फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी 2026: अपनी राशि के अनुसार लगाएं गणपति जी को भोग, सफलता-सम्मान का मिलेगा आशीर्वाद

Thu, 10 Sep 2026 05:13 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Ganesh Chaturthi 2026: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस साल 14 सितंबर को यह पर्व मनाया जाएगा। इस खास अवसर पर अपनी राशि के अनुसार भगवान गणेश जी को भोग लगाना शुभ होता है। आइए इसके महत्व को जानते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
Ganesh Chaturthi - फोटो : अमर उजाला AI
Ganesh Chaturthi 2026: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व 14 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा। यह पावन त्योहार भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में जाना जाता है। मान्यता है कि, इस दिन बप्पा के आगमन की खुशी में भजन-कीर्तन से लेकर घरों में पूजा-पाठ तक का भव्य आयोजन किया जाता है। साथ ही गणपति जी को तरह-तरह के भोग अर्पित किए जाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि भगवान गणेश को श्रद्धा से भोग लगाने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आप अपनी राशि के अनुसार भी गणपति भगवान को प्रिय भोग अर्पित कर सकते हैं। इससे मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती हैं। आइए जानते हैं कि, किस राशि के जातकों को गणेश जी को कौन-सा भोग लगाना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
Ganesh Chaturthi - फोटो : freepik
  • मेष राशि के लोग गणपति बप्पा को गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगा सकते हैं। मान्यता है कि इससे जीवन में खुशियां आती हैं और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
  • वृषभ राशि के लोगों को दूध से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए। इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और मन प्रसन्न रहता है।
विज्ञापन

3 of 5
Ganesh Chaturthi - फोटो : freepik
  • मिथुन राशि वाले गणेश जी को पेड़े का भोग लगा सकते हैं। इससे करियर में सफलता मिलने और नए अवसर प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं।
  • कर्क राशि वालों को गणपति जी को खीर का भोग लगाना चाहिए। इससे मानसिक शांति बनी रहने की मान्यता है।
  • सिंह राशि वाले भगवान गणेश को बेसन के लड्डू का भोग लगा सकते हैं। मान्यता है कि इससे जीवन में मान-सम्मान बढ़ता है।

गणेश चतुर्थी 2026: बप्पा की स्थापना में कलश क्यों है जरूरी? जानें इसमें रखने वाली शुभ चीजें

4 of 5
Ganesh Chaturthi - फोटो : freepik
  • कन्या राशि के जातक गणेश जी को रसगुल्ले का भोग लगा सकते हैं। इससे मनचाहे कार्यों में सफलता मिलने के योग बनते हैं।
  • तुला राशि वाले गणपति बप्पा को मोदक का भोग लगा सकते हैं।
  • वृश्चिक राशि के जातक गणेश जी को पेड़े का भोग अर्पित कर सकते हैं। इससे जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ganesh Chaturthi - फोटो : freepik
  • धनु राशि वालों के लिए गणपति जी को केसर से बनी मिठाई या बूंदी के लड्डू का भोग लगाना शुभ माना जाता है।
  • मकर राशि के जातक भगवान गणेश को लड्डू का भोग अर्पित कर सकते हैं। इससे जीवन में शुभता आती है।
  • कुंभ राशि वालों को गणपति जी को हलवे का भोग लगाना चाहिए। इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
  • मीन राशि के जातक गणेश जी को खीर का भोग लगा सकते हैं। इससे मन को शांति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि के योग बनते हैं।

 

 

2026 के अंत तक इन राशि वालों पर रहेगी शनि की नजरें, सेहत-धन और करियर को लेकर रहेंगे परेशान
17 सितंबर से सूर्य बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों को धन और करियर में उठानी पड़ सकती है परेशानी

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें