Mangal Gochar 2022:
- फोटो : amar ujala
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। आपको कोई दुखद समाचार सुनकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि कोई भी विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमे नियंत्रण रखना होगा। परिवार में किसी सदस्य को यदि कोई रोग है, तो आज वह फिर से उभर सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में मन लगाकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आपको अपने कीमती वस्तुओं को संभालकर रखना होगा, नहीं तो उनके चोरी होने व खोने का भय बना हुआ है। व्यापार द्वारा लिया गया निर्णय लाभदायक रहेगा, लेकिन यदि आप अपनी किसी संपत्ति को बेचना चाहते हैं, तो उसका सौदा घाटे में हो सकता है।