फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीन राशि वालों के लिए तनाव मुक्त रहेगा दिन, जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन

Sat, 11 Mar 2017 09:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है, जानिए।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: सृजनात्मक तरीके से बढ़ा सकते हैं अपनी आय

2 of 13
मेष राश‌ि
आज अचानक आपको कोई बड़ा ऐसी सलाह देगा, जो आपके बहुत काम आएगी। साथी के समय बिताना चाहेंगे, लेकिन अधिक काम होने की वजह य​ह संभावना कम हैं। आज आपके सामने अनेकानेक नवीन अवसर आएंगे। लेकिन उनका लाभ उठाने के लिए आपको सही योजना पर अमल करना होगा। आज आप अपने बेहतर भविष्य के सपने देख सकते हैं। अपनी योजनाओं को अच्छे से बनाकर उनका संपूर्ण विकास होने का तरीका तय कर लें। अगर आपकी अपने कार्य के प्रति सकारात्मक सोच है तो आपको इसके बेहतर नतीजे प्राप्त होंगे। आज आप कुछ सृजनात्मक तरीके से भी अपनी आय बढ़ा सकते हैं। आप अपने सभी अवसरों को संभालने की कोशिश करें। ज्यादा तनाव में रहने वाले लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। अगर आप ज्यादा वजन से परेशान हैं तो उसे अभी कम करें। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: भवन-जमीन खरीदने पर होगा बड़ा फायदा

3 of 13
वृष राश‌ि
जिन विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है, उनके लिए आज का दिन शुभ है। विदेश जाने की सोच रहे हैं तो इन सकारात्मक मौकों को लाभ उठाएं। आज आपको अपना संबंध टूटता प्रतीत होगा, किन्तु हालात उतने खराब नहीं जितने की दिखते हैं। अपने साथी की भावनाओं व अपनी इच्छाओं में तालमेल लाकर व कुछ समय देकर परिस्थितियां बेहतर बनाया जा सकता हैं। अचल सम्पत्ति जैसे व्यवसाय को अंतिम रूप देने का समय है। यह उचित समय है जब आप अपनी निवेश की गई सम्पत्ति को बेच डालें। यदि आप सही खरीददार का चुनाव कर लें तो यह आपको सर्वाधिक लाभ दे सकता है। यदि आपकी नजर किसी भवन, जमीन या फिर किसी सम्पत्ति पर टिकी है तो आप उसके विक्रेता से सम्पर्क करें व उसे वह बेचने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। आपको इसमें बहुत बड़ी सफलता की गुंजाइश है। 

म‌िथुन राश‌ि: अतिरिक्त आय अर्जित करने के मौके

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आपका आज पारिवारिक जीवन सुख- शांति से भरा रहेगा और आप इसका पूरा मजा उठा सकेंगे। अपने परिजनों का साथ दें क्योंकि जब आपको उनकी जरूरत पड़ेगी, वो हमेशा आपकी मदद को तैयार रहेंगे। अपने पार्टनर से दूर जाने वाले रास्तों से आप आज दूर रहें। तात्कालिक आकर्षण से बचें, भले ही इस आकर्षण के आगे आपका रूटीन पार्टनर फीका लगे, लेकिन वह रिश्ता मजबूत है और आपके लिए उसे और मजबूती देने की जरूरत है। आज आप पाएंगे कि आपकी आजीविका के क्षेत्र में एक नवीन संधि आपके पास चलकर आ रही है। जिससे आप कुछ अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। ये आपके काम का ही बढ़ाया हुआ स्वरूप हो सकता है अथवा किसी नवीन काम को शुरू करने का अवसर भी। इससे आय अवश्य होगी लेकिन हो सकता है यह आपकी अपेक्षानुसार कम हो। पेट के रोगों से जूझ रहे लोगों को आराम मिलेगा।
विज्ञापन

कर्क राशि: अपने लकी नंबर का इस्तेमाल करें

5 of 13
कर्क राशि
आज आपको घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ कुछ समय बिताना चाहिए। वहीं आज आपका कोई नया प्रेमसंबंध शुरू होगा। आप किसी खास डेटिंग पर जा सकते हैं। उसे प्रभावित करने के लिए साहसपूर्ण और लचीला बनें। सामान्य रहें और दूसरे को बेवकूफ ना बनाएं। यह आपके रिश्ते को बिगाड़ सकता है। शुरू से ही एक दूसरे के प्रति ईमानदारी और खुलेपन से व्यवहार करना अच्छा रहेगा। विक्रय व विपणन के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन दबाव से मुक्ति देने वाला है। लंबित काम पूरे होंगे। अपने फैसले को और प्रभावशाली बनाने के लिए अपने लकी नंबर का इस्तेमाल कीजिए। कोई बड़ी खरीदारी कर रहे हैं तो उसके दस्तावेजों का भी अपने लकी नंबर से मिलान कराइए। अगर आप अच्छी तैराकी नहीं जानते तो कोशिश करें कि आप गहरे पानी से दूर रहें। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: अधिकारियों से झगड़ा करने से बचें।

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
फिलहाल अधिकारियों से कोई भी झगड़ा करने से बचें, खासकर तब जब आपको उनसे किसी खास काम की स्वीकृति चाहिए। आपको इस समय बहुत ही सावधान रहना होगा।आज आप अपने किसी सहकर्मी की ओर जज्बाती होते हुए महसूस कर सकते हैं। यह जज्बात दूसरी ओर भी हो सकता है। इसलिए इस रिश्ते के बढ़ने की संभावना है। अपनी अभिरुचि को खुलकर बताएं, पूरी संभावना है कि अनुकूल उत्तर मिलेगा। जहां तक आपके कैरियर या स्कूली शिक्षा की बात है, आपको किसी अच्छे सलाहकार की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। गतिविधियों के क्षेत्र में आज आपको असीमित लाभ होने की संभावना है। आज आप डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ से सेहत या वजन से सम्बन्धित सलाह लेंगे। ध्यान रहे, जो भी तरीका आप आपनाएं सही तरह से अपनाएं क्योंकि आप ये लम्बे समय के लिए ले रहे हैं। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: सोच समझकर करें साथी का चुनाव

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
अपनी महत्वपूर्ण चीजों पर अधिक ध्यान दें। आपको अपने परिवार, दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाना चाहिए। कभी-कभी आपको ये भी लगा होगा कि हर काम में सही संतुलन ना बना पाने के कारण आपकी प्राथमिकताएं पूरी नहीं हो पाई। इन मुद्दों को ले कर अगर आज आप सोच-विचार करें और योजना बनाएं तो आपके दिमाग में स्पष्टता आएगी। अपने संबंध के बारे में गहराई से सोचें। सोच समझकर साथी का चुनाव करें। लम्बे समय तक खुशी देने वाले साथी का चुनाव करें। विदेशी संस्थान से छात्रवृत्ति या प्रवेश संबंधी खबर की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिलेगी। आज आपको अपनी मांसपेशियों और कमर का ध्यान रखना होगा। कोई भी भारी समान उठाते समय बेहद सावधानी बरतें, ताकि आपकी कमर या मांसपेशियों पर ज्यादा दबाव ना पड़े। 

तुला राश‌ि: प्रियजनों पर विश्वास करने में हिचके नहीं

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपको जानने की कोशिश करनी चाहिए कि आप जिनसे सबसे ज्यादा प्यार करते हैं, उन पर विश्वास करने में क्यों हिचक रहे हैं। विश्वास करें और अपने रिश्तों में शक को ना आने दें। आज आप दूसरे सारे कामों को छोड़कर पार्टनर के साथ समय बिताना चाहेंगे। डेली-रूटिन से हटकर आप फिल्म देखने या दूर घूमने जा सकते हैं। खासकर आज की शाम आप दोनों के लिए सुहानी है। किसी खास काम को करने में आज आपको तनाव पूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इससे आपको अपनी छुपी हुई प्रतिभा को दिखाने का मौका भी मिलेगा। इसलिए दिए गए काम को पूरी मेहनत से पूरा करने की कोशिश करें। आप तनाव और बुखार के बाद पूरे दिन सिरदर्द महसूस करेंगे। थोड़ी शान्ति से काम लें और तनाव से बचने की कोशिश करें ताकि आप परिस्थिति के हिसाब से उचित कार्य कर सकें।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: नौकरी बदलने से पहले बना लें योजनाएं

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप अपने को काम व संबंध की कशमकश में फंसा पाएंगे। अपने साथी को महत्वपूर्ण महसूस कराने से आप भी अधिक प्रसन्न व सहज रहेंगे। व्यक्तिगत व व्यवसायिक क्षेत्रों में सफलता के लिए अपने साथी पर आज ज्यादा ध्यान दीजिए। यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इसके लिए काफी सारी योजनाएं बनाने की आवश्यकता है। यदि इस निर्णय को थोड़ा सा आगे बढ़ा दिया जाए तो ज्यादा सही होगा। आपके वर्तमान कार्यालय में आपको सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिला है। साथ ही किसी प्रभावी व्यक्तित्व का साथ भी आपको मिल सकता है। आज आप देखेंगे कि जितने रूपए आप घर से लेकर चले थे उससे अधिक आप की जेब में हो सकते हैं। आप थकावट भी महसूस कर सकते हैं इसलिए सावधान रहें। आज आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा ताकि कोई भी बीमारी आपके पास ना भटके।
 

धनु राश‌ि: नौकरी के रूप में मिलेगा बड़ा मौका

10 of 13
धनु राश‌ि
किसी महत्वपूर्ण काम के लिए आप किसी और पर आश्रित ना रहें। ये काम आप खुद ही करें अन्यथा परिणाम कुछ निराशजनक हो सकते हैं। आज आप किसी सरकारी उच्चाधिकारी से मिल सकते हैं जो कि आपके सरकार से संबंधित काम को करने में मदद करेगा। आप किसी के साथ वैवाहिक संबंध स्थापित करने से पूर्व भली-प्रकार सोच-विचार कर लें। आपको जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर नौकरी के प्रस्ताव के रूप में मिला है। हो सकता है कि ये प्रस्ताव आपके वर्तमान स्थान से थोड़ा दूर हो और आपको वहां जाकर बसना पड़े। लेकिन अपने भविष्य को सुधारने के लिए इस अवसर को हाथ से मत जानें दें। आज के दिन आपको नवीन व सकारात्मक वित्तीय विकास के संकेत मिलेंगे, ये किसी प्रकार की पदोन्नति या वेतनवृ​द्धि हो सकती है। आपका स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा। 
 

मकर राश‌ि: मिल सकती है पदोन्नति

11 of 13
मकर राश‌ि
इस समय आपको अपनी रोज की दिनचर्चा से छुट्टी लेनी चाहिए। आप अपने प्रियजनों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। अगर अभी आपने घूमने जाने के बारे में नहीं सोचा है तो अब सोच लें और किसी पिकनिक का आयोजन करें। रोमांस से भरपूर जीवन में आज आप शांति दूत बनकर घरेलू समस्या से उत्पन्न उदासी को दूर करने में सक्षम होंगे। दूषित वातावरण को शीघ्र ही फिर से सामान्य बनाएं। यदि इसके लिए आपको अपने साथी से दूर होना पड़े तब भी उचित है। अगर आप अपना काम समय पर खत्म कर पाएं तो आपको पदोन्नति भी मिल सकती है। आप पाएंगे कि व्यापार में अकेले चलने से कहीं बेहतर है दो लोगों का मिलकर चलना। अगर आपको हाई और लो बल्डप्रेशर की शिकायत है तो आज आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा। 

कुंभ राश‌ि: चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए अच्छा र​हेगा दिन

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप किसी शांत जगह पर आत्म-चिन्तन करें। आप लंबे समय से बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं। ये ब्रेक आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आत्म-चिन्तन से आप खुद को नकारात्मकता से दूर रख पाएंगे। आज आपकी किसी व्यक्ति से रोमांटिक रिश्ते के बनने की प्रबल संभावना है। यह आकस्मिक मुलाकात आपके लिए यादगार साबित हो सकती है। अकेले व्यक्ति आज के अपने रोमांस-जीवन के प्रति पूर्ण आशावादी रहें। आज का दिन विशेष रूप से उन सभी के लिए अच्छा है जो चार्टर्ड अकाउंटेंसी के क्षेत्र में काम करते हैं। आज आपको नवीन ग्राहकों के अनेक संपर्क मिलेंगे। आपको थोड़ा सा अधिक समय देकर इन अवसरों का लाभ लेना चाहिए। आज आपको अपनी सेहत के प्रति सावधान रहना होगा। टीवी पर मशीन द्वारा दिखाई गई कसरत पर ध्यान ना दें। जितना आप जानते हैं वही करें। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: तनाव से रहेंगे मुक्त

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप अपने कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व होगा। लेकिन आज आपको अपने परिवार के साथ भी कुछ समय गुजारना चाहिए।
आज आप अपने जीवन साथी के साथ अथवा होने वाले साथी के साथ छोटी-मोटी यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी और आप इकट्ठे अच्छा समय बिताएंगे। यह समय आपके खुशियां मनाने एवं अपने अनाड़ीपन को कैमरे में कैद करके बंद रखने का है। आज का दिन विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से बाहर निकलकर थोड़ा आराम करना चाहिए। आज का समय आपकी वित्तीय योजनाओं को सही करने के लिए आदर्श है। आज आप सिरदर्द से पीड़ित रहेंगे। अगर आप कम्पूटर या टी वी पर ज्यादा समय बिताते हैं तो आपको अपनी आंखो को उचित आराम देना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें