फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 29 December 2020: इन पांच राशि वालों के लिए फायदे का दिन रहेगा, पढ़ें मंगलवार का राशिफल

Tue, 29 Dec 2020 06:58 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...



 

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 

मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 

तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 

धनु राशिफल 2021मकर राशिफल 2021 

कुंभ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021

विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
ग्रहों की चाल आज आपके लिए आगे बढ़ने के कई मौके लेकर आएगी। आपका कॉन्फिडेंस हाई रहेगा, जिससे बिजनेस में आज कुछ नया रिस्क लेने की कोशिश करेंगे। आपकी सेहत मजबूत स्थिति में रहेगी और आप हर काम को खुद करना चाहेंगे। आज अपने किसी पुराने दोस्त से मिलकर खुशी होगी। ट्रैवलिंग भी हो सकती है। भाग्य आपकी जॉब के लिए बेहद अनुकूल रहेगा और पारिवारिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। निजी जीवन खुशी से भरा रहेगा।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : मेष राशिफल 2021 
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज के दिन ग्रहों की चाल आर्थिक तौर पर मजबूती लेकर आई है। आपके पास धन की आवक होगी, जिससे आर्थिक स्थिति में अच्छा फायदा दिखाई देगा, लेकिन कुछ खर्चे भी होंगे, जो किसी जमीन जायदाद के चक्कर में आपको करने पड़ सकते हैं। आज आपके पिताजी की सेहत में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है, लेकिन निजी जीवन खुशी से भरा रहेगा और जीवन साथी से रोमांस की बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय से शादी की बात कर सकते हैं। दान धर्म में आपका मन लगेगा।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल :  वृषभ राशिफल 2021 

4 of 13
rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन बेहद अनुकूल रहेगा। खुद पर आपका भरोसा आपको मानसिक चिंताओं से दूर रखेगा, जिससे सभी स्थितियां आपको स्पष्ट नजर आएंगी बिजनेस के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको सफलता मिलेगी और इनकम में बढ़ोतरी भी होगी। कुछ खर्चा जरूर रहेंगे, लेकिन फिर भी आप आज दिल से खुश नजर आएंगे। परिवार के लोग आज आपको सपोर्ट करेंगे और आपकी आर्थिक मदद भी करेंगे। विदेश जाने का विचार मन में आ सकता है।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल :  मिथुन राशिफल 2021
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज अपनी सेहत का ध्यान रखें क्योंकि आप सर्दी की पकड़ में आ सकते हैं और बीमार हो सकते हैं। जहां तक आपकी नौकरी की बात है, तो आप आज पर्फेक्ट काम करेंगे, जिससे आपके विरोधी भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। बिजनेस करते हैं, तो आज आपका कोई कर्मचारी आपसे मदद मांग सकता है। इनकम के नजरिए से दिनमान बेहद अच्छा रहेगा। आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और घर के लिए कोई नया साजो सामान लेकर आ सकते हैं।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल:  कर्क राशिफल 2021
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपकी सेहत में अच्छा सुधार रहेगा, जिससे कामों में आपकी रूचि जागेगी और आपका कॉन्फिडेंस पड़ेगा। आज इनकम को बढ़ाने के लिए कुछ नया तरीका ढूंढ सकते हैं। किसी लंबी ट्रैवलिंग पर जाने के योग बनेंगे। परिवार में खुशी के बीच कोई कड़वी बात भी हो सकती है, जिससे घर की खुशी कम हो जाएगी। संतान से कुछ निराशा हो सकती है, जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें प्रियतम से झड़प परेशान करेगी, लेकिन शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में खुश नजर आएंगे।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल: सिंह राशिफल 2021
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आपको अपने दिमाग से किए गए कामों का फल मिलेगा। इनकम में कुछ कमी आ सकती है, लेकिन नौकरीपेशा लोग अपने काम में जमे रहेंगे। बिजनेस करने वालों को आज उत्तम लाभ के योग बनेंगे और गवर्नमेंट से भी कोई अच्छा बेनिफिट आज आपको मिल सकता है। पढ़ाई करने वाले लोग आज बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। मन लगाकर पढ़ाई करें। दोस्तों से मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा और आज आप अपने पिता से कोई डिमांड रख सकते हैं।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल :  कन्या राशिफल 2021

8 of 13
rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपका दिन पहले से अच्छा बीतेगा, जो कुछ दिनों से एक सिर में दर्द और मानसिक तनाव की स्थिति थी, वह दूर हो जाएगी। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं और आप ट्रांसफर चाहते हैं, तो कोशिश करें, सफलता मिल सकती है। आज अचानक से धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। ससुराल से बातचीत होगी और किसी खास मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। जीवन साथी आज काफी एक्टिव रहेंगे और आपकी मदद करने को तैयार भी। घर में सुख शांति रहेगी। प्रेम जीवन में कुछ तनाव दिखाई दे सकता है।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल :  तुला राशिफल 2021

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिनमान आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आर्थिक और मानसिक चिंताएं परेशान करेंगी। आज आप के कुछ महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं, इसलिए धैर्य रखें। खर्चों में अधिकता होगी, लेकिन विरोधी आप के कब्जे में रहेंगे और आपको परेशान नहीं कर पाएंगे। अपनी बोली में थोड़ी मिठास लाएं क्योंकि कड़वाहट से काम खराब हो सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा और आपको दवाई खानी पड़ सकती है। बिजनेस आज सफलता लेकर आएगा।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : वृश्चिक राशिफल 2021 

10 of 13
rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
ग्रहों की स्थिति आज आपको बिजनेस से बेहद अच्छा लाभ दिलवा सकती है। आज कुछ जरूरत को ध्यान में रखकर खर्चे भी करने पड़ेंगे। बिजनेस में इन्वेस्टमेंट भी करेंगे और कुछ बैंक में भी जमा कर सकते हैं। यानी आज आर्थिक तौर पर आप सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में थोड़ी अधिकता रहेगी और अपने प्रिय से मिलने की बेकरारी भी आपके चेहरे पर नजर आएगी। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुश नजर आएंगे क्योंकि जीवन साथी आपको खुश रखेगा। काम के सिलसिले में आज का दिन बेहद अनुकूल रहेगा और आप मन लगाकर काम करेंगे।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : धनु राशिफल 2021

11 of 13
rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन मान आपके लिए थोड़ा सा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है क्योंकि एक तरफ आपके विरोधी सिर उठाएंगे, जिनसे आपकी चिंताएं बढ़ेंगी, तो दूसरी तरफ आपके खर्च भी बढ़ेंगे। आप अपने लिए कुछ करना चाहेंगे, लेकिन उसके लिए ना तो आपके पास आज समय होगा और ना ही उतना धन उपलब्ध होगा, इसलिए आप खुद को थोड़ा असहाय सा महसूस कर सकते हैं, लेकिन इससे बचने के लिए आप ईश्वर की शरण में जाएंगे और किसी मंदिर जाकर ईश्वर के दर्शन करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम जीवन में आज खुशी से भरा दिन रहेगा और काफी रोमांटिक रहेंगे। नौकरी में सफलता मिलेगी।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : मकर राशिफल 2021

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
ग्रहों की स्थिति आज आपके पक्ष में रहेगी, जिससे शादीशुदा लोग अपनी संतान का सुख प्राप्त करेंगे। आज आपकी संतान अपनी क्रिएटिविटी से आपको खुश कर सकती है। आपकी कोई पुरानी इच्छा भी पूरी हो सकती है और धन का लाभ भी होगा। पैरों में दर्द आज आपको परेशान कर सकता है। निजी जीवन खुशी से भरा रहेगा। बिजनेस में आज अच्छा बेनिफिट देखने को मिलेंगे और जीवन साथी के साथ यदि बिजनेस करते हैं, तो और भी बढ़िया दिन रहेगा। आज आप काफी कॉन्फिडेंट नजर आएंगे।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल :  कुंभ राशिफल 2021
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज के दिन आपके लिए ग्रहों का इशारा यही है कि अपने परिवार को महत्व दें और अपनी जिम्मेदारियों से दूर ना भागे। दांपत्य जीवन तो खुशनुमा रहेगा ही, लेकिन घरेलू जरूरते आपका ध्यान आकर्षित करेंगी। आप अपने काम और परिवार के बीच अच्छा तालमेल बनाए रखने में सफल रहेंगे, जिससे आज कोई बड़ी परेशानी आपके सामने नहीं आएगी। धन की उपलब्धि सहजता से होगी और आपका भाग्य प्रबलता से आपका साथ देगा। इस कारणवश आज आप काफी मजबूत स्थिति में नजर आएंगे और आपका स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल :  मीन राशिफल 2021
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें