फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrishabh Rashifal 2021: साल 2021 का वह महीना जब आप मुस्कुरा उठेंगे...

Tue, 05 Jan 2021 11:51 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
मेष राशि - फोटो : अमर उजाला
बृषभ राशि 2021
ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो।

वर्ष के आरंभ से ही आपकी राशि में राहु गोचर पर रहे हैं और केतु की भी उनपर पूर्णदृष्टि है जिसके प्रभावस्वरूप आप में आलस्य और अधिक सोने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यह भी हो सकता है कि आज का कार्य कल करने की प्रवृत्ति आ जाए किंतु इन चीजों को अपने ऊपर हावी न होने दें। 14 मई से 14 जून के मध्य सूर्य और राहु आपकी राशि पर एक साथ युति करेंगे। इस समय आपको अपनी जिद एवं आवेश  पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना पड़ेगा। भाग्यभाव में गुरु और शनि का शुभ प्रभाव भाग्योउन्नति कराएगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करने की दृष्टि से यह वर्ष अतिउत्तम रहेगा। 
विज्ञापन

2 of 4
rashifal 2021
जो लोग इस राशि या लग्न में पैदा हुए हैं उनके लिए पूर्ण भाग्योदय का वर्ष है। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। चुनाव  संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो यह वर्ष अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाला सिद्ध हो सकता है। शादी विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। 

विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता हासिल होगी। केतु का वर्षपर्यंत अष्टम भाव में गोचर करते रहना स्वास्थ्य पर कुछ विपरीत प्रभाव डालेगा। हो सकता है ऑपरेशन तक के हालात पैदा हों। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। झगड़े विवाद से दूर ही रहें और  कोर्ट कचहरी के मामले भी सहजता से मिटाएं। 
विज्ञापन

3 of 4
rashifal 2021
शुभ अंक- 6
शुभ तारीखें 6, 15, 24
शुभ दिन- शुक्रवार, शनिवार, बुधवार।
शुभ रंग- हरा, फिरोजी, नीला, काला, सफेद। 
शुभ रत्न- हीरा, फिरोजा ओपल। 
विज्ञापन

4 of 4
कैलेंडर 2021 - फोटो : अमर उजाला
जब आप मुस्कुरा उठेंगे
मार्च-अप्रैल के मध्य राशि स्वामी शुक्र अपनी उच्चराशि मीन में गोचर करेंगे जिनके शुभ प्रभावस्वरूप आपको विलासितापूर्ण वस्तुओं का सुख मिलेगा। मकान-वाहन खरीदने का संकल्प भी पूर्ण हो सकता है। इस अवधि में हर तरफ से मिल रहे सुखद समाचारों के फलस्वरूप आप मुस्कुराने पर विवश हो जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें