फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु-शनि षडाष्टक योग 2026: 31 अक्तूबर से इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें बचाव के उपाय

Fri, 30 Oct 2026 01:26 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shadashtak Yog 2026: 31 अक्तूबर 2026 को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस परिवर्तन के साथ ही गुरु और शनि के बीच षडाष्टक योग का निर्माण होगा, जो चुनौतीपूर्ण माना जाता है। आइए जानते हैं ऐसे में किन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है और उनके लिए कौन से उपाय बताए गए हैं।
विज्ञापन
1 of 4
गुरु-शनि षडाष्टक योग 2026 - फोटो : AI
Guru Shani Shadashtak Yog 2026: देवगुरु बृहस्पति 31 अक्तूबर 2026 को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस समय गुरु तीव्र गति से संचरण कर रहे हैं। उनके राशि परिवर्तन के साथ ही गुरु और शनि के बीच षडाष्टक योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को चुनौतीपूर्ण माना जाता है। जब दो ग्रह एक-दूसरे से छठे और आठवें भाव में स्थित होते हैं, तब षडाष्टक योग बनता है। इस स्थिति में गुरु, शनि से छठे भाव में और शनि, गुरु से आठवें भाव में रहेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस योग का असर कुछ राशियों के आर्थिक मामलों, पारिवारिक संबंधों और करियर पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है और उनके लिए कौन से उपाय बताए गए हैं।

बुध-मंगल केंद्र दृष्टि: अगले सप्ताह चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, धन लाभ और तरक्की के बनेंगे योग
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
कन्या राशि - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
  • कन्या राशि के जातकों को इस अवधि में कई मामलों में सावधानी बरतनी पड़ सकती है। 
  • गुरु के द्वादश भाव में और शनि के सप्तम भाव में रहने से खर्चों में बढ़ोतरी और साझेदारी से जुड़े मामलों में उलझन होगी। 
  • पैसों का लेन-देन करते समय पूरी जांच-पड़ताल करें, लापरवाही से आर्थिक नुकसान या धन अटकने की स्थिति बन सकती है। 
  • विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। ऐसे में एकाग्रता बढ़ाने के लिए नियमित ध्यान और योग का सहारा लें।
  • नौकरी करने वालों को सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। 

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और उनका स्मरण करते हुए दिन की शुरुआत करें।
विज्ञापन

3 of 4
मकर राशि - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
  • मकर राशि के स्वामी शनि हैं, लेकिन गुरु के साथ उनका षडाष्टक योग बनना ज्योतिषीय दृष्टि से कुछ परेशानियां बढ़ा सकता है। 
  • पारिवारिक माहौल में तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। 
  • आर्थिक मामलों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 
  • विद्यार्थियों को गलत संगति से दूरी बनाकर अपने लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए। 
  • सेहत के मामले में लापरवाही न करें और बाहर के अधिक तले-भुने भोजन से परहेज करें। 

उपाय: भगवान शिव की आराधना करें और शिव मंत्रों का श्रद्धापूर्वक जाप करें।
विज्ञापन

4 of 4
मीन राशि - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
  • मीन राशि के जातकों को इस योग के दौरान अपने बजट और आर्थिक योजनाओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। 
  • किसी भी योजना में धन लगाने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार करें। 
  • विद्यार्थियों को पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन के लिए शिक्षकों का मार्गदर्शन लेना चाहिए। 
  • विदेश से संबंधित व्यापार करने वालों को दस्तावेजों और कारोबारी समझौतों की अच्छी तरह जांच करनी चाहिए। 
  • परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ मतभेद होने पर धैर्य बनाए रखें और विवाद बढ़ाने से बचें। 

उपाय: जरूरतमंदों को केला, पीली दाल और पीले वस्त्र दान करें।

गजकेसरी योग 2026: 2 नवंबर को गुरु-चंद्रमा की युति से इन 4 राशियों को मिल सकता है धन और करियर में लाभ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें