महान ग्रह शुक्र धनु राशि की यात्रा समाप्त करके 29 दिसंबर की शाम 4 बजकर 30 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि पर ये 22 जनवरी को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट गोचर करेंगे उसके बाद कुंभ राशि में चले जाएंगे। मकर राशि में इनके प्रवेश का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए शुक्र कई तरह के अप्रत्याशित उतार चढ़ाव का सामना करवाएंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। जमीन जायदाद का क्रय करना चाह रहे हों तो भी अवसर उपयुक्त रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र धर्म और अध्यात्म में उन्नति करेंगे। भाग्योन्नति तो होगी ही नौकरी में भी पदोन्नति और नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए हर कार्य सफल होंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। देखा जाए तो परिस्थितियां सर्वदा आपके अनुकूल ही रहेंगी।
4 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
राशि से अष्टम भाव आयु में गोचर करते हुए शुक्र स्वभाव में उग्रता ला सकते हैं अपनी जिद और आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से भी दो-चार होना पड़ सकता है। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
राशि से सप्तम दाम्पत्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र कार्य-व्यापार में अच्छी सफलता दिलाएंगे। सरकारी सर्विस अथवा किसी भी तरह की विदेशी कंपनियों में आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी नियंत्रण पा लेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव मिलाजुला रहेगा। गुप्त शत्रु तो बढ़ेंगे। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने का प्रयास कर रहे हों तो भी ग्रह गोचर उनुकूल रहेगा। वीजा आदि का आवेदन भी करना हो तो सफल रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
राशि से पंचम विद्याभाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव का योग। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।
8 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
राशि चतुर्थ भाव में गोचर करते हुए शुक्र बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। काफी दिनों का प्रतीक्षित कार्य संपन्न होगा। जमीन जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहें। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। मकान- वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो भी समय अनुकूल है।
9 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शुक्र आपके स्वभाव में सौम्यता लाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अपनी ऊर्जा शक्ति और अदम्य साहस के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी भी तरह का चुनाव लड़ना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह फल अति अनुकूल रहेगा।
10 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र आपकी वाणी में ओजस्विता लाएंगे। जो भी कहेंगे लोग उसका सम्मान करेंगे। नेतृत्व शक्ति के बलपर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और घर आएं। कोर्ट के मामलों में भी अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। योजनाएं गोपनीय रखें और आगे बढ़ें।
11 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए शुक्र सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो ये समय किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए अपनी पूर्ण ऊर्जाशक्ति लगाएं। सरकारी सर्विस अथवा विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो समय अनुकूल है। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल सुखद रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। संतान संबंधी तनाव दूर होगा। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
12 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए शुक्र भागदौड़ और विलासिता पूर्ण वस्तुओं के क्रय पर व्यय करवाएंगे। विदेश यात्रा अथवा वीजा आदि के लिए आवेदन करना हो तो ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी फिर भी किसी न किसी तरह से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा।
मीन राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए शुक्र बेहतरीन सफलता दिलाएंगे सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। प्रशासनिक मामलों से संबंधित कोई कार्य करना चाह रहे हों तो भी सफल रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम विवाह करना हो, किसी भी तरह का बड़ा व्यापार आरंभ करना हो अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से वर्तमान का ग्रह-गोचर अति अनुकूल है पूर्णतः सफल रहेंगे।