फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 07 November 2021: इन पांच राशि के लोगों को रविवार के दिन हो सकता है धन लाभ

Sun, 07 Nov 2021 07:43 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहेगा। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने संतान की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा, क्योंकि आज आपको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, इसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज यदि आप कहीं अपने धन को निवेश करेंगे, तो वह भविष्य में आपको दोगुना होकर मिलेगा।


विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है, जो लोग आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत हैं, उनको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपके कुछ नए लोगों से संबंध बनेंगे। आज आपके पास अचानक से बड़ी मात्रा में धन हाथ आ सकता है, जिसके कारण अपनी संतान के दायित्व की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। आज नौकरी से जुड़े लोगों को उनके अधिकारी कोई ऐसा लाभ का सौदा बता सकते हैं, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे।

4 of 13
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज आपको अपने परिवार की सुख शांति को बनाए रखने के लिए आपने  शत्रुओं की चाल को समझना होगा, तभी आप अपने परिवार की सुख शांति को बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। आज ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ होगा, जिससे आपकी यश व कीर्ति बढ़ेगी। आज आपको अपनी बुद्धि से लिए गए निर्णय में सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन रचनात्मक कार्य में सफलता दिलाने वाला रहेगा। विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले सोचना नहीं है, क्योंकि उन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आप दूसरों की मदद के लिए भी आगे आएंगे, लेकिन आप उसे यह देखकर करें कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे। आज किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम अवसर लेकर आयेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातक यदि किसी छोटे मोटे व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आज जीवनसाथी पर विश्वास और गहरा होगा, लेकिन आज आपके पिताजी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज परिवार के किसी सदस्य द्वारा कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपके सम्मान में वृद्धि होगी। पुरुषार्थ के लिए किया गया कार्य सार्थक होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों के साथ और सहयोग की आवश्यकता होगी।  

8 of 13
राशि
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपको व्यर्थ के खर्चा को करने से बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपकी आर्थिक स्थिति पर कोई गहरा संकट मंडरा सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आप अपने व्यवसाय में किसी नई डील को फाइनल करने के लिए अपने भाइयों से सलाह मशवरा कर सकते हैं।

9 of 13
राशि
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। यदि आज आप अपने धन को किसी शेयर बाजार अथवा लॉटरी में निवेश करेंगे, तो वह आपको लाभ अवश्य देगा, लेकिन इसमें आपको दूसरों की सलाह लेने से बचना होगा। प्रेम जीवन में यदि कोई अवरोध चल रहा था,तो वह भी आज समाप्त होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है।

10 of 13
राशि
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्साह भरा रहने वाला है। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए आज आप वही कार्य करने की कोशिश करें। सायंकाल के समय आज आपको  परिवार के सदस्यों द्वारा कोई उपहार मिल सकता है, जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। सामाजिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास में सफल होंगे।

11 of 13
राशि
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज नौकरी में आपको किसी महिला अधिकारी का सहयोग मिलता दिख रहा है। आज परिवार में आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज यदि आप किसी से उधार मांगेगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आज आपको व्यर्थ के व्यय से बचना होगा।

12 of 13
राशि
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज कई काम एक साथ हाथ में आने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है, जिसके कारण आप परेशान भी अवश्य रहेंगे, लेकिन आज आप अपनी माता जी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे और उसका लाभ भी अवश्य उठाएंगे।  
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में जो लोग प्रयास कर रहे हैं, उनको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। सायंकाल के समय आज आपको अपने किसी मित्र अथवा पड़ोसी से कोई तनाव मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन आज आप अपने पिताजी की मदद से अपनी समस्याओं का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। आज आपको कुछ ऐसी जगह निवेश करने का मौका मिलेगा,जहां आप खुलकर निवेश करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें