धनु राशि में शनि के आने के बाद यह पहला शनिवार है। संयोग से आज चन्द्रमा भी शनि के घर में होंगे, ऐसे में आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा जानिए।
विज्ञापन
मेष राशि: आज किसी बहस में ना पड़ें
2 of 13
मेष राशि
अपने मित्र के साथ किसी भी बहस में ना पड़ें वरना मानसिक शांति खो बैठेंगे। इस समय की गई कोई भी बहस आपके रिश्ते व आपकी शांति के लिए हानिकारक हो सकती है। इसलिए झगड़ों से दूर ही रहें।
अपने संबंध में बदलाव ना करने के कारण आपके साथी के साथ कुछ नोक-झोंक हो सकती है। आज आप अपने स्थानांतरण को लेकर चिंतित हो सकते हैं। हो सकता है आपको अपने फैसले पर पछतावा भी हो लेकिन घबरायें नहीं अपनी सोच को सकारात्मक रखें और अपने दिल को तसल्ली दें कि जो होता है वह अच्छे के लिये होता है। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह बड़े काम की होगी। यदि कोई बड़ी योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइये, सही वक्त आने दें। अपने आर्थिक लक्ष्य को मजबूत करने के लिए आपको सही दिशा अपनाने की जरूरत है। आज आप पानी के आसपास या अन्दर ना जाएं। आज पानी से सम्बन्धित कोई घटना घट सकती हैं।
विज्ञापन
वृष राशि: कार खरीदने के लिए शुभ है दिन
3 of 13
वृष राशि
आज शायद आपको अपने घर अथवा व्यवसाय के बारे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े। फैसला करने से पहले बुरे भले का विचार कर लें तो अच्छा होगा। अगर संभव हो तो प्रेम दिखाने के नए व अलग तरीके का प्रयोग करें। एक छोटी कविता लिखकर प्रेमी के पास भेजने से बहुत फायदा होगा। आज आप अपनी जिम्मेंदारियों और लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। क्योंकि कभी-कभी आपका ध्यान भटक जाता है। आज आप ध्यान तो केन्द्रित करेंगे ही साथ में अपनी प्राथमिकताएं भी तय कर सकेंगे। इस समय का उपयोग अपने उन अधूरे कामों को पूरा करने में करें जो काफी समय से अधूरे पड़े हैं। नया घर या नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज कर्ज के लिए आवेदन करने का अच्छा दिन है। आज कार खरीद लेने के लिए भी अच्छा दिन है, खरीद डालिये। सितारे आपके पक्ष में हैं। आज आपको दांतो की परेशानी हो सकती है। आप कुछ आर्युवेदिक उपचार अपनायें ताकि दर्द से आराम मिले आपको अपनी हालत में जल्द सुधार मिलेगा।
मिथुन राशि: खुशखबरी मिल सकती है
4 of 13
मिथुन राशि
अगर आपके दोस्त या रिश्तेदार समुद्र पार से आए हुए हैं तो शायद आज वो आपसे मिलने आपके घर आ सकते हैं। इसलिए अपने घर की साफ-सफाई करके तैयार रहें। आज के दिन आपको अपने कवच से बाहर निकल कर अपने चाहने वाले के समक्ष अपना उत्साह व प्रेम प्रकट करना होगा। वह कोई दोस्त हो सकता है, जिससे कि आपका रोमांस पीगें बढ़ा रहा हो। कार्यक्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में जो विकास हुआ है, उसके कारण भविष्य में आपको लाभ ही मिलेगा। जिन लोगों को किसी शुभ समाचार का इंतजार था, आज उन्हें वो खुशखबरी मिल सकती है। आप यह ध्यान रखें कि आपने मूल्यवान वस्तुओं को कहां रखा है। ऐसा लगता है कि आज आप थोड़े असावधान रह सकते हें जिससे आज आपको कुछ महत्वपूर्ण सामान से हाथ धोना पड़ सकता है या वे वस्तुएं चोरी भी हो सकती हैं। आज आप मानसिक तनावों से घिर सकते हैं। जिदंगी कभी चुनौती पूर्ण भी बन जाती है इसलिए आप धैर्य न छोड़ें और अपने चेहरे पर हंसी बरकरार रखें।
विज्ञापन
कर्क राशि: परिवार के साथ समय बितायें
5 of 13
कर्क राशि
आपके और आपके परिवार के बीच मामला तनावपूर्ण चल रहा है। अगर आप लोगों के बीच कुछ झगड़े चल रहे हैं और वो बातचीत से नहीं सुलझ रहे तो आपके अपने परिजनों को और वक्त देना चाहिए। आज आप अपने किसी नए दोस्त से प्रस्ताव पा सकते हैं, जो आपको उलझा सकता है। कोई भी फैसला लेना आज आपके लिए हैरत ही पैदा करेगा। अगर आपको अपने करियर को ले कर कोई उलझन है तो उसको सुलझाने की दिशा में कदम बढ़ाएं। आज उन लोगों को ढूढ़ें जिन्होंने अपने कैरियर में बहुत सफलता प्राप्त की है। आपको इस वक्त जमीन जायदाद के खरीद फरोख्त से कोई विशेष लाभ नहीं होगा। हालांकि जमीन जायदाद के लेन-देन बहुत बड़े पैमाने पर होते हैं परन्तु आज आपका शुभ दिन नहीं है। आज तनाव कम होने के कारण आप अच्छा महसूस करेंगे। आप स्वास्थ्य की तरफ सकारात्मक व्यवहार रखते हैं और आपकी जीवनशैली भी ठीक रहेगी। कुल मिलाकर आप अच्छा महसूस करेंगे। आप जिम जाना शुरु करें ताकि आपको लाभ प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
सिंह राशि: कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी
6 of 13
सिंह राशि
आप में से वो लोग जो अपने परिवार से दूर रह रहे थे अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। इस समय का प्रयोग आप अपनी पुरानी मीठी यादों को ताजा करने के लिए भी कर सकते हैं। आपसी मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। अगर आप सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस समय उसकी संभावना है। उस आदर्श पद की खोज करें और अपना आवेदन उसके लिए भेज दें। आपको इन्टरव्यू के लिए जरूर बुलाया जाएगा। कड़ी मेहनत की बदौलत आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में आज का दिन बड़ा व्यस्त जायेगा, लेकिन यह मेहनत बेकार नहीं जाएगी। आपकी आमदनी भी आज बढ़ने वाली है, शायद कहीं से कोई बोनस मिलने की या फिर कहीं पैसा लगा रखा है तो उसकी कीमत बढ़ने की खबर मिले। अगर आप अच्छी तैराकी नहीं जानते तो कोशिश करें कि आप गहरे पानी से दूर रहें। आज आपके साथ पानी से सम्बन्धित कोई घटना घट सकती हैं। किसी गहरे तालाब या सरोवर से दूर ही रहें वरना आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
कन्या राशि: आर्थिक लाभ और प्रसिद्धि मिलने वाली है
7 of 13
कन्या राशि
कार्य कुशलता का गुण आप में कूट-कूट कर भरा है जो इन दिनों और अधिक बढ़ जाएगा। आप सकारात्मक और रचनात्मक ऊर्जा से भरे हैं इस लिए आसानी से उन सभी समस्याओं का हल ढ़ूंढ़ लेंगे जिनको हल करना औरों के लिए नामुमकिन है। आज ध्यान रहे कि आप अपने साथी को किसी भी कारण से न कोसें। अत्यधिक नकारात्मक रवैये के कारण आप दोनों के बीच की दूरियां बढ़ सकती हैं। इस समय आप खुद को अपने कार्यालय में बहुत प्रभावी पाएंगे। आज आपका लीडर होने का हुनर अपने चरम पर होगा और दूसरे लोग इस बात की सराहना करेंगे। आज बड़ी आसानी से आपको आर्थिक लाभ और साथ ही प्रसिद्धि भी मिलने वाली है। आज तो बिना किसी मेहनत के कोई मोटी रकम मिलने वाली है। आज आप सेहत को लेकर थोड़ा लड़खड़ा सकते हैं, मगर कोई अच्छी खबर मिल जाने के बाद मानसिक तनाव कम हो जाएगा। जिसकी वजह से आप अच्छा महसूस करेंगे।
तुला राशि: पार्टनर की खोज आज पूरी होगी
8 of 13
तुला राशि
समय निकाल कर कहीं बाहर घूमने जाएं। आपको प्रकृति की गोद में जाने की जरूरत है इससे आप अपनी सही पहचान भी कर पाएंगे। उन्हें जो किसी पार्टनर की खोज में हैं, सफलता मिलेगी। आप ऑन लाइन, शायद विवाह संबंधी साइट पर पार्टनर के सहारे आपस में मिल सकते हैं। यह विदेश में रहने वाला हो सकता है। यदि आज कंपनी द्वारा आपको विदेश जाने के लिये प्रस्तावित किया जाता है, तब ये मौका आपके लिये कईं प्रमुख अवसर साथ लाएगा व आपको आर्थिक व आजीविका, दोनों ही क्षेत्रों में लाभ होगा। इस दौरान आपके सितारे काम के लिये यात्रा का संकेत भी करते हैं। आज अपने संवाद में सावधानी रखें क्योंकि इसमें हुई एक चूक से आपकी तिजोरी पर असर पड़ सकता है। अगर आप उपकरणों की खरीद का ऑर्डर दे रहे हैं तो उसकी मात्रा और उसके मूल्य पर ध्यान से नजर डाल लें, नहीं तो क्या पता ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ें। आज आपको स्वास्थ्य सम्बंधित अच्छी खबर मिलेगी।
वृश्चिक राशि: भाग्य में परिवर्तन की अनुभूति होगी
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आपको अचानक ही अपने भाग्य में परिवर्तन की अनुभूति होगी। आज आप जो भी काम करेंगे वो आपको आकर्षण का केंद्र बना देगा। आज आप किसी ऐसे संबंध, जिसे आप अपूर्ण मानते हैं, उसे खत्म करने को तैयार महसूस करेंगे। आज आप झूठे वायदों और बातों को पीछे छोड़कर किसी सच्ची चीज की ओर बढ़ेंगे। सब के साथ मिल कर काम करने के कारण आप अपने सभी लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। अगर आप औरों के साथ मधुर संबंध बनाने में समय लगाएं तो व्यावसायिक क्षेत्र में आपको लाभ ही होगा। आज यदि आप नए मकान या संपत्ति में निवेश करना चाह रहे हैं तो उसके दस्तावेजों को ठीक से पढ़ सुन लें। छोटी सी चूक भी आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है इसलिए इन्हें गौर से पढ़े-सुनें। आप खुद पर सयंम बना के रखें ताकि आपको कोई शारीरिक परेशानी न हो। खासकर तब जब आप दूसरों से अपनी परेशानी छुपते हैं। आप तनाव की स्थिति अपने दिमाग में ज्यों की त्यों बनाये रखेंगें।
धनु राशि: निवेश से पहले जांच-पड़ताल कर लें
10 of 13
धनु राशि
आज चाहे जो भी हो जाए लेकिन आप अपने करीबी लोगों से बहस करने से बचें। परिस्थिति चाहे जितना भी उकसाए आप बहस से दूर ही रहें। आपको अपना दिमाग ठंडा रखना है और बहस से बचते हुए अपनी और अपनों की खुशियों को बचाना है। अपने साथी के साथ अनावश्यक वाद-विवाद से बचें, अन्यथा फालतू की परेशानियां खड़ी हो जाएंगी। अनावश्यक खतरे से बचते हुए अपना ध्यान अपने भविष्य की कल्पना में लगाएं। आज कल आपके दिमाग में विदेश में पढ़ाई करने या वहां जा कर करियर बनाने का विचार चल रहा है। इस बात के बारे में आपको गंभीरता से सोचना चाहिए। विदेश में सभी अवसरों को ध्यान में रख कर चुना गया अवसर आपको लाभ देगा। आज आपको शेयर बाजार में निवेश के लिए सोचना चाहिए क्योंकि आज इससे अच्छी आमदनी के संकेत हैं। झटपट पैसा कमा कर अमीर होने की न सोचें बल्कि सुरक्षित निवेश का विकल्प चुनें जिसमें लाभ होना निश्चित है। निवेश करने से पहले इस बात का जायजा ले लें कि इसमें जोखिम कितना है। आज आप अपने मन को पढ़ाई या किसी अन्य कार्य में व्यस्त रखेंगे ताकि आप अपना मन अपनी बीमारी से हटा सकें।
मकर राशि: व्यवसाय में फायदा होगा
11 of 13
मकर राशि
अगर आपको लग रहा है कि आपके परिवार के सदस्यों के बीच कोई तनाव चल रहा है तो आपके उस समस्या को जड़ से उखाड़ फेंकने की कोशिश करनी चाहिए। रिश्तों के बीच कड़वाहट पैदा ना होने दें। अगर आप अकेले हैं तो आज किसी आश्चर्यजनक स्रोत से आपको प्रस्ताव मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए संकेत करता है कि आपको अपने किसी दोस्त से प्रस्ताव मिल सकता है। ऑफिस में बहुत काम करने के बाद आज आप पाएंगे कि अब आप पर काम का बोझ कुछ कम है। आज व्यवसाय का कोई बड़ा मौका आपको मिलने वाला है। तो जरूरत है कि आप अपना आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए इस मौके का भरपूर फायदा उठायें। इससे आपके अच्छे और प्रभावशाली संपर्क भी बनेंगे। व्यवसाय में कोई साझेदार बनाते हैं तो वे भी आपके फायदे के साबित होंगे। इससे आगे चलकर व्यवसाय बढ़ेगा और अच्छी आमदनी भी होगी। आज आप अपनी डाईट को सुधारने का लक्ष्य बना सकते हैं। हो सकता है आज आप शाकाहारी भोजन ही खाएं।
कुंभ राशि: आर्थिक मामलों के लिए बढ़िया है दिन
12 of 13
कुंभ राशि
आज आपके किसी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। आप शायद इस यात्रा पर परिवार के साथ जाएं। शायद ये छोटी सी ही यात्रा हो लेकिन इसका आपके जीवन में बड़ा महत्व होगा। एक नए साथी के लिए आपके मन में रोमांटिक विचार उत्पन्न होंगे। यदि आप चिकित्सा या औषधि के क्षेत्र में हैं तो आज का दिन काम के लिहाज से अच्छा रहेगा। आपका भविष्य सही लक्ष्यों की ओर जा रहा है और ऐसे में आपको अपना ध्यान सही तरीके से केन्द्रित रखना है। व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लेते वक्त आप सावधान रहें ताकि कोई आप को ठगे नहीं। क्योंकि अंदेशा है कि आपके व्यवसायिक साझेदार आपके व्यवहार का नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करें। वैसे जहां तक आर्थिक मामलों का सवाल है, आपके लिए आज का दिन अच्छा है। जो लोग पेट के रोग से ग्रस्त हैं आज उन्हे उसका उपचार मिलेगा। पर शुरुआती दौर मे पेट का ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। सलाह अनुसार खाना लें और व्ययाम करें। जिससे आप जल्द ठीक हो सकेंगे।
आज आप पाएंगे कि सत्ता से जुड़े लोगों के साथ आपके संबंध बहुत प्रगाढ़ हैं। इनमें से कोई व्यक्ति आज आपकी मदद को आगे आएगा। जरूरत पड़ने पर इनकी मदद लेने से पीछे ना रहें लेकिन ये बात भी ध्यान में रखें कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर आपको उनके एहसान का बदला चुकाना पड़ेगा। चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अपने कार्यक्षेत्र से बाहर का काम मिलेगा और उन्हें आश्चर्य मिश्रित आनंद होगा। आपको अपने काम पर ध्यान केन्द्रित करना है। ये समय जल्दी ही बीतेगा। ये विश्वास रखें कि आपने सही निर्णय ही लिया है। इस समय आपको सही वित्त प्रबन्धन की आवश्यकता है। फिलहाल आपकी वित्तीय स्थिति चिंताजनक नहीं है फिर भी सही योजना बनाने से भविष्य में सही स्थिति निर्मित की जा सकती है। सही बजट बनाने व योजना बनाने से आपके बैंक खाते सही दिशा व दशा में रहेंगे। आपको ये महसूस होगा कि कुछ अतिरिक्त प्रयास आपको सफलता दिला सकते हैं। आज त्वचा के मामले मे थोड़ी सावधानी बरतें।