guru ka rashi parivartan
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक: स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खर्चों पर कंट्रोल रखें। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है, पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है, नया वाहन, कोई कीमती वस्तु या भौतिक सुविधाओं वाली चीजें खरीद सकते हैं ,प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनेंगे। माताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जहां आपको धन खर्च करना पड़ेगा। संतान पक्ष के लिए भी समय अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा। यदि आपकी संतान बाहर जाने का विचार कर रही है, तो उसे सफलता मिल सकती है।
15 सितंबर से 20 नवंबर तक आपको कई यात्राओं पर जाना पड़ेगा। इन यात्राओं में सफलता मिलेगी। आप अपने छोटे भाई-बहनों के प्रति अधिक संजीदा दिखाई देंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतान की तरक्की होगी। आर्थिक जीवन में भाग्य का साथ मिलेगा और अपार धन की प्राप्ति होगी। परिवार में चली आ रही तनातनी खत्म होगी।आप परिवार की मदद से किसी प्रॉपर्टी को खरीदने पर विचार करेंगे। हालांकि आपके घरेलू खर्च में वृद्धि होगी, क्योंकि आप घर पर अपना अच्छा-खासा धन खर्च करते दिखाई देंगे।