गुरु मिथुन राशि में (जनवरी से 1 जून 2026)
- फोटो : adobe stock
गुरु मिथुन राशि में (जनवरी से 1 जून 2026)
इस अवधि में गुरु आपके चतुर्थ भाव में रहेंगे, जिससे घर-परिवार और मानसिक सुख पर प्रभाव पड़ेगा। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक होगा और पारिवारिक मामलों में कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मकान, वाहन या संपत्ति से जुड़े मामले जोर पकड़ सकते हैं, लेकिन अंतिम परिणाम में देरी संभव है। नौकरी करने वालों को स्थान परिवर्तन या ट्रांसफर का योग बन सकता है। मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, इसलिए भावनात्मक फैसले लेने से बचें। अध्ययन में रुचि कम और घरेलू मामलों में व्यस्तता अधिक रहेगी। यह समय धैर्य रखना और पारिवारिक संतुलन बनाए रखने की परीक्षा करेगा। ध्यान और साधना करने से मानसिक शांति मिलेगी।