गुरु मिथुन राशि में (जनवरी से 1 जून 2026)
- फोटो : Adobe Stock
गुरु मिथुन राशि में (जनवरी से 1 जून 2026)
इस अवधि में गुरु आपकी राशि के अष्टम भाव में रहेंगे, जिससे जीवन में अचानक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। पुराने मुद्दे सामने आ सकते हैं और कुछ बातें रहस्यमयी ढंग से स्पष्ट होंगी। कार्यक्षेत्र में काम धीरे आगे बढ़ेगा और मेहनत के अनुसार परिणाम देर से मिल सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक होगा, खासकर पेट और रक्त से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। धन के मामलों में सतर्कता जरूरी होगी और किसी पर भी आँख मूंद कर भरोसा करना घातक हो सकता है। हालांकि यह समय शोध, अध्यात्म और गुप्त विद्याओं के लिए बहुत अच्छा कहा जाएगा। जीवन में पुराने गलत पैटर्न टूट सकते हैं।