फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 28 December 2020: इन चार राशि वालों का भाग्य देगा साथ, धन लाभ के संकेत, पढ़ें सोमवार का राशिफल

Mon, 28 Dec 2020 06:45 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 

मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 

तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 

धनु राशिफल 2021मकर राशिफल 2021 

कुंभ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021

विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिनमान आपके लिए अनुकूल रहेगा। खर्चों में कमी आने से और इनकम बढ़िया होने से आज आप बैंक बैलेंस बढ़ा पाएंगे। काम के सिलसिले में भी दिनमान आपके हक में नतीजे लेकर आएगा और आप काफी मजबूत होंगे। पारिवारिक सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप खुद के अंदर अच्छा कॉन्फिडेंस महसूस करेंगे। सेहत भी मजबूत रहेगी लेकिन खाने पीने पर ध्यान दें, उसकी वजह से सेहत डगमगा सकती है और पेट बिगड़ सकता है।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : मेष राशिफल 2021 
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
ग्रहों की स्थिति इशारा करती है कि आज आप खुद पर भरोसा करके अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नया सोचेंगे। भाग्य भी आज आपके साथ रहेगा, जिससे कामों में सफलता जरूर मिलेगी। आप के खर्चे थोड़े से रहेंगे लेकिन चिंता नहीं होगी। आज आप काफी चिंताओं से बाहर निकलेंगे और जीवन को एक सही तरीके से देख पाएंगे। निजी जीवन खुशी देने वाला साबित होगा और जीवनसाथी से निकटता बढ़ेगी। आज आप कोई नया मोबाइल खरीद सकते हैं।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल :  वृषभ राशिफल 2021 



4 of 13
rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज ग्रहों की स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है, इसलिए थोड़ी सी सावधानी रखें। अपना पैसा किसी को उधार ना दें और खर्चों पर ध्यान दें। निजी जीवन में जरूर सुख रहेंगे और काम के सिलसिले में आपको कुछ लोगों पर निर्भरता रखनी पड़ेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है और आपके विरोधी भी आज मजबूत स्थिति में नजर आएंगे, इसलिए सावधानी से दिन व्यतीत करें।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल :  मिथुन राशिफल 2021
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिनमान आपके हक में फैसला सुनाएगा। आपकी आमदनी अच्छी स्थिति में होगी, जो आपके मन में हर्ष की भावना देगी। निजी जीवन में भी दिन खुशियों से भरा रहेगा और अपने प्रिय से दिल की बातें करने में मजा आएगा। जीवनसाथी भी आज आपके बिजनेस में कोई बड़ा योगदान दे सकते हैं। नौकरीपेशा हों या बिजनेस करने वाले, आज आपके लिए दिन अच्छा रहेगा और काम से संबंधित अच्छे नतीजे आपके हाथ लगेंगे। सेहत भी मजबूत नजर आएगी।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल:  कर्क राशिफल 2021
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
ग्रहों की स्थिति कार्य क्षेत्र में आज आपको मजबूती देगी। आप अपनी बुद्धि का पूरा इस्तेमाल करेंगे और मुश्किल से मुश्किल काम को भी आज बेहद आसानी से करने में आपको सफलता मिलेगी, जिससे आपको आज काफी तारीफ भी मिल सकती है। अपने घर से आज कुछ दूरी बनाकर रखेंगे क्योंकि आपका मन घर पर थोड़ा कम लगेगा। निजी जीवन में दिनमान बेहद अनुकूल है और आपको अपने परिवार के लोगों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी सेहत मजबूत रहेगी, जिससे आप सफल होंगे।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल: सिंह राशिफल 2021
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज भाग्य आपके साथ खड़ा नजर आएगा, जिससे आपके काम बनते चले जाएंगे। सेहत भी पूरा साथ देगी और घर के लोग भी आपके सपोर्ट में रहेंगे। आज परिवार में लोगों की अच्छी सेहत रहेगी, जिससे आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। परिवार के छोटे सदस्यों से कुछ कहासुनी हो सकती हैं। आज किसी दोस्त से झगड़ा हो सकता है, इसलिए सावधानी रखें। इनकम अच्छी रहेगी, जिससे आपके हाथ मजबूत रहेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन आप को सफल बनाएगा।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल :  कन्या राशिफल 2021

8 of 13
rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
जीवन में बैलेंस पर ध्यान देने वाले आप आज कुछ बैलेंस से बाहर नजर आएंगे। सेहत में गिरावट आ सकती है। मौसम की सर्द हवाएं आपको बीमार बना सकती हैं। सावधान रहें। सेहत के अलावा जो मोर्चा सबसे अधिक ध्यान देने वाला होगा। आपकी आर्थिक स्थिति आज धन हानि के योग बन सकते हैं, इसलिए बेहद सावधान रहें। किसी को भी पैसा ना दें और निवेश करने से भी बचें। बिजनेस करने के लिए दिन बेहद अच्छा है। बिजनेस में अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोग भी अपने काम में खुशनजर आएंगे निजी जीवन खुशनुमा होगा।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल :  तुला राशिफल 2021

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आप मन ही मन खुश नजर आएंगे और निजी जीवन में इतनी प्रसन्नता होगी कि कोई ना कोई गाना गुनगुनाते नजर आएंगे। काफी रोमांटिक भी महसूस करेंगे और आपके अंदर की कोई कल आज बाहर नजर आएगी। गृहस्थ जीवन बेहद खुशनुमा रहेगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज अपने रिश्ते में काफी खुश नजर आएंगे। आज सुदूर यात्रा के योग बनेंगे।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : वृश्चिक राशिफल 2021 

10 of 13
rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिनमान आपके लिए थोड़ा कमजोर ही रहेगा, इसलिए ज्यादा हाथ पाव ना मारे और सामान्य जीवन व्यतीत करें। अपने अंदर किसी बात को लेकर ईगो न पालें क्योंकि यह इंसान की सबसे बड़ी दुश्मन है। गृहस्थ जीवन में कुछ तनाव देखने को मिल सकता है। खर्चे भी आज आसमान छू सकते हैं और इनकम बेहद सामान्य रहेगी, इसलिए थोड़ी सावधानी रखें और अपने धन का सदुपयोग करने पर जोर डालें। आज किसी कंपटीशन में सफलता मिल सकती है। आज आप लीक से हटकर कुछ करना पसंद करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : धनु राशिफल 2021

11 of 13
rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज मन गुनगुनाने का करेगा और चेहरे पर हल्की मुस्कान दिखाई देगी। आज आप काफी खुश नजर आएंगे। अपने प्रिय से आप दिल की बात कहेंगे और उनसे आपके मन की कोई बात छुपी नहीं रहेगी। इनकम भी आज मजबूत रहेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आज आप सफलता अर्जित करेंगे। हल्के खर्चों के बावजूद आज का दिन मान आपके लिए काफी सफलता दायक साबित होगा। आपकी शादीशुदा जिंदगी आपको सुख देगी और संतान को लेकर भी आज आप काफी संतुष्ट नजर आएंगे।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : मकर राशिफल 2021

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
मानसिक तनाव से अगर दूर रह पाए, तो आज का दिन आपको बहुत कुछ प्रदान करेगा। इनकम तो बढ़ेगी ही कहीं से रुका हुआ पैसा भी वापस लौट आएगा। आज धार्मिक कामों में भी मन लगेगा। पूजा-पाठ के लोगों के भले के लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। सेहत आपकी ठीक-ठाक रहेगी, लेकिन चोट ना लगे। इसका ध्यान रखें। आपके अंदर कॉन्फिडेंस जबरदस्त होगा। बिजनेस में उत्तम सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। कार्यस्थल पर किसी से झगड़ा ना करें। प्रेम जीवन में खुशी नजर आएगी।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल :  कुंभ राशिफल 2021
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन ट्रेवलिंग के नाम हो सकता है। दोस्तों या ऑफिस के काम से बाहर घूमने जा सकते हैं। खर्चे ठीक-ठाक रहेंगे, लेकिन इनकम बेहद अच्छी रहेगी। आज आपको कार्यस्थल पर कोई बड़े प्रमोशन की बात हो सकती है या फिर आपको गवर्नमेंट से भी कोई बड़ा बेनिफिट मिल सकता है। भाग्य की सफलता आपको आगे बढ़ने के पूरे मौके देगी, जिससे पैसा भी आपके हाथ में आ जा सकता है। सेहत अनुकूल रहेगी और आप खुश नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए आज आप कुछ और भी करने की कोशिश करेंगे। निजी जीवन खुशनुमा रहेगा।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल :  मीन राशिफल 2021
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें