देवताओं के गुरु, धन, ज्ञान, भाग्य और संतान के कारक ग्रह देवगुरु बृहस्पति 13 दिसंबर 2026 को वक्री होने जा रहे हैं। गुरु की वक्री चाल से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। गुरु अभी सिंह राशि में हैं, जो 13 अप्रैल 2027 को मार्गी होंगे। गुरु के परिवर्तन से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिलने के योग हैं। आइए जानते हैं किन-किन राशि वालों को गुरु के वक्री होने का प्रभाव मिलेगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
कन्या राशि
- फोटो : amar ujala
इन राशि वालों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए गुरु की वक्री चाल आपके लिए आने वाले समय में राहत लेकर आ सकता है। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई तरह की जिम्मेदारी और नए मौके मिलने के आसार हैं। जो लोग कारोबार में उनको आने वाले दिनों में कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। समाज में अच्छा खासा मान सम्मान की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
3 of 4
तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए गुरु का वक्री होना आपके करियर और धन के मामले में अच्छा और सुखद रहेगा। जो लोग नौकरी में हैं उनको तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आने वाले दिनों में आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा बदलाव देखने को मिलेगा। आमदनी के नए-नए रास्ते खुल सकते हैं। भौतिक सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए गुरु का वक्री चाल बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी और कारोबार में उन्नति के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। लाभ प्राप्ति के अच्छे योग हैं। अधूरे कार्य पूरे होंगे। वास्तु टिप्स: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये पांच चीजें, घर में आती है आर्थिक तंगी
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।