मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने पिता जी के आशीर्वाद की आवश्यकता होगी, तभी आप अपने बिजनेस की योजनाओं को आगे बढ़ा पाएंगे, जिससे आपको लाभ होगा। आज आप अपने परिवार के सभी सदस्यों की आवश्यकता की पूर्ति करेंगे, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा, लेकिन आपको दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको नुकसान हो सकता है। सायंकाल के समय आज किसी महान पुरुष के दर्शन से आज आप का मनोबल बढ़ेगा। यदि आप नौकरी में परिवर्तन का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहेगा।