गुरु ग्रह को भाग्य, धन, विवाह और धर्म का कारक ग्रह माना गया है। धनु और मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु बृहस्पति हैं और यह कर्क राशि में उच्च के और मकर राशि में नीच के होते हैं।
Guru Gochar 2024: वैसे तो ज्योतिष शास्त्र में सभी 9 ग्रहों का विशेष महत्व होता है,लेकिन देवताओं के गुरु बृहस्पति का खास प्रभाव रहता है। वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है। गुरु ग्रह को भाग्य, धन, विवाह और धर्म का कारक ग्रह माना गया है। धनु और मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु बृहस्पति हैं और यह कर्क राशि में उच्च के और मकर राशि में नीच के होते हैं। धनु राशि गुरु की मूल त्रिकोण राशि होती है। गुरु किसी एक राशि में करीब 12 महीनों तक रहते हैं। इस प्रकार गुरु के एक राशि में दोबारा आने में करीब 12 वर्षों का समय लगता है। जब-जब गुरु का राशि परिवर्तन होता है तो इस प्रभाव सभी राशियों के जातकों के जीवन पर अवश्य ही पड़ता है। आपको बता दें गुरु अभी मेष राशि में हैं और 01 मई 2024 को यह वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस प्रकार करीब 12 वर्षों बाद दोबारा गुरु वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। गुरु के वृषभ राशि में प्रवेश करने के कारण कई राशि के जातकों पर अच्छा प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं गुरु के 12 वर्ष बाद वृषभ राशि में गोचर करने से किन राशियों को भाग्योदय होगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
गुरु का राशि परिवर्तन मेष से वृषभ राशि में होगा। यानी गुरु मेष राशि की यात्रा को समाप्त करके वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस तरह से आपकी राशि से गुरु दूसरे भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में आपके लिए गुरु का गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। कार्यों में आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। संतान का सुख प्राप्त होगा। कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। गुरु आपके दूसरे भाव में विराजमान होकर छठे, आठवें और दसवें भाव को देखेंगे। करियर में आपको सफलता हासिल होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आने वाला समय अच्छा रहने वाला है।
विज्ञापन
3 of 4
rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
गुरु का वृषभ राशि में गोचर आपके पहले भाव को प्रभावित करेंगे। पहले भाव में गोचर करने से इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। गुरु का शुक्र की राशि में गोचर करने से अचानक लाभ के अवसरों में वृद्धि के संकेत है। कई स्थानों से आपको धन लाभ मिल सकता है। आय के नए-नए स्त्रोत खुल सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। कार्यस्थल पर आपको कोई बड़ा सम्मान प्राप्त हो सकता है।
कर्क राशि
गुरु आपकी राशि से 11वें भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में यह आपके लिए लाभ के अवसर लेकर आ रहे हैं। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा जिससे सभी तरह के कार्यों में सफलता प्राप्ति होगी। सभी तरह की भौतिक इच्छाओं की पूर्ति होगी। कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको आत्मविश्वास बढ़ेगा। आमदनी में अच्छा इजाफा देखने को मिल सकता है। परिवार के सदस्यों का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आपके ऊपर सभी का भरोसा कायम रहेगा।