Guru Mangal Mahayuti In Kark Rashi 2026
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह अवधि रिश्तों और करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण रह सकती है। आपको अपने रिश्तों में खूब सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। काम से जुड़ा स्थान परिवर्तन भी संभव माना जा रहा है, जो आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। संपत्ति या पहले किए गए वित्तीय फैसलों से जुड़े मामलों में भी लाभ मिलने की संभावना है। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है और पुराने निवेश से भी फायदा मिलने के योग बन सकते हैं। मनचाहा साथी मिलने की अधिक संभावनाएं बनेंगी।