फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों को धन कमाने के नए मौके मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल

Sat, 07 Oct 2017 08:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन

ये भी पढ़ें- सभी 12 राशियों पर ग्रह रहेंगे हावी, जानिए अक्टूबर कैसा रहेगा आपके लिए
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आज नौकरी में बदलाव होने के संकेत है

2 of 13
मेष राश‌ि
आज का दिन नौकरी में बदलाव के संकेत करता है। लेकिन ये बात ध्यान में रखिये कि दूर के ढोल सुहावने होते है। आपको नवीन संस्थान में काम करने के लिये अपनी पूरी शक्ति लगा देनी होगी। आपको अपना आत्मविश्वास और नवीन वातावरण के साथ सामंजस्य बैठाने की शक्ति को बढ़ाना चाहिये।आज आप पब्लिक रिलेशन बनाने के लिए खूब खर्च करेंगे। और इससे लोगों में आपकी साख भी बढ़ेगी। बहुत दिनों से आप अपनी छवि को लेकर चिंतित थे, आपको मलाल था कि इतना सब कुछ होते हुए भी लोगों में आपका प्रभाव कायम नहीं हो रहा था सो आपने यह ठीक ही कदम उठाया है। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: कार्यालय में प्रशंसा मिलेगी

3 of 13
वृष राश‌ि
आज अचानक ही आपके घर मेहमान आ सकते हैं। आपको उनका स्वागत करने के लिए तैयार रहना चाहिए। आज आप कितने भी व्यस्त क्यों ना हों सामाजिक उत्सव में भाग अवश्य लें, ऐसा मौका बार-बार नहीं आता। आपके घर में हंसी की किलकारियां गूंज उठेंगी इन लम्हों को कैमरे में कैद करना ना भूलें। आज आपका अपने काम को ले कर आत्मविश्वास बना रहेगा। आपकी अपने कार्यालय में कुछ समस्याओं को सुलझाने की आपकी क्षमता को आपके उच्च अधिकारी सराहेंगे और आपको प्रशंसा भी मिलनी शुरू हो जाएगी। अगर आज आपके काम में कुछ बदलाव हो रहे हैं तो भी आप उसे स्वीकार करने को तैयार रहें।

म‌िथुन राश‌ि: आज दुर्घटना होने के संकेत है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
यदि आज कंपनी द्वारा आपको विदेश जाने के लिये प्रस्तावित किया जाता है, तब ये मौका आपके लिये कईं प्रमुख अवसर साथ लाएगा व आपको आर्थिक व आजीविका, दोनों ही क्षेत्रों में लाभ होगा। इस दौरान आपके सितारे काम के लिये यात्रा का संकेत भी करते हैं। इसलिये, इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। इस समय आपकी कोई सम्पत्ति नष्ट होने का योग है। अत: आरामदायक कीमती सामान के प्रति सजग रहें विशेष कर उन वस्तुओं में जिन पर अधिक रूपये खर्च हुए हैं जैसे कार। आपकी सवारी दुर्घटनाग्रस्त हो सकती है। और आपकी कीमती वस्तुओं के खोने या नष्ट होने की सम्भावना है। 
विज्ञापन

कर्क राशि: आज आर्थिक सलाहकार की जरूरत पड़ सकती है

5 of 13
कर्क राशि
आज आप किसी यात्रा पर जाने के मूड में हैं। आपकी विदेश यात्रा के भी संकेत हैं। ये यात्रा काम के सिलसिले में या परिजनों के साथ भी हो सकती है। इस यात्रा से आपको बहुत खुशी मिलेगी। अगर आप अपने परिवार के साथ जा रहे हैं तो आपके रिश्तों में और मजबूती आएगी। जहां तक आर्थिक मामलों की बात है, आपको आज किसी आर्थिक सलाहकार की सलाह की जरूरत पड़ेगी। किसी निवेश संबंधी मामले को लेकर आप उलझन में रहेंगे, ऐसे में कोई समझदार आर्थिक सलाहकार ही आपको सही सुझाव दे सकता है। उसे गौर से सुनें और उस पर अमल करें। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: प्रेम संबंध के मामले में थोड़ी निराशा मिल सकती है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज शायद आपकी जिंदगी में कोई नया मोड़ आ सकता है। आज आपको किसी अपने या किसी अजनबी से कोई ऐसी शिक्षा मिल सकती है, जिसकी आपको जरूरत थी। उनकी सलाह पर ध्यान दें खासतौर से यदि वो आपसे बड़े हैं तो उनकी सलाह से आपको लाभ ही होगा। अगर आप अकेले हैं तो आज आपको प्रेम संबंध के मामले में थोड़ी निराशा मिल सकती है। आज का दिन विद्यार्थियों के लिये शुभ है। आपको अपने मूल्यों में विश्वास करते हुए सकारात्मक आत्मविश्वास रखना है। बाकी चीज़ों की देखभाल अपने आप हो जाएगी।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: आज व्यवसाय में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप अपने रास्ते की मुश्किलों को देख कर थोड़ा परेशान हो जाएंगे। आप इन परेशानियों से बचने की बहुत कोशिश कर रहे थे लेकिन परेशानी आ ही गई। अपने गुस्से को काबू में रखते हुए धैर्य और साहस से इन परेशानियों से उबरने की कोशिश करें। धन प्राप्त करना आसान नहीं है लेकिन कठिन परिश्रम दुर्भाग्य को भी चुनौत्ती दे सकता है। यदि आप ऐसा अनुभव करते हैं कि इन दिनों आपकी व्यवसायिक योजनाएं सुचारु रूप से कार्य नहीं कर रही हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि कार्य नहीं हो रहा है बल्कि वह बढ़ने की प्रक्रिया में है जिन्हे आप देख नहीं सकते। 

तुला राश‌ि: आज कोई नवीन काम हाथ में आ सकता है

8 of 13
तुला राश‌ि
घर पर कुछ समय से चल रही समस्याओं का अंत हो जाएगा। शांति बनाए रखने के प्रयास अब रंग लाएंगे। घर पर बदलते इस शांति पूर्ण माहौल के लिए आपको ईश्वर का धन्यवाद करना चाहिए। अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने के लिए आपको अपने घर वालों के साथ कहीं बाहर घूमने का कार्यक्रम बनाना चाहिए। इसका असर आपके रिश्तों पर साफ दिखाई देगा। आज के दिन यदि आप बेरोजगार हैं तब नवीन नौकरी के प्रस्ताव अवश्य मिलेंगे परंतु वे उसी कार्यक्षेत्र में हो, ये जरूरी नहीं। अन्तर्राष्ट्रीय लेन-देन और अंतराष्ट्रीय बाजार से जुड़े व्यवसायियों के लिए आज लाभकारी दिन है। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आज धन कमाने के मौके मिलेंगे

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
यदि आप अपने आप को कार्य के सही प्रवाह में डालना चाहते हैं तब सहकर्मियों से हाथ मिलाकर चलना जरूरी है। अपने जैसे विचार रखने वाले लोगों के साथ मिलकर आप अपनी प्रतिभा का पूरा प्रदर्शन कर पाएंगे। इससे आपको नए विचार और नई तकनीक अपनाने में आसानी होगी। यदि हाल ही में आपने किसी जमीन जायदाद में निवेश किया है तो आप देखेंगे कि किस प्रकार आपका निवेश लाभकारी हो रहा है। यह भी हो सकता है, की आप किसी जमीन का सौदा कर लें और उसे किसी ग्राहक को लाभ लेकर बेच दें। इससे भी आप अधिक धन अर्जित कर सकते हैं। आप अपने सारे अवसर खुले रखें ताकि किसी भी निवेश के लिए आपको अधिक सोचने की आवश्यकता ना पड़े।

धनु राश‌ि: निवेश योजना में समझदारी से निवेश करें

10 of 13
धनु राश‌ि
कोई कानूनी फैसला अब आपके हक में रहेगा। अब आपको अपने प्रयासों का फल मिल सकेगा। सब कुछ ठीक हो जाएगा लेकिन आपको अपने गुस्से को काबू में रखना होगा। अब खुशियों का समय आ गया है। अब से ये कानूनी मुद्दा आपको परेशान नहीं करेगा। अचानक पैसे की प्राप्ति या धन आने के संकेत हैं। यह आपके पहले किये समझदारीपूर्वक किसी निवेश का नतीजा भी हो सकता है, इसलिए आज आए पैसे को भी भविष्य के लिए समझदारी से निवेश करें। आज किसी व्यापारिक संपत्ति में निवेश करते हैं तो यह आपके लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। रीयल एस्टेट में किसी भी तरह का निवेश कर सकते हैं।

मकर राश‌ि: कोई शुभ समाचार मिल सकता है

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप अपने निश्चित लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। अगर आप अपने काम की रूपरेखा को सुधारना या बदलाव लाना चाहते हैं तो अपने इस लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर मेहनत करते रहें। इससे आपको जल्दी सफलता मिलेगी। याद रखें कि हर सफर पहले कदम से ही शुरू होता है। इस समय आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज यह जरूरी है कि आप अपने आर्थिक मामलों से संबंधित सभी सूचनाएं जुटाएं। कोई बड़ा आर्थिक फैसला ना लें क्योंकि आर्थिक अस्थिरता की आशंका है। अगर आप शेयर बाजार में पैसा निवेश करना चाह रहे हैं तो आज सिर्फ शेयर बाजार के मिजाज पर नजर रखिए। आज जुटाई गई सभी सूचनाओं को कल के बेहतर निवेश के लिए इस्तेमाल कीजिए।

कुंभ राश‌ि: किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से आज बचें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
सकारात्मक सोच, कुशल संप्रेषण कला व सबके साथ मिल कर काम करने की क्षमता के कारण आप अपने कैरियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकेंगे। इससे आपको अपने लंबे समय के उद्देश्यों के प्राप्त करने में तो सफलता मिलेगी ही, वित्तीय लाभ भी मिलेगा। किसी भी काम को नए तरीके से करने का साहस आपको सफलता जरूर दिलाएगा। पैसा कमाना मुश्किल लगेगा, एक के बाद एक अड़चन सामने होंगी। आज व्यवसाय में उन मुद्दों को छेड़ने से बचें जो आपके लिए समस्या खड़ी कर दें। क्योंकि आज आपकी राह में कईं अड़चनें खड़ी हैं। प्रापर्टी डीलिंग से संबंधित किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से आज बचें। अगर आज हस्ताक्षर किया तो हो सकता है, आगे चलकर आप किसी बड़ी मुसीबत में घिर जाएं। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: आज व्यवसाय को अंतिम रुप देने का सही समय है

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपको इन्टरव्यू के लिए जरूर बुलाया जा सकता है। और ये तो आपको पता ही है कि नौकरी पाना आपके लिए कभी भी कठिन नहीं रहा है। यह अचल सम्पत्ति जैसे व्यवसाय को अंतिम रूप देने का समय है। यह उचित समय है जब आप अपनी निवेश की गई सम्पत्ति को बेच डालें। यदि आप सही खरीददार का चुनाव कर लें तो यह आपको सर्वाधिक लाभ दे सकती है। यदि आपकी नजर किसी भवन, जमीन या फिर किसी सम्पत्ति पर टिकी है तो आप उसके विक्रेता से सम्पर्क करें व उसे वह बेचने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। आप को इसमें बहुत बड़ी सफलता की गुंजाइश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें