फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 अगस्त राशिफल: महीने का पहला दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sat, 01 Aug 2020 05:44 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
1 अगस्त का राशिफल
Today Horoscope in Hindi,1st August, 2020                   
  • दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। कामों में उतार-चढ़ाव आएगा लेकिन भाग्य का साथ मिलने से कई काम बिना मेहनत के हो जाएंगे। शादीशुदा लोगों को गृहस्थ जीवन को लेकर कुछ चिंता महसूस होगी। थोड़ा तनाव हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन का आनंद लेंगे। काम के सिलसिले में दिन अच्छा है। ओवर कॉन्फिडेंट होने से बचें।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आप पूजा पाठ में मन लगाएंगे। धन को लेकर चिंतित रहेंगे। शादीशुदा जीवन खुशनुमा रहेगा। रिश्ते में आपसी समाचार प्रेम रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को थोड़ी निराशा हो सकती है। काम के सिलसिले में दिनमान ठीक-ठाक है। यात्रा पर जाने से बचें।

4 of 13
rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी और आप का मनोबल ऊंचा होगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में थोड़ा तनाव रहेगा। शादीशुदा जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा है। कुछ खर्चे होंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। खर्चों में होती हुई तेजी आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। सेहत के मामले में भी आपको ध्यान देना होगा। बेवजह की चिंता से दूर रहें। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। प्रयासों से सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन का फायदा उठाएंगे और कहीं घूमने जाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
  • आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी जिससे आपका मन कामों में कम लगेगा, फिर भी कामकाज को लेकर स्थिति अच्छी रहेगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी जो आपको खुशी देगी। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। जीवन साथी की सेहत बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा है। आप अपने प्रिय को अपने दोस्तों के साथ मुलाकात करा सकते हैं।
 
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर खींचातानी की स्थिति रहेगी। ऐसे में विवाद बढ़ सकता है इसलिए सावधानी रखें। कामकाज के सिलसिले में आप काफी बिजी रहेंगे और समय कब गुजर जाएगा पता ही नहीं चलेगा। भाग्य के सहारे कुछ काम बन जाएंगे जिससे आपको संतुष्टि होगी। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ निराशा हो सकती है।

8 of 13
rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको काम के सिलसिले में ट्रैवलिंग करनी पड़ सकती है लेकिन थोड़ा सावधानी रखें। किसी तरह की कोई चूक ना हो जाए। सेहत ठीक ठाक रहेगी। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है लेकिन विरोधियों से सतर्क रहें। शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को एंजॉय करेंगे।

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सबसे अच्छी बात होगी कि आज आपके पास पैसा आएगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया होगी और आप खुश होंगे। आज नए नए पकवान खाने का मौका मिल सकता है। दोस्तों से बातचीत होगी। शादीशुदा जीवन सामान्य रहेगा। जीवन साथी के साथ ससुराल जाने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्यार में हक जताना पसंद करेंगे।

10 of 13
rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • आज का दिनमान आपके लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है, इसलिए आप जो काम करना चाहेंगे वह करने में सफल रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। रिश्ते में प्रेम और रोमांस की बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज के दिन का सुख लेंगे और अपने प्रिय के साथ खूब बातें करेंगे।

11 of 13
rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपके खर्चों में तेजी से बढ़ोतरी होगी जिसकी वजह से आपको कुछ चिंता हो सकती है। गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा जिसकी वजह से आपका काम में मन कम लगेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा है। आपके प्रिय से संबंध मजबूत बनेंगे। अपने विरोधियों से सतर्क रहें। कामकाज के लिए दिलमान सामान्य है।

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए अच्छा फलदायक साबित होगा। आपकी इनकम में तेजी से बढ़ोतरी होगी जो आपको आर्थिक संतुष्टि के साथ-साथ मानसिक संतुष्टि प्रदान करेगी। कामकाज के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। आपके प्रयास सफल होंगे। मेहनत रंग लाएगी। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। जीवन साथी कुछ महत्वपूर्ण बातें कर सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को खुशी-खुशी बिताएंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
  • आज का दिन मान आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। कामों में आप काफी बिजी रहेंगे जिससे आपकी काफी एनर्जी खत्म हो जाएगी, इसलिए थकान महसूस करेंगे। परिवार में कुछ विचार विमर्श हो सकते हैं। किसी बुजुर्ग की सेहत कमजोर हो सकती है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें