फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 18 November 2020: पांच राशियों को भाग्य का साथ और धन लाभ होने के संकेत, पढ़ें बुधवार का राशिफल

Wed, 18 Nov 2020 07:31 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...

विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और आज आपको अपने परिवार से सहायता मिलेगी, जिससे आपको अच्छे लाभ मिलेगे। आपकी खुशी में वृद्धि होगी। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन यात्रा के दौरान कुछ परेशानियां हो सकती हैं। प्रेम जीवन खुशी से व्यतीत होगा और दांपत्य जीवन बिता रहे लोग अपने जीवनसाथी के साथ अगले वर्ष की कुछ प्लानिंग करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा, लेकिन आपके ट्रांसफर के योग चल रहे हैं। स्वास्थ्य नरम रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। मन में बहुत सारी बातें एक साथ चलेंगे, जिससे आप मानसिक तनाव मे रहेगे। शरीर में थकावट कमजोरी महसूस होगी, जिसकी वजह से कुछ दिक्कत हो सकती है। उसका ध्यान रखना जरूरी होगा। अपने खानपान पर भी ध्यान दें। पैसों के मामले में दिन कमजोर है। निवेश करने से बचें। शादीशुदा जीवन में जीवन साथी के सहयोग में कमी आएगी। उन्हें रिश्ते में कुछ बोरियत महसूस होगी, तो उन्हें कहीं घुमाने की प्लानिंग करें। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। समाज में आपका नाम होगा। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव रहेगा। आज काफी भागदौड़ रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश नजर आएंगे।

4 of 13
rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन सावधानी भरा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आज कुछ अच्छे असाइनमेंट हाथ में आ सकते हैं और यदि इन पर सही से काम करेंगे, तो आपको बहुत फायदा होगा, लेकिन बिजनेस पार्टनर से तनातनी भी हो सकती हैं, इसलिए बेहद सोच समझकर किसी काम में हाथ डालें। यदि नौकरीपेशा है तो दिनमान अनुकूल रहेगा और आपके विरोधी शांत रहेंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आपकी जीत होगी। प्रेम संबंध बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन सेहत सामान्य रहेगा। शादीशुदा लोग अपनी गृहस्थी से संतुष्ट नजर आएंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है क्योंकि सेहत बिगड़ सकती है। पेट संबंधित परेशानी हो सकती है। गैस की शिकायत भी परेशान कर सकती है। आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। कुछ बेवजह के खर्चे भी सिर आ सकते हैं। इससे आपका खर्चा बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज अनुकूलता से भरा रहेगा और जीवनसाथी के साथ गलतफहमी को दूर करने का आज अच्छा दिन है। आपसी बातचीत करें। आपको अच्छा महसूस होगा। परिवार के लोग भी पूरी तरह से सहयोग करेंगे। किसी बात को लेकर परिवार के बुजुर्ग आप से नाराज हो सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग खुशनुमा महसूस करेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छा है।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप संतान की प्रगति से संतुष्ट नजर आएंगे, लेकिन उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। शादीशुदा जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। जीवन साथी पूरी तरह से आपके साथ नजर आएंगे, जिससे आपको स्वयं पर गर्व होगा। यदि आप किसी प्रेम संबंध में है, तो आज का दिन थोड़ा कमजोर है। आप उनको खुश करने की कोशिश करेंगे और बदले में आप से नाराज हो सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें। कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। काम के लिए अच्छा रहेगा। आपके व्यवहार का असर आपके काम को बढ़िया बनाएगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिनमान अनुकूल है। पारिवारिक जीवन से संतुष्टि मिलेगी। परिवार की जिम्मेदारी निभाने से पीछे नहीं हटेंगे। घरेलू काम भी कुछ कर सकते हैं, लेकिन इसी काम में ज्यादा व्यस्त रहने के कारण ऑफिस का काम पिछड़ सकता है। अपने विरोधियों से निश्चिंत रहें, लेकिन साथ काम करने वालों से अच्छा बर्ताव करें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी प्यार से भरी भाषा बोलेगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपनी क्रिएटिविटी से अपने प्रिय के लिए कुछ खास करेंगे, जिससे आपकी लव लाइफ में नई ऊर्जा आ जाएगी।

