फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today, 2 September 2020: बुधवार को इन छह राशि वालों को होगा फायदा, मिलेगी बड़ी कामयाबी

Wed, 02 Sep 2020 09:47 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, 2 September, 2020                   
  • दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 
  • पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 2 सितंबर 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।

विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • कामों में व्यस्तता रहेगी। इनकम में तेजी होने से दिल खुश हो जाएगा। काम के सिलसिले में मेहनत जारी रखें। मन में गुस्से की भावना को त्याग दें। सबसे प्यार से बात करें। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा। बड़े भाई से काम की सलाह मिलेगी। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • पूरा ध्यान काम पर रहेगा। परिवार में सुख शांति आएगी। खुद को सबसे ऊपर समझने की गलती ना करें। सबके साथ मिल कर रहें और दूसरों को भी बराबर महत्व दें। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है। दिल खोल कर बात करें। गृहस्थ जीवन में तनाव रहेगा।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • भाग्य के सहारे का इंतजार ना करें। मेहनत करें। दोस्तों से लाभ होगा। सेहत अच्छी रहेगी। इनकम बढ़ेगी। गृहस्थ जीवन में संयम से काम लें। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य शुभ रहेगा। झगड़े वाली बात ना करें।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • मानसिक तनाव हो सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आत्मविश्वास चरम पर होगा। कठिन मेहनत से प्रयासों में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव के योग बनेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
  • बिजनेस में मन लगेगा। कोई नई डील हाथ लग सकती है। गृहस्थ जीवन में प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के मन की बात जानेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में ट्रैवलिंग करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • बिजनेस में मन लगेगा। कोई नई डील हाथ लग सकती है। गृहस्थ जीवन में प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के मन की बात जानेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में ट्रैवलिंग करनी पड़ेगी।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  • प्रेम जीवन के लिए अच्छा समय रहेगा। अपने प्रिय को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए तनावपूर्ण दिन रहेगा। काम के सिलसिले में दिन अच्छा है, लेकिन मेहनत से जी ना चुराएं। सेहत बढ़िया रहेगी।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
  • घर पर और घर की परिस्थितियों पर ध्यान देंगे। मां को कोई गिफ्ट देंगे। काम के सिलसिले में दिन बहुत मजबूत है। गवर्नमेंट से फायदा मिलेगा। गृहस्थ जीवन में तनाव कम होगा। प्यार बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ ट्रैवलिंग की योजना बनेगी। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • दोस्तों के साथ वक्त बीतेगा। मन में अच्छे विचार रहेंगे। दूसरों को सलाह देंगे। काम के सिलसिले में दिन मजबूत रहेगा। बुद्धि से फायदा होगा। गृहस्थ जीवन के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज संभल कर रहें।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • आज घर परिवार पर ध्यान देंगे। टूटे और बिखरे हुए रिश्तों को जोड़ने की कोशिश करेंगे। मन से भावुक होंगे। कोई बड़ा डिसीजन लेंगे। पैसों की आवक होगी। खर्चे हल्के रहेंगे। गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस दोनों रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। काम के सिलसिले में सफलता मिलेगी।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
  • खुद पर भरोसा बढ़ेगा। दूसरों के लिए कुछ अच्छा करेंगे। हल्के खर्चे रहेंगे। इनकम मजबूत होगी। गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। प्रिय से कुछ अच्छी-अच्छी बातें जानने को मिलेंगी। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। प्रयासों से अच्छी सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
  • खर्चों की बढ़ोतरी होगी। थोड़ा तनाव रहेगा। किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। इनकम अच्छी होगी। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में बातचीत तनाव दूर करने का जरिया बनेगी। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें