वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप सामाजिक व राजनीतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आपके जन समर्थन में भी लोग उतरेंगे, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा, लेकिन ध्यान दें, इसमें आपके कुछ शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं, इसलिए उनसे सतर्क रहें। यदि आपकी कोई शारीरिक समस्या चल रही है, तो आज आपके कष्ट में वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टर परामर्श अवश्य लें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।