8 of 13
rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज ट्रेवलिंग करने से बचना ठीक होगा। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपको बहुत नियंत्रण से बोलना होगा। कुछ कड़वे शब्द मुंह से निकल सकते हैं। परिवार में तनाव बढ़ सकता है। सावधान रहना जरूरी होगा। माता-पिता का सहयोग रहेगा। उनके आशीर्वाद से काम बनेंगे। प्रेमजीवन बिता रहे लोग आज खुश रहेंगे, तो यह आपके साथ अधिकांश समय रहेगा। इससे आपको खुशी मिलेगी। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में तनाव महसूस करेंगे। इसके बावजूद भी आप खुशी के लम्हे तलाश ही लेंगे। 

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। आज सही खान-पान पर ध्यान दे नहीं, तो पेट दर्द हो सकता है या एसिडिटी की समस्या हो सकती हैं। पारिवारिक सहयोग से कामों में सफलता मिलेगी। आज वाहन चलाने से बचना चाहिए। जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के लिए कोई बढ़िया गिफ्ट ला सकते हैं। वह अपने जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए पूरे प्रयास करेंगे। काम के सिलसिले में दिन अच्छा है। आप अपने प्रयासों से काम को बढ़िया बनाएंगे। प्रशासन का भी सहयोग मिलेगा।

10 of 13
rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको अपने कामों में बहुत गंभीरता से मन लगाते हुए काम करना आप के वरिष्ठ अधिकारियों को भी अच्छा लगेगा, लेकिन किसी काम को लेकर आप असमंजस में रहेंगे, इसलिए अपनी प्राथमिकता निश्चित करके ही काम करें। वरना आपसे कुछ महत्वपूर्ण करवा सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं से आर्थिक लाभ हो सकता है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ  जीवन को लेकर उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी से आपके नजदिकिया स्पष्ट रूप से बढ़ेगी प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। अकेले ट्रैवलिंग करना आपको खुशी देगा। परिवार का माहौल भी आपके पक्ष में रहेगा। काम के सिलसिले में आज बहुत मेहनत करेंगे।

11 of 13
rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन कुछ कमजोर रह सकता है। खर्चों को देखेंगे तो थोड़ी टेंशन हो सकती है क्योंकि उनमें बढ़ोतरी होगी। शादीशुदा जीवन खुशी से भरा रहेगा, लेकिन जीवन साथी को किसी काम से जाना पड़ेगा और आपको उनकी कमी महसूस होगी। मानसिक रूप से आज थोड़ा तनावग्रस्त रहेंगे। परिवार का माहौल आपको खुशी देगा। आप आज पुराने पेंडिंग पड़े कामों को भी नही निपटायेंगे। परिवार में किसी की बीमारी पर खर्च हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय के गुस्से का सामना करना पड़ेगा, लेकिन थोड़ी देर बाद उनका गुस्सा गायब भी हो जाएगा।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया है। पैसों की आवक होगी। जिससे आपके चेहरे पर मुस्कुराहट आएगी। आपके अटके हुए काम भी पूरे होने लगेंगे और ऑफिस में आपका बॉस भी आपसे कुछ नजर आएगा। आपको कोई अच्छा इंसेंटिव या पद मिल सकता है। काम के सिलसिले में दिन बढ़िया है। इसके लिए अपनी तरफ से कोई कमी ना छोड़े। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुशी महसूस करेंगे और अपना प्यार अपने जीवन साथी से जाहिर करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग हल्की-फुल्की नोकझोंक के बाद अपने प्रिय से प्यार और मोहब्बत की बातें करेंगे, जिससे आज का दिन आपके लिए रोमांटिक हो जाएगा। ट्रैवलिंग के लिए दिन अच्छा है।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। आपने जो अब तक मेहनत की है। आज उसकी भरपाई होगी और आपको कोई बढ़िया खबर मिल सकती है। आपके बॉस की नजर में आप की वैल्यू बड़ी है। उन से आपके संबंध भी अच्छे होंगे और वह कोई ऐसी बात कर सकते हैं, जो आपके पक्ष में जाएगी। परिवार का माहौल थोड़ा परेशानी जनक हो सकता है, लेकिन कोई चिंता की बात नहीं होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा और अपने प्रिय के साथ सुकून के साथ समय बिताएंगे। कहीं बाहर खाना भी खा सकते हैं। शादीशुदा लोग अपनी गृहस्थ जीवन में निश्चिंत रहेंगे और आज कहीं पार्टी में जाने का मौका मिल सकता है। आज आपके हाथ कहीं से पैसा आ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें