फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीन राशि में चन्द्रमा का संचार आज इन राशि वालों को दिलाएगा फायदा

Tue, 28 Feb 2017 11:22 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
आज चन्द्रमा का संचार गुरु की राश‌ि मीन में हो रहा है। चन्द्रमा की राश‌ि में गुरु का यह गोचर क‌िन-क‌िन राश‌ि वालों के ल‌िए आज फायदेमंद रहेगा, जान‌िए।
Trending Videos
विज्ञापन

मेष राशि: दिमाग शांत रखने के लिए परिवार के साथ समय बिताएं

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप अपनी अभी तक की सभी सफलताओं के बारे में सोचेंगे। छुट्टी के दिन आप अपने मित्रों या नजदीकी रिश्तेदारों से मिलने भी जा सकते हैं। आज आप जो किताब पढ़ेंगे उससे आपको ज्ञान मिलेगा। आज रोमांस के लिए अत्यन्त सकारात्मक समय है। अपने प्रेमी को कार्ड आदि लिखकर भेजने के लिए आप इस कार्य के लिए प्रशंसा पायेंगे। ऐसे बहुत से समय हैं जब कि आपने अपने कैरियर में बहुत कुछ रचनात्मक व चतुराई से करने की कोशिश की है। अब फिर से वो ही समय आ गया है जबकि आपको फिर से उसी जुनून से काम करना होगा। आपके व्यापार में आश्यर्यजनक तरक्की के संकेत हैं। अगर आप व्यापार में हैं तो आपको अपनी गतिविधियां और बढ़ानी पड़ेगी। हालांकि आपकी मौजूदा बिक्री अच्छे फायदे दे रही है लेकिन नये ग्राहक बनने के कारण आपको अपना उत्पादन और अधिक करना होगा। आज आप कुछ शान्त दिखेंगे। दिमागी तनाव आज ज्यादा रहेगा इसलिए शान्ति के लिए घरवालों के साथ समय बितायें।
विज्ञापन

वृष राशि: सफलता की खुशी मनाएं

3 of 13
वृष राश‌ि
आज सफलता का सेहरा आपके सिर बंधेगा। अगर इस सफलता का कोई हकदार है तो वो आप ही हैं। क्योंकि इस सफलता को पाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। आज आप बिना किसी बात की चिंता किए अपनी सफलता का मजा लें। आज आप यह अनुभव करेंगे कि पार्टनर के साथ बिताया गया समय कितना महत्व रखता है। आपसी प्यार को गहरा बनाने के लिए खुलकर ईमानदारी के साथ पेश आएं। नई योजना में आपको अपनी सच्ची भावनाओं व रचनात्मकता को अभिव्यक्त करना चाहिए। अनुभवी लोगों की सलाह लेने से आपको लाभ ही होगा। अगर आप प्रबंधन के क्षेत्र में हैं तो आप अपनी संस्था में अच्छे मूल्यों को बढ़ा सकेंगे। अगर आप संपत्ति का काम कर रहे हैं या फिर शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। किसी भी चीज में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। आज आपका शारीरिक स्वास्थ्य और विचार अच्छे रहेंगे, क्योंकि आज आप आध्यात्मिकता का रास्ता अपनाएंगे। इससे तनाव कम होगा।

मिथुन राशि: आज किसी नए रिश्ते की नींव रखेंगे

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज शायद आप किसी नए रिश्ते की नींव रखें। आपका ये नया दोस्त बुरे वक्त में आपका साथ भी देगा। आपको एहसास होगा कि आप कितने खुशकिस्मत हैं कि आपको ऐसा दोस्त मिला। यदि आज आपका विवाह होने जा रहा है तो मतभेद पैदा न हों और ना आपके रोमांस में कमी आए। कार्यक्षेत्र में आज आपको बहुत ही ध्यान से काम करना हेगा। अगर आपने पूरे ध्यान से काम नहीं किया तो आप इच्छित परिणाम नहीं प्राप्त कर पाएंगे। आप उस काम को चुन लें, जिसे आप सबसे पहले करना चाहते हैं और मन लगा कर उसे पूरा करने की कोशिश करें। अपने बहुआयामी व्यक्तित्व के बल पर आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। यही नहीं कैरियर में भी अच्छे मौके मिलेंगे। एक आर्थिक लक्ष्य निर्धारित करके चलने से आपको सफलता हासिल करने में आसानी होगी। कड़ी मेहनत की बड़ी जरूरत है। आपका अच्छा स्वास्थ्य और उर्जा आपको आने वाली हर परेशानी से पार लगा देंगे। परन्तु आप आराम के लिए समय जरूर निकालें। आपकी व्यस्तता बनी रहेगी।
विज्ञापन

कर्क राशि: आपका साहस आपको बहुत आगे ले जाएगा

5 of 13
कर्क राशि
आपका साहस और तेज सोच आपको और लोगों से बहुत आगे ले जाएगा। अपनी सभी योग्यताओं का उपयोग अपनी व्यक्तिगत और व्यावसायिक सफलता की नीव रखने के लिए करें। आज आप महसूस करेंगे कि आपकी जिंदगी आपके प्यार एवं चाहतों के अनुकूल चल रही है। सुनिश्चित करें कि आप अपने बनाए आदर्शों के अनुसार अपना जीवन व्यतीत करें, ना कि अन्य लोगों के अनुसार। आज अपने कैरियर के बारे में कोई भी फैसला पूरी तरह से सोच समझ कर ही लें। अगर आप जल्दबाजी में कोई फैसला लेंगे तो अंत में आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है। कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छे बुरे का विचार कर लें। आज के दिन आप अपने आपको विलासिता में डुबोना चाहेंगे। हो सकता है, कोई गहने खरीदना चाहें या फिर कुछ इससे भी अधिक। आज आप मानसिक तनावों से घिर सकते हैं। जिदंगी कभी चुनौती पूर्ण भी बन जाती है इसलिए आप धैर्य न छोड़ें और अपने चेहरे पर हंसी बरकरार रखें।
विज्ञापन

सिंह राशि: खुशी और संतुष्टी से भरा है आज का दिन

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज का दिन आपके लिए खुशी और संतुष्टी भरा रहेगा। ये दिन आपके लिए बड़ी सफलताओं वाला है। ये सब आपेक धैर्य, इच्छा शक्ति और कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। ये समय आपके लिए जश्न मनाने का है। आज अपने मन की भावनाओं को अपने साथी के समक्ष स्पष्ट रूप से रख दें। यदि आपको डर है कि प्रतिकार कैसा होगा तो लिख कर अपनी भावनाओं को प्रकट करें। खत के माध्यम से अपने प्यार को प्रकट करें। यदि आप फैशन के जगत से ताल्लुक रखते हैं तब आज का दिन विशेष फलदायी है। आज का दिन जनसंपर्क में बीतेगा। जीवन में भौतिक चीजें आने से जिन्दगी का आनंद उठायेंगे। लेकिन सुख सुविधा में जीवन की अनमोल चीजें जैसे कि परिवार, मित्र और सेहत को नजरअंदाज ना कर दें। तनाव के कारण आपकी दिमागी शान्ति छिन जायेगी। आप किसी से अपने दिल की बात करें चाहे वह आपकी मदद करे या न करे। रूकावटें आपको तनाव देंगी इसलिए चिंता न करें और अपनी परेशानीयों को दूसरों से बांटे।
विज्ञापन

कन्या राशि: विचारों को अभिव्यक्त करें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपको अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करने की कोशिश करनी चाहिए। आप बेमिसाल विचारों से भरे हैं लेकिन ये विचार अपना महत्व खो देंगे अगर आप उन्हें सही तरह से व्यक्त ना कर पाएं। आज आपकी शादी का भविष्य सुनहरा दिख रहा है। आज आपका दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। कार्यस्थल पर उन लोगों को पहचानने की कोशिश करें, जो आपकी छवि खराब करने पर तुले हैं या फिर आपका काम बिगाड़ने पर उतारू हैं। यदि आप गाड़ियों के उत्पादन या लेन देन के क्षेत्र में काम करते हैं, तब आपको अचानक धन लाभ होने की संभावना है। खासकर ऑटोमोबाइल्स के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन विशेष शुभ है। आज किसी भी तरह की दुर्घटना से बचने की कोशिश करें। किसी भारी सामान को उठाते समय या फिर चिकने फर्श पर चलते समय बेहद सावधानी की जरूरत हैं। आज किसी भी तरह का आलस ना करें वरना इसका परिणाम और दिनों की अपेक्षा चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

तुला राशि: काम के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आप अपने गुस्से पर पूरी तरह से काबू रखें। ऐसा करके आप उस शांति को कायम रखेंगे जिसका मजा आप अब तक ले रहे थे। आज जो मुद्दा आपको बड़ा लग रहा है वही बात कल आपको छोटी लगेगी। इसलिए आप इस मुद्दे को प्यार से ही सुलझाने की कोशिश करें। अपने साथी के साथ आज के दिन आप भरपूर चटकारे लेंगे। रोजाना की तनावपूर्ण दिनचर्या से कुछ समय निकाल कर साथ बैठें एवं अपने प्यार को तरो-ताजा कर लें। अपनी असीमित ऊर्जा के बल पर आप काम के बोझ को आसानी से वहन कर पाएंगे। अच्छी बात ये है कि विषम परिस्थितियों में भी आप बिना किसी परेशानी के आसानी से काम कर लेंगे। लेकिन, इस बात का ध्यान रखें कि काम के बीच में आप आराम भी करते रहें। आपको काम के सिलसिले में विदेश भी जाना पड़ सकता है। आज आप मानसिक और शारीरिक दोनों तरीकों से अच्छा महसूस नहीं करेंगे। इसलिए खुद की आराम दें ताकि आप फिर से काम कर सकें। अपने आप पर ज्यादा दबाव ना डालें।

वृश्चिक राशि: आज का दिन शुभ होगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप जिन्दगी के प्रति अपने नजरिये को बहुत ही सकारात्मक पाएंगे फिर चाहे वो आपके परिवार, काम या फिर प्यार से संबंधित हो। आज आप अपने भविष्य को लेकर अच्छे मूड में रहेंगे। इससे दूसरे लोग भी आपसे प्रभावित होंगे। आज अकेले लोगों को पहली डेटिंग पर जाने की संभावना है। आपका पार्टनर तुरन्त मिलने वाला या पूर्वपरिचित भी हो सकता है। वे जो प्रबन्धन की परीक्षाओं में बैठने वाले हैं, उन्हे आज अपने परिणामों से निराशा होगी। यदि किराये के घर में रह रहे हैं तो आज अपने सपनों का घर खरीदने के लिए खोजबीन शुरू कर दें। इस दिशा में आज की कोशिश से अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप पायेंगे कि जैसा घर ढूंढ़ रहे थे वो मिल गया या कम से कम इतना तो होगा ही कि घर के लिए जरूरी पैसे का इंतजाम हो गया। आज आप खुद को तनाव मुक्त पाएंगे। यह आपके लिए बहुत अच्छा तोहफा है। आज का दिन खूब मजे में बिताएं, क्योंकि अच्छा मूड और कम तनाव आपकी सेहत के लिए फायदेमन्द है।

धनु राशि: जरूरतमंद दोस्तों की मदद करें

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप इस स्थिति में होंगे कि अपने जरूरतमंद दोस्त की बात सुन कर उसकी मदद कर सकें। आपके व्यवहार को सराहा जाएगा। आज आपकी दोस्ती आपके मित्र के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगी। आज प्रेम के क्षेत्र में आपको उतनी सफलता न मिलेगी, जितनी आप उम्मीद कर रहे थे। अपने परिवार व दोस्तों के साथ समय बिताइए। आज आप ऑफिस की परेशानियों को भूल कर अपने दोस्तों के साथ मस्ती करने के मूड में हैं। काम के सिलसिले में आप पिछले कुछ समय से यात्रा ही कर रहे थे। इसलिए, यात्रा की थकान मिटाने के लिए अब आप थोड़ा मजा करना चाहते हैं। आज व्यवसाय का कोई बड़ा मौका आपको मिलने वाला है। तो जरूरत है कि आप अपना आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए इस मौके का भरपूर फायदा उठायें। कुछ भी गलत खाने से आज आपको पेट दर्द हो सकता हैं। जिस खाने का स्वाद जीभ पर रखते ही अच्छा लगता है, जरूरी नहीं है कि वह भोजन आपके शरीर के लिए भी अच्छा हो। सही और सन्तुलित भोजन का आहार कर आप पाऐंगे कि आपके शरीर का ऊर्जा स्त्रोत पहले से बढ़ रहा है और वजन घट रहा है।

मकर राशि: दोस्तों से मिले और उनके साथ समय बिताएं

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आपको उनके साथ समय बिताना चाहिए जो बहुत लंबे समय से आपके साथ कुछ पल बिताने का इंतजार कर रहे हैं। अपने दोस्तों से मिलें या फिर अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताएं। आज आपके रिश्तों में गलतफहमी एवं तनाव पैदा हो सकता है, जिसे दूर होने में कुछ समय लगेगा। शुरू में ध्यान न देने के कारण समस्या गंभीर हो गई है। इसे दूर करने के लिए साथ बैठकर बातचीत द्वारा आराम से हल ढूंढा जा सकता है। आज वास्तु के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सही अवसर मिल सकते हैं, जो कि विदेश से भी हो सकते हैं। इन्हे हां कहने से पहले आपको अपने विकल्पों की पड़ताल कर लेनी चाहिये। पैसे रूपये के हिसाब से आज आपके लिए अच्छा दिन है। आज किया कोई भी लेन देन आगे चलकर अच्छा लाभ देगा। आप पायेंगे कि आपका बैंक बैलेंस बढ़ रहा है और खर्चे के मुकाबले आय अच्छी हो रही है। यह स्थिति एकदम अद्भुत है। आज आप कुछ व्यस्त रहेंगे। आप खुद को भी समय नहीं दे पायेंगे।

कुंभ राशि: अनिद्रा की परेशानी हो सकती है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आपको अपने समूह से समर्थन मिल सकता है अगर आप आगे बढ़ कर उनके सामने अपने विचार अभिव्यक्त करें। ध्यान रखें कि सिर्फ बात करते रहने से कुछ नहीं होगा। आज आप अपने प्यार भरी जिंदगी के प्रति उदासीनता का अनुभव करेंगे, कुछ है जो आपके रिश्तों में दूरियां बढ़ा रहा है, जिसके कारण आप तनाव में है। आप हिम्मत रखें और अपने साथी के साथ इस बारे में विस्तार से विचार करें। अगर हो सके तो अपनी समस्या सुलझाने के लिए अपने सहकर्मियों की मदद लें। समय पर की गई उनकी मदद से आपको फायदा होगा। अपने कैरियर के लिए आपको ये जिम्मेंदारियां स्वीकार कर लेनी चाहिएं। अपने व्यवसाय में होने वाले छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव से आप विचलित ना हों। व्यवसाय में अच्छी सफलता के लिए आप निरन्तर कठिन परिश्रम करते रहें। अआज खुद पर संयम रखें ताकि आपको परेशानी न हो। तनाव से आपको अनिद्रा की परेशानी भी हो सकती है। आज अपनी जुबान पर भी संयम रखें तभी आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

मीन राशि: खरीदारी के लिए अनुकूल नहीं है समय

13 of 13
मीन राश‌ि
अगर आज आपको मदद की जरूरत पड़ी तो आज आपके मित्र व रिश्तेदार पीछे नहीं हटेंगे। आज अपनों के सहयोग से आप अपनी समस्या आसानी से हल कर लेंगे। ये समय उनको ये बताने का भी है कि उनका सहयोग आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है। आज आप एक साथ के बहुत करीब अपने को खिंचता हुआ पांएगे। आज आप कोई महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करने का सपना देखेंगे। इसे केवल एक सपना ही ना रहने दें। सोचें कि आप अपनी नेतृत्व कुशलता को बढ़ाने के लिए और क्या कर सकते हैं। अपनी सारी खरीदारी को धीमी गति में ले आइये। आप आने वाले समय में कुछ अच्छी विलासितापूर्ण वस्तुएं अवश्य खरीदने वाले हैं लेकिन समय अभी ठीक नहीं है। आज आप सीखेंगे कि खुद को किस प्रकार अच्छी तरह प्रकट किया जा सकता है। जिससे दूसरे आप को आसानी से समझें। आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें ताकि कोई स्वास्थ्य विकार न हो। आपको अपने काम और रिश्तेदारों में सही संचार के लिये सचेत रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें