फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्क राशि वालों को मिल सकता है मेहनत का फल, जानें किस राशि के लिए कैसा होगा दिन

Sun, 12 Mar 2017 09:36 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है, जानिए।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आज आपकी आमदनी बढ़ेगी

2 of 13
मेष राश‌ि
अपने आस पास के लोगों के बीच रहे तनाव को कम करने के लिए आप एक बिचौलिए का काम कर सकते हैं। सच का साथ देंगे तो आपके सहकर्मी आपसे प्रभावित होंगे। अपने पार्टनर के सामने अपनी इच्छाओं को खुलकर रखें, क्योकि आप दोनों के बीच पहले भी कई परेशानियां आ चुकी हैं।​ किसी कैरियर सलाहकार की सलाह लेकर कैरियर से संबंधिक सभी परेशानी दूर होगी। आज आपकी आमदनी बढ़ेगी। जो लोग काम के सिलसिले में यात्रा पर निकल रहे हैं तो समझिए पूरा दिन यात्रा में ही बीतेगा। अगर आप ट्रेवल व्यापार में हैं तो समझिए कि इस व्यापार से आपको खूब आमदनी होने वाली है। आपका स्वास्थ्य तो ठीक रहेगा परन्तु पेट रोग होने की सम्भावना है। अच्छा खायें और व्यायाम करें। आप स्वास्थ्य की ज्यादा चितां न करें यह तो अस्थायी परेशानी है। आप खान-पान का ध्यान रखें।
 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: अपने किसी भी प्रिय व्यक्ति पर खर्च करें

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आप बहुत खुश होंगे कि आपने अपनी समस्या का हल ढ़ूंढ़ लिया। बहुत लंबे समय से आप इस परेशानी का सामना कर रहे थे। आपके शांत व रोमांटिक जीवन में अपने साथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। इन अवांछनीय परिस्थितियों से निबटने के लिए यदि आप अपने साथी को प्यार भरी निशानी देंगे तो वह अचूक इलाज साबित होगा, जिससे आपसी प्रेम फिर से उमंगें भरने लगेगा। आप अपने लक्ष्यों को निश्चित समय पर पूरा कर पाएंगे। आज अपने ऊपर या अपने किसी प्रिय व्यक्ति पर खर्च कीजिए। सिर्फ कार्ड व उपहार पर ही निर्भर ना रहते हुए अपने मूड को भी बदल डालिए। आज उनके लिए सबसे बढ़िया, अच्छी सोच वाली और संवेदनशील ऐसी वस्तु उपहार में खरीदिए। आज आप में काम करने की क्षमता कम रहेगी। आज आप खुद को किसी कार्य में व्यस्त रखें और हिम्मत बँधाएं। 

म‌िथुन राश‌ि: किसी दूसरी जगह स्थानांतरण होने की संभावना हैं

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपको शायद थोड़ा तनाव महसूस हो, क्योंकि आपके परिजन आपसे मदद मांगने को आएंगे। आज आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी भी लेनी पड़ सकती हैं। आपको जो भी करने को कहा जाए पूरे मन से करें, क्योंकि आपका परिवार बदले में हमेशा आपकी मदद करेगा। आपका और आपके पार्टनर के लिए बहुत अच्छा दिन है। अगर आज आप किसी आयोजन में लगे हैं तो आपका पार्टनर आपको एक अच्छा तोहफा दे सकते हैं। आपको स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। आप जल्दी ही अपने आप को अपने काम के जरिए सिद्ध कर दिखाएंगे। इन दिनों पैसे कमाने के कुछ नए रास्ते तलाश रहे हैं और कोई बढ़िया नौकरी भी, तो आज आपको कोई बड़ी खबर मिलने वाली है। आप दिन भर के तनाव के बाद सोने में सक्षम नहीं रहेंगे। आप तेज आवाज में टीवी न देखें और किताब पढ़ने की कोशिश करें।
विज्ञापन

कर्क राशि: मेहनत का फल मिलेगा

5 of 13
कर्क राशि
शारीरिक व मानसिक स्वास्थ के कारण आपका उत्पादन व गुणवत्ता दोनो ही बढ़ेंगे। आज पूरी कोशिश करें कि आप समय पर ही अपना काम खत्म कर लेंं आज आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। आपकी मस्त अदा किसी को बहुत ज्यादा भाएगी। अगर आप किसी पार्टी में दोस्तों के साथ पहुंचते हैं तो आप छाए रहेंगे। आपकी मेहनत का प्रतिफल आज आपको जरूर मिलेगा। फिलहाल पैसे के बारे में ना सोचें, क्योंकि भविष्य में आपको और बहुत तरह के लाभ मिल सकते हैं। अगर आप उत्पादन उद्योग में ही हैं तो आज आपके सामने फायदा पहुंचाने वाले कई विकल्प आएंगे। इसमें आपको परेशानी भी नहीं होगी क्योंकि सभी विकल्प एक से बढ़कर एक हैं। आज आप उर्जा से भरपूर रहेंगे। आज आप अच्छा महसूस करेंगे और कोई स्वास्थ्य विकार भी नहीं रहेगा। आप जिम जाएं और व्यायाम करें। आप मानसिक अटकलों से बाहर निकलें आपको अच्छा लगेगा। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: साथी को कोई अपमानजनक बात ना कहें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
किसी पारिवारिक काम से आपको शायद आज यात्रा करनी पड़े। आपको शायद विदेश यात्रा का मौका मिलें। जिनके पास पासपोर्ट नहीं है वो इसके लिए आवेदन कर दें।आपकी सहनशीलता की परीक्षा होगी। आप बेचैन व चिड़चिड़े हो सकते हैं। अपना संयम बनाए रखें। अपने साथी को कोई अपमानजनक बात ना कहें। हर विषय पर खुलकर बात करें। आज आपको अपनी कार्यकुशलता को बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। इससे अगली बार जब आप नौकरी ढूंढने जाएंगे तो आपको आसानी होगी। आज आप खोई सम्पत्ति प्राप्त करेंगें। इसीलिए आप अपने बिस्तर के नीचे एवं दराज में सावधानी पूर्वक देखने की कोशिश करें। आपकी कीमती वस्तुएं वहां मिल सकती हैं जिस स्थान की आप कभी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। शारीरिक सेहत की तरफ बढ़ाए गए कदम में आज आप सफल रहेंगे। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: आॅफिस में अधिक काम करना शुरू कर दें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज अचानक ही आपका कोई मित्र आपको ई-मेल भेजेगा या फिर फोन करेगा। ये दोस्त शायद कुछ दिनों के लिए आपके घर रहने आ जाए, उसकी खातिरदारी करने के लिए तैयार रहें। अपने साथी के साथ रोमांस का मजा लेने के लिए छोटी-छोटी बातों पर शिकायत करने से बचना होगा। ऐसा करने से आप में सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास होगा व आपका साथी आपके साथ सुरक्षित महसूस करेगा। आप लगातार अपने कैरियर को आगे बढ़ाने का प्रयास करते रहेंगे। लेकिन ध्यान रखें कि इसके लिए आप ऑफिस में बहुत ज्यादा काम करना शुरू ना कर दें। आप पर काम का बोझ बहुत बढ़ गया है और आप कुछ थका हुआ सा महसूस करने लगे हैं। अपने दृढ़ संकल्प और हिम्मत के दम पर आप अपनी आमदनी को बढ़ाने में सफल होंगे। आज तनाव कम होने के कारण आप अच्छा महसूस करेंगे।

तुला राश‌ि: पुराने पार्टनर से मिलने का योग

8 of 13
तुला राश‌ि
आज का दिन अपने परिवार जनों के साथ किसी यात्रा की योजना बनाने के लिए बहुत ही अच्छा है। परिजनों के साथ आपकी ये यात्रा बहुत ही अच्छी रहेगी।रोमांस की दुनिया में आपके खाते में आज पुनः मिलन का योग है। आज आप अपने पुराने पार्टनर से मिल सकते हैं। आने वाला व्यक्ति आपको हैरत में डाल देगा। आत्मविश्वासी व मेहनती लोगों के लिए काम की कोई कमी नहीं है। आज कठिन परिस्थितियों में भी आसानी से काम करने की इच्छा के चलते आप अपनी योजनाओं को समय पर पूरा कर सकेंगे। आपके व्यवसाय में वृद्धि हुई है लेकिन आप उसके अनुरूप अधिक तेज कार्य नहीं कर पा रहे हैं लेकिन आपके द्वारा हाल ही में उठाए गए ठोस कदम के लिए आप धन्यवाद के पात्र हैं। आज त्वचा से सम्बन्धित कोई परेशानी हो सकती है। सूरज से बचकर रहें और ज्यादा पानी पीए। इससे आपकी त्वचा स्वस्थ होने के साथ-साथ चमकने भी लगेगी।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: व्यवसाय करने के क्षेत्र नजर आएगे

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
शायद ये उम्र भर चलने वाली दोस्ती की शुरूआत है। दोस्त आते हैं और चले जाते हैं लेकिन ये नया दोस्त हर सुख-दुख में आपका साथ देगा। अगर किसी को आपकी मदद की जरूरत है और वो खुल कर आपसे नहीं कह पा रहा है तो आपको आगे बढ़ कर उसकी मदद करनी चाहिए। आपके और पार्टनर के बीच तनाव उत्पन्न हो सकता है। अपने साथी की बातों को ध्यान पूर्वक सुनें कि वह क्या कहना चाहता है एवं आपसे क्या अपेक्षा रखता है। आज आपको लगेगा कि आपका व्यवसाय बढ़ रहा है। ये सिर्फ आपकी मेहनत का नतीजा है। आज आप पाएंगे कि जिन क्षेत्रों में आपने कभी निवेश नहीं किया है वैसे व्यवसाय आपके सामने नजर आएंगे। आप तनाव के कारण परेशान हो सकते हैं। इससे बचने के लिए कुछ समाधान ढूंढ़ें, क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य के लिए हितकर नहीं है। 

धनु राश‌ि: नई कार या बाइक खरीदने के लिए शुभ दिन

10 of 13
धनु राश‌ि
अगर आप अपने परिजनों या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहते थे तो अब समय आ गया है। आपकी इस यात्रा में कोई बाधा नहीं आएगी। शारीरिक संबंध आप में खुशियां व जोश भर देंगे। आपको अपने दिल एवं आत्मिक सुख के लिए कुछ ऐसे ही अविस्मरणीय क्षणों की प्रतीक्षा थी। यदि आपका किसी से संबंध है तो बैठकर शान्तिपूर्वक अपने साथी को बताए और यदि हल्की-फुल्की दोस्ती ही कायम है तो अपनी इच्छानुसार कदम उठाए। आज का दिन व्यावसायियों के लिए श्रेष्ठ है, क्योंकि वे अपने प्रतियोगियों से बेहतर स्थिति में रहेंगे। आप पिछले कुछ दिनों में कोई बड़ी खरीदारी करने की सोच रहे हैं, शायद कोई नई कार या बाईक। तो आज ये खरीदारी करने का शुभ दिन है।  ज्यादा देर तक कम्प्यूटर पर बैठने से नुकसान हो सकता है। रोज ब्रेक लें, आज आपकी आंखों में दर्द या गर्दन में परेशानी हो सकती है। 

मकर राश‌ि: विदेशी काम का प्रस्ताव आ सकता है

11 of 13
मकर राश‌ि
आज शायद आप कुछ निराशा महसूस कर सकते हैं। लेकिन आज आप इस बात पर भी ध्यान देंगे कि आप किस तरह से नकारात्मकता को अपनी जिंदगी से निकाल सकते हैं। शिकायत करने से कुछ नहीं होगा बल्कि आपके इस व्यवहार से आपका और आपके आस-पास के लोगों का मूड  ही खराब होगा। अपने थोड़े से प्रयास से आप अपनी खुशी को बढ़ा सकते हैं। आज कोई व्यक्ति आपकी जिंदगी में खुशी और उत्साह लाएगा। यह अनुभव तब होगा, जब आप उससे एकाएक मिलेंगे। यदि आप ग्राफिक डिजायनिंग के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन सुखद बीतेगा। कोई विदेशी काम का प्रस्ताव भी सामने आ सकता है। इसका लाभ उठाएं। अभी वह आपको छोटी समस्या लग सकती है मगर आज आपने इस बीमारी पर ध्यान नहीं दिया तो बाद में यह भयंकर रूप ले सकती है। 

कुंभ राश‌ि: मुसीबत का हल निकाले में सफल रहेंगे

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज जरूरत पड़ने पर आपको मदद जरूर मिलेगी। कोई सत्ताधारी मुसीबत के समय आपकी मदद को आगे आएगा। इस सहायता का उपयोग करने में बिल्कुल भी ना हिचकिचाएं। आज आप किसी मुसीबत का हल करने में पूरी तरह से सफल रहेंगे। मुसीबत से बाहर निकलने के लिए आपको अपनों की मदद लेनी चाहिए। आज आप अपने पार्टनर के साथ बहस से परहेज करें। जज्बाती होने के कारण आज आपके लिए छोटे-छोटे मुद्दे भी तूल पकड़ सकते हैं। अपने पार्टनर को शान्त करने की कोशिश करें। इस समय आप खुद को अपने कार्यालय में बहुत प्रभावी पाएंगे। आज आपका लीडर होने का हुनर अपने चरम पर होगा और दूसरे लोग इस बात की सराहना करेंगे। आज आप गैजेट्स और विद्युत उपकरण खरीदेंगे।  इन्हे खरीदने से पहले अच्छे से सोचें कि कहीं आगे चलकर पछताना ना पड़े। धन के संतुलन को बनाए रखें। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: रोड़ पर चलते समय सावधानी बरतें

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपके किसी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। आप शायद इस यात्रा पर परिवार के साथ जाएं। शायद ये छोटी सी ही यात्रा हो लेकिन इसका आपके जीवन में बड़ा महत्व होगा। यदि आप पिछले कुछ दिनों से बेरोजगारी की स्थिति में हैं तब आज का दिन कुछ शुभफल लेकर आ सकता है। विश्वास बनाए रखें, किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें। आपकी मेहनत की बदौलत आपकी अच्छी आमदनी होगी। अगर आप किसी कंपनी में कार्यरत हैं तो आपकी मेहनत के चलते उत्पादन में काफी इजाफा होगा। अगर आप अपने उत्पाद या सेवा का प्रचार प्रसार करते हैं तो आपकी आमदनी निस्संदेह बहुत बढ़ेगी। आज आपको रोड़ पर चलते समय बहुत सावधानी बरतने की जरूरत हैं। तारे संकेत कर रहे हैं अगर आपका किसी यात्रा पर जाने का मन बन गया है तो उसे टाल दें। अगर हो सके तो कोशिश करें कि आप किसी वाहन के पीछे ना चलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें