गुरु मिथुन राशि में (जनवरी से 1 जून 2026)
- फोटो : Adobe Stock
गुरु मिथुन राशि में (जनवरी से 1 जून 2026)
इस अवधि में गुरु आपके नवम भाव में रहेंगे, जो भाग्य, धर्म और पिता का भाव माना जाता है। इस समय किस्मत आपका पूरा साथ दे सकती है। करियर में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी और किसी आध्यात्मिक यात्रा का योग बन सकता है। उच्च शिक्षा की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता और विदेश से संबंधित मामलों में भी लाभ मिलने की संभावना है। यह समय अपने भविष्य के लिए मजबूत नींव रखने का है।