फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ये राशि वाले जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें, जानें अपना राशिफल

Wed, 03 Jan 2018 08:58 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
zodiac - फोटो : zodiac
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।

पढ़ें- साल 2018 में इन 4 राशियों की पलटेगी की किस्मत, पूरे साल भाग्य रहेगा साथ
विज्ञापन

मेष राश‌ि: अचानक ही किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप अपनी जिंदगी में किसी ऐसे व्यक्ति के आने की उम्मीद कर सकते हैं, जो अच्छे के लिए आपके जीवन में बहुत कुछ बदल देगा। आप अचानक ही शायद किसी ऐसे व्यक्ति से मिलें जो आपको आपके व्यावसायिक या निजी जीवन से संबंधित सलाह देगा। अपनी योजना को पूरा करने के लिए आपको अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की सलाह पर भी ध्यान देना चाहिए। आपकी सफलता से सभी को लाभ मिल सकेगा। आपकी खुद को एक तरफ रख कर दूसरों के विचार से काम करने की क्षमता के कारण ही आपकी पूरी टीम को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: आज किसी निवेश में उलझे रहेंगे

3 of 13
वृष राश‌ि
उच्च अधिकारियों से आप खुशखबरी की उम्मीद कर सकते हैं। आपने अपनी संस्था के लिए जो कड़ी मेहनत की थी, अब उसका फल आपको जरूर मिलेगा। ये लाभ किसी भी रूप में मिल सकता है, जैसे कि तारीफ, प्रमोशन, विदेश यात्रा, तनख्वाह में वृद्धि या फिर आप अपने विभाग में जो बदलाव अपने लिए चाह रहे थे वो भी मिल सकता है। आपको जो मिल रहा है उसे पूरी खुशी से स्वीकार करें। जहां तक आर्थिक मामलों की बात है, आपको आज किसी आर्थिक सलाहकार की सलाह की जरूरत पड़ेगी। किसी निवेश संबंधी मामले को लेकर आप उलझन में रहेंगे, ऐसे में कोई समझदार आर्थिक सलाहकार ही आपको सही सुझाव दे सकता है। 

म‌िथुन राश‌ि: आज पूरा दिन मौज मस्ती में बीतेगा

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप जो भी बोलें सोच समझ कर ही बोलें ताकि बाद में आपको पछताना ना पड़े। आज कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं इसलिए सावधान ही रहें। पिछले कुछ दिनों में आपको आर्थिक मामलों में अच्छा फायदा हुआ है, सो आज मौज मस्ती के लिए कुछ खर्च करने का मौका है। इसका आनंद लें। इस खुशी में उन्हें मत भूलिएगा जो अच्छे-बुरे मे आपके साथ खड़े होते हैं। किसी अच्छे काम के लिए आज कुछ दान भी कीजिए।
विज्ञापन

कर्क राशि: आज सकारात्मक सोच से फायदा मिलेगा

5 of 13
कर्क राशि
अपने संबंध को रुकावटों से बचाने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण की आवश्यकता है। हर व्यक्ति हर समय श्रेष्ठ नहीं हो सकता। किसी अन्य व्यक्ति की ओर आकर्षित होने से बचें व लम्बे समय तक खुशी देने वाले साथी को चुनें। आज आप अपनी पहुंच और धन के बल पर दूसरों की सहायता करेंगे। आप किसी सेवार्थ कार्य में धन की मदद कर सकते हैं या अपने किसी साझेदार को बढ़िया सा तोहफा दे सकते हैं। जो भी हो आपकी पहुंच, आपकी आर्थिक हैसियत और आपकी दयालुता के चलते किसी ना किसी को तो लाभ मिलेगा ही।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
घर पर कुछ समय से चल रही समस्याओं का अंत हो जाएगा। शांति बनाए रखने के प्रयास अब रंग लाएंगे। घर पर बदलते इस शांति पूर्ण माहौल के लिए आपको ईश्वर का धन्यवाद करना चाहिए। कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी लेकर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। आपको दूर के फायदे को सोचकर चलना होगा इसलिए दूसरों की प्रेरणा के बगैर ही खुद पहल करके अपने काम को आगे बढ़ाना होगा। अपना व्यावसायिक और आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए अपनी रचनात्मक क्षमता काम में लाइये। कोई भी नयी व्यवसायिक योजना शुरू करने से पहले उसकी समझदारी से प्लानिंग कर लेना जरूरी है।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: आज परिवार से समय अच्छा बीतेगा

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज का दिन अपने परिजनों के साथ बिताने के लिए शुभ है। आज आप उनके साथ मिल कर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे। आज आप किसी पारिवारिक समारोह में भी भाग लेंगे। अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकाल कर इस समारोह में भाग अवश्य लें इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी जिसे कि आप ताउम्र भूल नहीं पाएंगे। काम में सफलता मिलने के कारण आपके व्यावसायिक सपने पूरे हो सकेंगे। लेकिन फिर भी आपको मेहनत जारी रखनी चाहिए व अपनी सोच को सकारात्मक रखने की कोशिश करनी चाहिए। अपनी सफलता से प्रेरणा ले कर आप और मेहनत से काम कर सकते हैं। अपने सपनों को पूरा करने के लिए आपको पूरे मन से काम करने की कोशिश करनी चाहिए।

तुला राश‌ि: आज आपको अार्थिक फायदा मिलेगा

8 of 13
तुला राश‌ि
आज का दिन अपना पूरा जोर लगाकर अधिकारियों को प्रसन्न करने का है। यदि इस समय पदोन्नति का काम चल रहा है और आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं तब निश्चय ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज आप यह सुनिश्चित कर लें कि आप आर्थिक अवसरों को प्राप्त करने के लिए अपनी पूरी व्यवसायिक ताकत लगा देंगे। गतिविधियों के क्षेत्र में आज आपको असीमित लाभ होने की संभावना है। आज आपके लिए बेहतर होगा की आप अपनी सारी कुशलता एक अच्छा स्थान ग्रहण करने के लिए लगा दें। और अगर आप अपने कार्य मे सजग हैं तो अवश्य ही आपको समय के साथ आर्थिक रूप से फायदा हो सकता है। यह फायदा पदोन्नति या प्रोत्साहन राशि के रूप में हो सकता है।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आज ऑफिस में सावधान रहें

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आपका आज का दिन शांति पूर्ण रहेगा। दुनिया का शोर शराबा आज आपको तंग नहीं कर पाएगा। आज आप ऑफिस में उन लोगों से सावधान रहें, जो कि आपकी मेहनत का प्रतिफल लेने की कोशिश कर रहे हैं। अपनी आर्थिक सुरक्षा को लेकर आप थोड़ी चिंता में पड़ सकते हैं। हो सकता है, परिवार के सदस्य कुछ बड़ी रकम आपसे मांग रहे हों पर आपको लगता है कि उस रकम की वापसी नहीं होगी। इससे आपके रिश्ते भी खराब हो सकते हैं। इसलिए इस हालत से समझदारी से बच निकलें। 

धनु राश‌ि: आज विदेश से कोई लाभ मिल सकता है

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप आत्म विश्लेषण के मूड में हैं। आप सोचेंगे कि आप जिंदगी में कहां तक सफल हुए हैं और इसके लिए आपको कितनी मेहनत करनी पड़ी है। आप ये भी सोचेंगे कि अब आगे जिन्दगी आपको कहां ले जाएगी। इस आत्मविश्लेषण से आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। अगर आपका खुद का व्यवसाय है तो हो सकता है कि आज आपको विदेश से कोई अवसर मिल जाए। ये अवसर आपके उत्पाद या सेवा को एक नई दिशा में ले जाएगा।  आपके व्यवसाय में वृद्धि हुई है लकिन आप उसके अनुरूप अधिक तेज कार्य नहीं कर पा रहे हैं लेकिन आपके द्वारा हाल ही में उठाये गये ठोस कदम के लिए आप धन्यवाद के पात्र हैं। 

मकर राश‌ि : आज प्रेम में निराशा मिलेगी

11 of 13
मकर राश‌ि
आज प्रेम में आपको निराशा मिल सकती है। आप समझते हैं कि प्रयासों के बाद भी आप प्रेम के क्षेत्र में सफलता नहीं पा रहे हैं। अपने आपको चिंता-मुक्त कर थोड़ा समय दीजिये। आप जितने सच्चे और सहज रहेंगे उतना ही लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। अपनी प्रबंधन कला से आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। हालांकि आपको वो लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए, जिन्हें प्राप्त किया जा सके और फिर उस दिशा में प्रयास करने चाहिए। निरंतर अपने उत्पादन को बढ़ाने की आपकी इच्छा के परिणाम भी आपके हक में ही रहेंगे।

कुंभ राश‌ि: जमीन जायदाद के मामले में आज सावधानी बरतें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज सारा दिन आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। आज अपने परिवार और दोस्तों को कुछ समय अवश्य दें। इससे आप खुद तो खुश रहेंगे ही आपके परिजनों को भी खुशी मिलेगी। इन दिनों अपने जीवन साथी के साथ आपका रिश्ता मधुर है। जो काम आप अपने साथी से बहुत समय से करवाना चाहते थे वो अब करवा सकते हैं। जमीन-जायदाद के मामले में उनके कागजातों को सावधानी पूर्वक अध्ययन करें क्योंकि मामूली त्रुटियां भी किसी बड़े झंझट का कारण बन सकती हैं। आप जोखिम भरे जमीन जायदाद के मामले में कदम रख रहे हैं। आपसे जमीन के कागजातों को पढ़ने में कोई भूल भी हो सकती हैं। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की सोचेंगे। आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा आप अपनी जिंदगी में धर्म के महत्व को भी जानना चाहेंगे। इस राह पर चलने से आपको खुशी मिलेगी। आज का दिन बीमा व्यवसाय के लोगों के लिये लाभप्रद है। आपके पास नवीन संपर्कों के साथ प्रस्ताव होंगे। अपने नवीन काम के लिये समय दें और आप देखेंगे कि कैसे समय करवट बदलता है। आज का दिन आपको सुनिश्चित रूप से उस प्राप्ति अथवा पदोन्नति के अवसर देगा जिसके विषय में आप लंबे समय से सोच रहे थे। आज अपनी गुणवत्ता का पूरा उपयोग कीजिये जिससे आपको लेकर किसी प्रकार की नकारात्मक बातें न हो सकें। आज का दिन आपको कोई अच्छा व्यापारिक अवसर दिला सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें