कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आपको अपने व्यवसाय के लिए कुछ यात्राएं भी करनी पड़ेगी, जिनका आपको लाभ होगा, लेकिन आज आपको अपनी नौकरी में अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपके खिलाफ कोई भारी षड्यंत्र रच सकते हैं। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त हो सकता है। आज आप अपने घर की दैनिक जरूरतों के लिए कुछ सामान खरीद सकते हैं, जिसमें धन भी अधिक व्यय होगा। सामाजिक व धार्मिक क्रियाकलापों में आज आपकी रुचि बढ़ती दिख रही है।