फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 18 June : मेष और मिथुन राशि के जातक रहें आर्थिक रूप से सावधान, जानिए अन्य राशियों का हाल

Sat, 18 Jun 2022 12:01 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण आप परेशान रहेंगे, इसलिए आपको एक बचत प्लान करके चलना होगा।  यदि आपको पहले से कोई शारीरिक कष्ट था, तो उसमें आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आप डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। पिताजी से अपने मन की कुछ बातों को साझा करेंगे, जिसके बाद आपको अपनी काफी सारी समस्याओं का हल मिलेगा। आपको किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझेदारी में व्यवसाय करना नुकसानदायक रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में भागीदारी के कारण  आपका तनाव बढ़ेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी।  आपको नौकर-चाकरों का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। आप माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं व आपको तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको कोई बात किसी को बुरी लग सकती है।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप दिन भर भाग दौड़ में लगे रहेंगे, लेकिन फिर भी आपके हाथ कुछ नहीं लगेगा। यदि आप बैंक किसी व्यक्ति, संस्था आदि से ऋण लेना चाहते हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। संतान को कोई शारीरिक कष्ट रहेगा, जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे। आप परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। आज आपके उन्नति के कई मार्ग खुलेंगे और छुटपुट लाभ के अवसर तो मिलते ही रहेंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में कुछ नोकझोंक हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में पूजा-पाठ, भजन, कीर्तन आदि का आयोजन हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को आज आप पूरा करेंगे। जीवनसाथी को  कोई नई नौकरी प्राप्त हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज सावधान रहना होगा, क्योंकि उनके साथी को  कोई अपनी बातों में फंसा सकता है। आप किसी नई योजना में भी निवेश करने की सोचेंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको  अपनी किसी पिछली की गई गलती के लिए पछतावा होगा।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनो भरा रहेगा। आपको कोई नया काम हाथ लग सकता है, जिसके कारण आपके मन में कुछ उलझने बनी रहेंगी।  आपके भाई के स्वास्थ्य में कोई शारिरीक कष्ट हो सकता है, जिसे लेकर आप भाग दौड़ में लगे रहेंगे। यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दे, नहीं तो किसी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। आपका कोई मित्र आपको यदि किसी बिजनेस के बारे में समझाएं, तो उस पर तुरंत निर्णय लेना नुकसानदायक रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आप के प्रभाव व  प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। यदि आपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी। जीवन साथी को कहीं सैर सपाटे पर लेकर जा सकते हैं। आपको धन व्यय करने से पहले कुछ दिन भविष्य के लिए भी संचय करना बेहतर रहेगा। जो लोग किसी व्यवसाय संबंधित यात्रा पर जाएंगे, उनके पराक्रम में वृद्धि होगी। पारिवारिक बिजनेस में लंबे समय से मंदी आने के कारण यदि किसी व्यक्ति से सलाह ले, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ले, तो बेहतर रहेगा।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ मानसिक तनाव लेकर आएगा। आपको संतान के कैरियर की चिंता सता सकती है, जिसके लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से भी सलाह मशवरा कर सकते हैं। यदि आपको परिवार का कोई सदस्य सलाह दे, तो उनकी बात सुनना व समझना बेहतर होगा। रात्रि का समय आप अपने परिजनों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे और किसी चल रहे वाद विवाद को समाप्त करेंगे। कार्य क्षेत्र में कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसमें आपको चुप रहना ही बेहतर रहेगा।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि कार्यक्षेत्र मे उनके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत होगा और उनको कोई  मनपसंद कार्य सौंपा जाएगा, जिससे उनके साथी परेशान हो सकते हैं। यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपको जल्दबाजी में कोई ऐसी चीज़ नहीं खरीदनी है, जिसके लिए बाद में आपको पछतावा हो। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसके लिए माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा। परिवार का कोई सदस्य आपकी कड़वी बातों से रुष्ट हो सकता है, जिन्हें आपको मनाना होगा।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके कामों में कुछ विघ्न उत्पन्न हो सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि आपका अपना ही कोई आपको धोखा दे सकता है। परिवार के किसी सदस्य के लिए कोई नौकरी का ऑफर आ सकता है, जिसके कारण पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए भी कोई बेहतर अवसर आ सकता है। आपको अपनी संतान के कुछ बढ़ते हुए खर्चों में बढ़ोतरी पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो वह किसी गलत दिशा में अग्रसर हो सकते हैं। आपका कोई कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला अभी विवादों में ही रहेगा।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को  अत्यधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। आपको तीर्थ स्थान पर अपने माता पिता को लेकर जाना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कोई शत्रु आपकी पदोन्नति में बाधा बन सकते है, जिसको लेकर आप का मन दुखी रहेगा। आपको किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिलेगा, लेकिन यदि  किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय रुक जाए, नहीं तो आपको उसे उतार  पाना मुश्किल होगा।
 

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे और उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए उनको सम्मानित भी किया जाएगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, क्योंकि आपको व्यवसाय में आपका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। यदि आपका अपने भाइयों से कोई विवाद चल रहा था, तो आपको उसे बातचीत के जरिए सुलझाना होगा। साझेदारी में चल रहे व्यवसाय में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, इसीलिए किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा ना करें।
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। जो विद्यार्थी विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें एक सुनहरा मौका मिल सकता है।  आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो आपको कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो सकती है। आपको उचित व प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे आपको लाभ होगा। छोटे व्यापारियों को  व्यापार में मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण वह थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपनी आवश्यकताओं की कुछ सामग्री की खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवन साथी से चल रहे अनुबंध समाप्त होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें