आज 15 अगस्त है। इसके साथ आज एकादशी तिथि भी है। अगर नक्षत्र की बात करें तो शनिवार 15 अगस्त को आर्द्रा नक्षत्र है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
विज्ञापन
2 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन मान आपके लिए बढ़िया है। आज दिल में एक नया जोश रहेगा। देश में स्वतंत्रता दिवस को लेकर जो उत्साह है वह आपके अंदर भी नजर आएगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में हल्का फुल्का तनाव रहेगा लेकिन आप इस सब से दूर खुद को एक नई दुनिया में पायेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए अच्छा दिन है। काम के सिलसिले में दिन मजबूत रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आजकल बढ़िया रहेगा घर में रौनक आएगी। कई लोग आपके घर आ सकते हैं। मिलने जुलने वालों की भीड़ होने से पूरा घर खुशी से भरा रहेगा। उत्साह रहेगा। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को छुट्टी समझकर कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे।
4 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। सेहत में सुधार होगा। मन से खुशी दिखाई देगी। शादीशुदा जीवन में प्रेम और आकर्षण की बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आपका प्रिय आपको प्रेम देगा। काम के सिलसिले में स्थिति मजबूत रहेगी। मोटे तौर पर आज का दिन बढ़िया है।
विज्ञापन
5 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। खर्चे बढ़ जाएंगे जो आपके लिए चिंता का विषय होंगे। मन में किसी बात की विशेष खुशी भी होगी। जीवन साथी से संबंध बढ़िया होंगे जिससे गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आप अपने परिवार के साथ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है।
विज्ञापन
6 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन मान आपके लिए सामान्य रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी जिससे मन हर्षित होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव कम होगा और वो खुश रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत रोमांटिक रहने वाला है। आप अपने प्रिय को कोई बढ़िया गिफ्ट भी दे सकते हैं या उनके साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है।
विज्ञापन
7 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आप अपने काम पर ही ध्यान देंगे और सोचेंगे कि आज भी कुछ ऐसा करें जो आपके काम को मजबूती दे सके। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिये दिन अच्छा है। सेहत बढ़िया रहेगी जिससे आप चिंता से मुक्त रहेंगे।
8 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन अच्छा रहेगा और आपके मन में स्वतंत्रता वादी विचार रहेंगे। कामों में सफलता मिलेगी। भाग्य प्रबल रहेगा। घूमने फिरने में मजा आएगा और फैमिली के साथ आउटिंग पर जा सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज का दिन खुशी खुशी बिताएंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
9 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। किसी बात को लेकर मन में निराशावादी रवैया अपना सकते हैं जिससे अपने आसपास के लोगों को भी प्रभावित करेंगे और उन्हें आपकी चिंता होगी। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी के मामले में दिन ठीक-ठाक है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। आज अपने ससुराल वालों से मिलना जुलना होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग किसी बात को लेकर तनाव में हो सकते हैं।
10 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। जीवन साथी के साथ आज का पूरा दिन बिताने का प्लान बनाएंगे। घर में खुशी रहेगी। शादीशुदा जीवन में रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा है। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव रहेगा। पीठ के पीछे किसी की बुराई ना करें।
11 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अपने काम से काम रखें और बेवजह दूसरों के कामों में दखल ना दें वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। खर्चे बढ़ेंगे और कुछ बेवजह के खर्चे भी होंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी की सूझबूझ आपको पसंद आएगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा है। रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। काम के मामले में दिन बढ़िया है।
12 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को एंजॉय करेंगे। अपनी लव लाइफ को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज अच्छा रहेगा। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और कुछ खर्चे भी। काम के सिलसिले में दिनमान बढ़िया है। इनकम अच्छी होगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
आज का दिनमान आपके लिए सामान्य रहेगा। अधिकांश समय घर पर ही बिताएंगे। घर की जरूरतों को समझेंगे और और जिम्मेदारियों को समझेंगे। परिवार में एकता रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है और शादीशुदा जातक अपने गृहस्थ जीवन को लेकर कुछ अच्छा सोचेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान बढ़िया है।