शनिदेव के मंद गति से चलने के कारण इनका प्रभाव धीरे-धीरे और लंबे समय तक रहता है। न्याय और कर्मफलदाता शनि अभी अपनी स्वयं की राशि और मूल त्रिकोण राशि कुंभ में चल रहे हैं। बीते 15 नवंबर 2024 को शनिदेव कुंभ राशि में रहते हुए वक्री से मार्गी हो गए हैं। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का मार्गी और वक्री चाल का विशेष महत्व होता है। किसी ग्रह का वक्री होने का मतलब उल्टी चाल से और ग्रह का माग्री होना सीधी चाल से होता है। आपको बता दें कि शनि 29 मार्च 2025 को राशि परिवर्तन करेंगे और कुंभ से निकलकर गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 14
शनि की साढ़ेसाती
- फोटो : Amar Ujala
शनि हर ढाई साल में अपनी राशि बदलते हैं। जब-जब शनि का राशि परिवर्तन होता है या फिर चाल बदलती है तो देश-दुनिया के साथ-साथ हर राशि के जातकों के ऊपर भी इसका प्रभाव रहता है। 29 मार्च 2025 तक शनि कुंभ राशि में रहेंगे फिर इसके बाद मीन राशि में चले जाएंगे। शनि के कुंभ राशि में होने इस समय मकर, कुंभ और मीन राशियों पर साढ़ेसाती जबकि कर्क और वृश्चिक राशि पर ढय्या चल रही है। 29 मार्च 2025 के बाद से मकर राशि वालों पर से शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। वहीं कुंभ और मीन राशि वालों पर साढ़ेसाती बनी रहेगी और मेष राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगी। इस प्रकार कुंभ, मीन और मेष राशि वाले साढ़ेसाती के प्रभाव में रहेंगे। इसके अलावा कर्क और वृश्चिक राशि पर से ढैय्या खत्म होकर सिंह और धनु राशि पर शनि की ढैय्या प्रारंभ हो जाएगी।
विज्ञापन
3 of 14
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
शनि के कुंभ राशि में मार्गी होने पर 12 राशियों पर प्रभाव
मेष राशि
लाभ भाव में गोचर करते हुए मार्गी शनिदेव का प्रभाव अच्छा रहेगा। आय के साधन में वृद्धि होगी और सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
4 of 14
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए मार्गी शनिदेव का प्रभाव मिलाजुला रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति होती रहेगी। शनि देव का मार्गी होना कुल मिलाकर आपके लिए अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
5 of 14
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए मार्गी शनि देव का प्रभाव बेहतरीन रहेगा। कार्यों में सफलता अच्छी मिलेगी। अपने पराक्रम के बल पर विषम हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुझान बढ़ेगा।
विज्ञापन
6 of 14
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए मार्गी शनिदेव का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। विशेष करके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। बीमारियों से घिरे रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। इन सबके बावजूद आर्थिक उन्नति होती रहेगी।
विज्ञापन
7 of 14
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
राशि से सप्तम दाम्पत्य भाव में गोचर करते हुए मार्गी शनि देव का प्रभाव मिलाजुला रहेगा। वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा किंतु कार्यक्षेत्र की दृष्टि से समय बेहतर रहेगा। किसी भी तरह के साझा व्यापार करने से बचें।
8 of 14
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
आपकी राशि से शनिदेव छठे भाव में मार्गी हुए हैं। शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए मार्गी शनिदेव का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से काम नहीं है। काफी दिनों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे।
9 of 14
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शनि देव का मार्गी होना आपके लिए हर तरह के कार्यो में सफलता दिलाएगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समय और भी बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे।
10 of 14
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
शनिदेव आपके चौथे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। मकान, जमीन और वाहन का क्रय कर सकते हैं। राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए मार्गी शनिदेव का प्रभाव आपके लिए जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा करेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद भी हल होंगे।
11 of 14
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
शनिदेव आपके तीसरे भाव में मार्गी हो रहे हैं। कार्य-व्यापार की दृष्टि से माह बेहतरीन रहेगा। राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शनि देव का मार्गी होना बेहतरीन रहेगा। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। तीर्थ-यात्रा का भी योग बनेगा।
12 of 14
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
शनिदेव आपके दूसरे भाव यानी धन भाव में मार्गी होंगे। आपकी आर्थिक मामलों से जुड़ी परेशानियां शनि के मार्गी होने पर दूर होंगी। राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शनिदेव का मार्गी होना आपका आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। उधार दिए गए धन के वापस मिलने की उम्मीद है।
13 of 14
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
आपकी कुंडली में शनि लग्न स्वामी के साथ द्वादश भाव के स्वामी हैं। आपके लिए शनि का मार्गी अच्छा नहीं कहा जा सकता है।
मीन राशि
शनि आपके व्यय भाव में हैं और आपकी कुंडली में लाभ और व्यय भाव के स्वामी हैं। इस तरह के शनि का मार्गी होना आपके खर्चो में बढ़ोतरी करवा सकते हैं।
शनि दोष दूर करने के उपाय
- अगर किसी की कुंडली में शनि दोष है तो हर शनिवार को शनि मंदिर जाकर सरसों का दीपक जलाएं।
- शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करें।
- शनिवार के दिन शनिदेव को सरसों के तेल से अभिषेक करें।
- शनिदोषों को दूर करने के लिए काले तिल, कंबल, कपड़े और उड़द दाल का दान करें।
- शनिवार के दिन शनिदेव के मंत्र ऊं शं शनैश्चराय नम: का जाप करें।
- शनिवार के दिन हनुमान जी मंदिर में जाकर दर्शन, पूजा और दीपक जलाते हुए हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे शनिदोषों से मुक्ति मिल जाएगी।