फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिषी बता रहे हैं फरवरी का महीना रहेगा भाग्यशाली, देखिए आपके लिए कितना है

Tue, 31 Jan 2017 11:18 AM IST
राकेश्ा झा/टीम डिजिटल
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
फरवरी महीने में कई ग्रहों की स्‍थ‌ित‌ि बदल रही है। सबसे बड़े ग्रह गुरु जहां वक्री चाल चलेंगे वहीं बुध राश‌ि पर‌िवर्तन करके मकर राश‌ि में आ जाएंगे। महीने के मध्य में ग्रहों के राजा सूर्य भी राश‌ि बदलकर कुंभ में पहुंचेंगे। इन बड़े उलट फेरों के बीच आपके जीवन पर स‌ितारों का कैसा प्रभाव रहेगा जानने के ल‌िए पढ़ें फरवरी महीने का राश‌िफल।
विज्ञापन

मेष राश‌िः कार्य में बाधा और व‌िलंब के कारण क्रोध‌ित होंगे

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
फरवरी का महीना आपके ल‌िए नौकरी व्यवसाय के मामले में उथल-पुथल वाला रह सकता है। इस महीने लंबी दूरी की यात्रा की भी योजना बन सकती है। कार्य में बाधा और व‌िलंब के कारण आपका मन च‌िड़च‌िड़ा हो सकता है और क्रोध में आप अपने करीबी लोगों को भी नाराज कर सकते हैं। आपके ल‌िए सलाह है क‌ि संयम और धैर्य से काम लें। आर्थ‌िक मामलों में गंभीरता से व‌िचार करने के बाद ही कोई फैसला लें।
विज्ञापन

वृष राश‌िः नौकरी व्यवसाय में लाभ के अवसर म‌िलने की संभावना है

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
आपकी ढैय्या शुरु हो चुकी है ऐसे में आपको अपने काम में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। मानस‌िक तनाव बढ़ेगा और पार‌िवार‌िक जीवन में उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। वैसे इस महीने आपको मान-सम्मान की प्राप्त‌ि और नौकरी व्यवसाय में लाभ के अवसर म‌िलने की भी अच्छी संभावना है लेक‌िन इसके ल‌िए आपको पर‌िश्रम करना होगा।

म‌िथुन राश‌िः आर्थ‌िक मामलों को लेकर उलझन में रहेंगे

4 of 13
म‌िथुन
इस महीने आपकी राश‌ि के स्वामी बुध अपनी राश‌ि से आठवें स्‍थान में गोचर करेंगे जो आपके ल‌िए अनुकूल स्‍थ‌ित‌ि नहीं है ऐसे में आपको स्वास्‍थ्य संबंधी परेशान‌ियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी व्यवसाय में भी आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। आर्थ‌िक मामलों को लेकर उलझन में रहेंगे। क‌िसी बात को लेकर च‌िंत‌ित रह सकते हैं।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः मान-सम्मान में भी वृद्ध‌ि होगी

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
इस महीने आपको कोई बड़ी खुशखबरी म‌िल सकती है ज‌िससे आप उत्साह‌ित होंगे और मान-सम्मान में भी वृद्ध‌ि होगी। घर में कोई मांगल‌िक कार्य हो सकता है। आर्थ‌िक स्‍थ‌ित‌ि सामान्य रहेगी, छोटे-मोटे लाभ होते रहेंगे। महीने दूसरे भाग में आपको अपने न‌िकट संबंध‌ियों से मतभेद और मनमुटाव का सामना करना पड सकता है।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः कुछ अटके काम बनेंगे

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
महीने का पहले भाग से दूसरा भाग अध‌िक अनुकूल रह सकता है। शुरुआती दो हफ्ते में व्यवसाय में स्‍थ‌ित‌ि उथल-पुथल वाली रह सकती है। सरकारी क्षेत्रों से संबंध‌ित कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्‍थ्‍य संबंधी परेशानी हो सकती हैं। आंखों का ध्यान रखें। महीने के दूसरे भाग में मान-प्रत‌िष्ठा की वृद्ध‌ि होगी और कुछ अटके काम बन जाने से आप उत्साह‌ित और प्रसन्न हो सकते हैं।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः  नौकरी व्यवसाय में कुछ उथल-पुथल की स्‍थ‌ित‌ि रहेगी

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
यह महीना आपके ल‌िए थोड़ी परेशानी तो थोड़ी खुशी देने वाला है। ज‌िन लोगों की शादी की बात  चल रही है उनकी बात पक्की हो सकती है। पार‌िवार‌िक जीवन में कुल म‌िलाकर आपसी तालमेल बना रहेगा। नौकरी व्यवसाय में कुछ उथल-पुथल की स्‍थ‌ित‌ि रहेगी आप नौकरी बदलने की भी योजना बना सकते हैं। मंगल शन‌ि के प्रभाव के कारण आप क्रोध‌ित और न‌िराश भी इस महीने देखे जा सकते हैं। लेक‌िन गुरु की अनुकूलता से आर्थ‌िक पक्ष सामान्य बना रहेगा जो आपके ल‌िए राहत की बात है।

तुला राश‌िः आप उत्साह‌ित और प्रसन्न रहेंगे

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
इस महीने राश‌ि स्वामी शुक्र की अनुकूलता के कारण आप उत्साह‌ित और प्रसन्न रहेंगे वैसे भी खुश रहने वाली बात भी इस महीने आपके साथ होगी। कार्यक्षेत्र में अध‌िकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे, बड़े लोगों से संपर्क बढ़ेगा। मान-प्रत‌िष्ठा की प्राप्त‌ि होगी। कुछ अटके और जरूरी काम बनेंगे। लेक‌िन व‌िलास‌िता की चीजों पर खर्च बढ़ेगा ज‌िससे थोड़ी आर्थ‌िक परेशानी हो सकती है।

वृश्च‌िक राश‌िः अचानक धन लाभ म‌िलने से कुछ राहत महसूस कर सकते हैं

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
आपकी साढ़ेसाती अभी खत्म नहीं हुई बस इसका तीसरा चरण शुरु हुआ है, बावजूद इसके आपके ल‌िए फरवरी का महीना कुल म‌िलाकर अनुकूल रह सकता है। आपकी रुच‌ि खरीदारी में अध‌िक रहेगी ज‌िससे भौत‌िक सुख की तो प्राप्त‌ि होगी लेक‌िन ब‌जट ब‌िगड़ेगा। लेक‌िन बीच-बीच में अचानक धन लाभ म‌िलने से कुछ राहत महसूस कर सकते हैं। पार‌िवार‌िक जीवन में आपसी तालमेल बनाकर सुखद पल का आनंद ले सकते हैं। क‌िसी नए काम की शुरुआत करने की भी योजना बन सकती है।

धनु राश‌ि: खर्च खूब होने वाला है

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
अभी आप साढ़ेसाती के दूसरे चरण के प्रभाव में चल रहे हैं। ऐसे में आपके ल‌िए फरवरी का महीना काफी उथल-पुथल भरा रह सकता है। मेहनत काफी करेंगे लेक‌िन फल उसके अनुरूप नहीं म‌िलने से न‌िराशा हो सकती है। धर्म-कर्म में आपकी रुच‌ि बढ़ेगी, इससे कुछ राहत भी महसूस कर सकते हैं। खर्च भी इस महीने आपके खूब होने वाले हैं। घर में भौत‌िक साधनों की वृद्ध‌ि होगी। आपके ल‌िए सलाह है क‌ि क्रोध और वाणी पर संयम रखें नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है।

मकर राश‌िः धन संबंधी मामलों को लेकर आप उलझन में रहेंगे

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
इस महीने आपको संमय और धैर्य से काम लेना होगा नहीं तो आपके अपने भी आपसे नाराज हो सकते हैं। धन संबंधी मामलों को लेकर भी आप उलझन में रहेंगे। पार‌िवार‌िक जीवन में भी इस महीने आपको संभलकर चलना होगा नहीं तो आपसी तालमेल ब‌िगड़ सकता है। आपके ल‌िए सलाह है क‌ि म‌ित्रों एवं सगे संबंध‌ियों से मेलजोल बनाए रखें इनसे आपको सहयोग एवं लाभ म‌िलेगा। श‌िवरात्र‌ि के अवसर पर भगवान श‌िव का अभ‌िषेक करें इससे जीवन में अनुकूलता आएगी।

कुंभ राश‌िः आय के मुकाबले आपके खर्चे अध‌िक रहेंगे

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
इस महीने नौकरी व्यवसाय में कुछ उलझनों का सामना करना पड़ सकता है, समझदारी से काम लें। पार‌िवार‌िक जीवन में भी आपसी तालमेल बनाकर चलने की जरुरत है। आय के मुकाबले आपके खर्चे अध‌िक रहेंगे ज‌िससे बजट ब‌िगड़ने की आशंका है, सलाह है क‌ि आप अपने खर्चे पर न‌ियंत्रण रखें। इस महीने आप कुछ उलझन में रह सकते हैं ज‌िससे कई महत्वपूर्ण काम समय पर नहीं हो सकेंगे और आप च‌िड़च‌िड़े नजर आएंगे।
विज्ञापन

मीन राश‌िः  खर्च अध‌िक होंगे

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
इस महीने आप काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है ज‌िससे आपके स्वास्‍थ्‍य पर भी असर होगा। खर्च भी अध‌िक होंगे। नौकरी व्यवसाय में लाभ म‌िल सकता है लेक‌िन इसके ल‌िए आपको अध‌िक पर‌िश्रम करना होगा। आपके ल‌िए सलाह है क‌ि जोख‌िम भरे काम से बचें, दुर्घटना की आशंका है। जीवनसाथी से तालमेल बनाकर रखने से घर गृहस्‍थी में स्‍थ‌ित‌ि सामान्य रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें