर्यंत सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा आर्थिक और व्यापारिक पक्ष मजबूत बनेगा। कहीं न कहीं स्वास्थ्य विशेष करके शारीरिक पीड़ा से आपको दो-चार होना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है उन्हें गलत संगति में जाने से बचाएं। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग माह की 3-4 तारीख को रहें जरा बचके।

10 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
संपूर्ण माह आशातीत सफलता दिलाएगा। शासन-सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो ग्रह-गोचर और अनुकूल रहेगा। पारिवारिक कलह तथा मानसिक अशांति का सामना तो करना पड़ेगा किंतु कार्य व्यापार में उन्नति से परेशानियां दूर होती जाएंगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। माह की 28-29 तारीख को रहें जरा बचके।

11 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
माह पर्यंत आर्थिक पक्ष मजबूत होगा आय के नए साधनों का संयोग बनेगा किंतु अत्यधिक भागदौड़ के कारण थकान और अपव्यय का सामना करना पड़ेगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी नागरिकता के लिए वीजा आदि का आवेदन करना हो अथवा विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई के लिए विदेश जाना हो तो उस दृष्टि से ग्रहफल अति अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसलिए अपने कार्य व्यापार के प्रति चिंतनशील रहें। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। माह की 13-14 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

12 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
ग्रह गोचर की अनुकूलता माहपर्यंत आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए कोई भी बड़े से बड़े कार्य आरंभ करना हो या नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो अवसर हाथ से न जाने दें। शासन सत्ता का तो पूर्ण सहयोग तो मिलेगा ही आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। दवाओं के रिएक्शन से भी सावधान रहें। समाज के संभ्रांत लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। माह की 15-16 तारीख को रहें जरा बचके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें