फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु गोचर 2025: गुरु का राशि परिवर्तन इन राशियों के लिए रहेगा बड़ा शुभ, पूरी होंगी हर एक इच्छाएं

सार

Guru Transit 2025: साल 2025 में गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु एक राशि में करीब 13 महीनों तक रहते हैं। फिर इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
गुरु का मिथुन राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला
Guru Transit 2025: ग्रहों के गोचर के हिसाब से आने वाला नया साल 2025 बहुत ही खास रहने वाला होगा। साल 2025 में शनि, राहु-केतु और देवगुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करेंगे। इन तीन प्रमुख ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर जरूर पड़ेगा। यहां हम आपको साल 2025 में होने वाले गुरु के राशि परिवर्तन का देश-दुनिया और राशियों पर पड़ने वाले शुभ प्रभावों की चर्चा करेंगे। आपको बता दें कि देवगुरु बृहस्पति अभी वृषभ राशि में मौजूद हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु जिस भाव में बैठते हैं, वहां से पंचम, सप्तम और नवम भाव पर अपनी द्दष्टि रखते हैं। इससे इन भावों पर गुरु के शुभ फलों के कारण बढ़ोतरी हो जाती है।

शनि के बाद गुरु दूसरे ऐसे ग्रह हैं जो मंद गति से चलते हैं। गुरु किसी एक राशि में करीब 13 महीनों तक रहते हैं। गुरु नैसर्गिक रूप से एक शुभ ग्रह हैं और इन्हें धनु और मीन राशि का स्वामित्व प्राप्त है। गुरु कर्क राशि में उच्च के होते हैं और मकर राशि में नीच के होते हैं।  वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है। यह ज्ञान, गुरु, संतान, शिक्षा, धार्मिक कार्य, धन-दौलत, दान और विवाह के कारक ग्रह हैं। साल 2025 में गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु के मिथुन राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों के जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन होने के प्रबल संकेत हैं। आइए जानते हैं गुरु के गोचर करने किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 

Shani Gochar 2025: मीन राशि में गोचर के दौरान शनि धारण करेंगे चांदी के पाये, ये राशियां होंगी मालामाल
विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
साल 2025 में वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण घटना साबित होगी। गुरु आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। साल 2025 में गुरु आपके द्वितीय भाव यानी धन और वाणी के स्थान पर संचरण करेंगे। धन के भाव में गुरु के आने से आपको अचानक धन लाभ के मौके मिलेंगे। नए-नए अवसरों की प्राप्ति होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपको बहुत ज्यादा मौके प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए आने वाला साल ढ़ेरों मौके लाएगा। नई योजनाएं पूरे साल कामयाब रहेंगी और उससे भारी लाभ मिलने के संकेत हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
साल 2025 में गुरु आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर होंगे। यहां पर गुरु का गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। नए-नए मौके मिलेंगे। दांपत्य जीवन में पूरे साल खुशहाली रहेगी। जो लोग अविवाहित है उनके लिए आने वाला साल बहुत ही भाग्यशाली साबित होगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नई योजना बनाने पर उसमें अच्छी कामयाबी हासिल होगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से आने वाला साल बहुत ही अच्छा साबित होगा। लाभ के मौके और बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। 
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन राशि 
साल 2025 में गुरु का गोचर मीन राशि से चौथे भाव यानी सुख भाव में होगा। गुरु का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ और फलदायी साबित होगा। आपकी सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। समाज में पहले के मुकाबले अच्छा मान-सम्मान हासिल होगा। जो लोग नई नौकरी की तलाश में उन्हे अच्छे अवसर मिलेंगे। जमीन, जायदाद और वाहन की सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें