फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today, 22 July 2020: बुधवार को बन रहा है सिद्धि योग, इन चार राशि वालों के कार्य होंगे सिद्ध

Wed, 22 Jul 2020 06:55 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, July 22, 2020                   
  • दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
  • पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 22 जुलाई 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।


विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • आप आज के दिन निकले उत्साह में रहेंगे लेकिन परिवार की कुछ चुनौतियां आपका ध्यान आकर्षित करेंगी। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। खर्चे बढ़ेंगे, सावधानी रखें। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत नजर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग खुशनुमा समय का आनंद उठाएंगे।
विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन उम्मीदों से भरा रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होने से आपका मन हर्षित होगा। कामों में सफलता तेजी से मिलेगी लेकिन सरकारी काम में बाधा ना पहुंचाएं वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। सेहत बढ़िया रहेगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा लेकिन जो लोग प्रेम जीवन में हैं, वो अपने रिश्ते को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं।

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • आज के दिन अपनी सेहत का खास ख्याल रखें और भोजन भी सही समय पर सही मात्रा में और सही तरीके का करें। काम के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपकी योजनाएं फलीभूत हो कर आप के हक में फैसला सुनाएंगी। गृहस्थ जीवन में जीवन साथी धार्मिक रवैया अपनाएगा। घर में कोई पूजा पाठ बड़े स्तर पर हो सकती है। प्रेम जीवन में संलग्न लोग अपने रिश्ते की बेहतरी के लिए कोशिश करते नजर आएंगे। रिश्ते में गहराई बढ़ेगी।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए कुछ नई समाचार लेकर आएगा। आपके कुछ खर्चे बढ़ सकते हैं जो अचानक से आपके बैंक बैलेंस पर असर डाल सकते हैं लेकिन आप अपनी सूझबूझ से बात को अच्छे से मोड़ लेंगे और अपनी इनकम से किसी तरह खर्चों को पूरा कर पाएंगे। सेहत में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोग दिन का आनंद लेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
  • अपनी उम्मीदों पर ग्रहण ना लगे, इसका पूरा ध्यान आपको रखना होगा और उसके लिए प्रयास में लगे रहना होगा। आपकी जो बड़ी महत्वाकांक्षा है, उसको पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। आपको कोई अच्छा पद मिल सकता है। लंबी यात्रा के योग बनेंगे। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में खटपट हो सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • मन के विजेता बनकर आप अपने काम को समय रहते पूरा कर लेंगे जिससे आपके बॉस भी आपसे खुश होंगे। गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाने में भी आप अपना पूरा जोर लगाएंगे फिर भी जीवनसाथी गुस्सा दिखा सकता है। उन्हें मनाने की कोशिश करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते के भविष्य को लेकर बहुत सोचेंगे और आज का दिन ज्यादातर सोचने में ही बिताएंगे।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  • आज के दिन को एक बढ़िया बनाने के लिए आप अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपके रिश्ते में रोमांस रहेगा जिससे जीवन साथी भी खुश रहेगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज का दिन आपके रिश्ते को खूबसूरती देगा लेकिन काम के सिलसिले में दिनमान थोड़ा कमजोर है। बाकी बातों पर ध्यान लगाने से आप अपने काम से पिछड़ सकते हैं, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। सेहत ठीक ठाक रहेगी।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
  • आज के दिन को मजबूत बनाने में भाग्य भी आपकी सहायता करेगा। जो कुछ करना चाहेंगे उसमें सफलता मिलेगी लेकिन अपने ध्यान को एकाग्र करके ही काम करें। नौकरी पेशा लोग अपने काम में मजबूती से प्रभाव दिखाएंगे। व्यापारियों को भी लाभ होगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन की खुशियों का आनंद उठाएंगे और प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में चल रही तनातनी को दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे।

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन मान थोड़ा सा कमजोर है, इसलिए शांति और समझदारी से ही दिन गुजारना सही रहेगा। खर्चों में थोड़ी तेजी आने से मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी लेकिन यह अल्पकालीन है, इसलिए ज्यादा परेशान मत हों। काम के मामले में आपकी सोच आपके काम आएगी। व्यापार भी तेजी से बढ़ेगा। सेहत उतार-चढ़ाव के बीच स्थिर रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को शांति से बिताएंगे और अपने प्रिय से खूब बातचीत करेंगे। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • आज का दिन आप पूरी ईमानदारी से बिताना पसंद करेंगे। पूजा पाठ भी करेंगे और धार्मिक कामों पर खर्च भी कर सकते हैं। प्रेम जीवन पूरी तरह से रोमांटिक रहेगा और शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन जीवन को लेकर थोड़े से परेशानी में रहेंगे क्योंकि जीवन साथी का बर्ताव आपकी समझ से परे होगा। काम के सिलसिले में दिनमान बढ़िया है जिससे आप अपने काम में आगे बढ़ेंगे।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन कई मामलों में आपके लिए सावधानी भरा रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें और सेहत पर पूरा ध्यान रखें। यह दोनों ही चीजें आपको परेशान कर सकती हैं फिर भी जैसे तपती धूप में एक पेड़ की छाया काम करती है, ऐसे ही इनकम भी ठीक-ठाक रहने से आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी। परिवार में प्रिय जनों के साथ आनंद लेंगे। गृहस्थ जीवन भी अच्छा रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को खूबसूरत बनाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे और वह कोशिश कामयाब भी रहेगी।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
  • आप आज के दिन का हर्षित रहेंगे। कामों में सफलता मिलेगी जिससे आपका आत्मबल बढ़ेगा। थोड़ा गुस्सा तो दिखाएंगे लेकिन जिद पकड़ना अच्छा नहीं। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोग परिजनों के विरोध का सामना कर सकते हैं, इसलिए थोड़ी सी सावधानी रखें और मर्यादा ना लांघें। सेहत अच्छी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें