फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आने वाले 7 दिन इन 2 राशि वाले प्रेमियों के बीच बढ़ेगी नजदीकियां, जानेें अपनी लव लाइफ के बारे में

Fri, 06 Oct 2017 09:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
हर समय ग्रह नक्षत्र बदलते हैं, जिनका असर हमारी जिंदगी पर होता है। प्रेम भी हमारी इस जिंदगी का अहम हिस्सा है। कोई अनजान अपना बन जाता है। इस प्रेम की एक अलग ही दुनिया है। ग्रह नक्षत्रों का बदलाव प्रेमी जीवन को भी प्रभावित करता है। कभी उम्मीद से ज्यादा प्यार मिलता है तो कभी साथी के साथ अनबन रहती है। जानिए अक्टूबर माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा आपके लिए।

ये भी पढ़ें- सभी 12 राशियों पर ग्रह रहेंगे हावी, जानिए अक्टूबर कैसा रहेगा आपके लिए
विज्ञापन

मेष राश‌िः एक दूसरे को दें स्वतंत्रता

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
प्रेम संबंधों के नजरिए से आपके लिए यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रह सकता है। इस सप्ताह आपके खर्चें भी ज्यादा बने रह सकते हैं, जिस कारण हाथ तंग होने से आप प्रेमी के साथ कहीं बाहर जाने से बचना चाहेंगे। दूसरी बात यह कि रिश्ता कोई भी हो, हर रिश्ते में एक स्पेस होना बहुत जरुरी है। आपको भी अपने प्रेम संबंधों में थोडा फासला देना चाहिए, ताकि आपका रिश्ता अधिक फले-फले। कभी कभी आपको भी एक-दूसरे को स्वतंत्रता देनी चाहिए। इस सप्ताह के मध्य भाग में आप दोनों के मध्य मतभेद ज्यादा हो सकते हैं। जिससे सप्ताहांत में आपका मूड खराब रह सकता है।
विज्ञापन

वृष राश‌िः रोमांस से भरपूर रहेगा सप्ताह

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
प्रेम संबंधों के लिए यह पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है। आप कहीं दूर घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। यदि आप घूमने नहीं भी जाते हैं तब भी अपने ही शहर में रहकर आप रोमांस का भरपूर मजा उठाएंगे। सप्ताहांत का समय परेशानी वाला हो सकता है, लेकिन आप इसे शांत होकर बिताने का प्रयास करेंगे। सप्ताह के आरंभिक समय से लेकर सप्ताह के तीसरे भाग तक आपका समय अनुकूल कहा जा सकता है।

म‌िथुन राश‌िः रिश्तों को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
आपके लिए यह सप्ताह पूरी तरह से आपके हाथ में होगा। यह आप पर निर्भर होगा कि आप इसे कैसा बनाना चाहेंगे, क्योंकि इस सप्ताह आपका मूड काफी ज्यादा ऊपर-नीचे हो सकता है। आप बिना किसी कारण अपनी स्वतंत्रता में बाधा का अनुभव कर सकते हैं। यदि आपको ऐसा लगता भी है तब आपको इस बात को अपने प्रेमी के साथ शेयर करना चाहिए, ताकि आपकी परेशानी का कोई हल निकल सकें। अपने प्रेम संबंधों को लेकर आप अजीबो-गरीब कुछ अफवाहें भी सुन सकते हैं, लेकिन आप इन पर ध्यान नहीं देगें तो तनाव से बचे रहेगें
विज्ञापन

कर्क राशिः साथी से न करें कोई झूठा वादा

5 of 13
कर्क राशि - फोटो :
सप्ताह की शुरुआत ही आपके अनुकूल नहीं कही जा सकती। आप अपने प्रेमी से किसी तरह का कोई झूठा वादा ना करें, जिससे आप दोनों के मध्य एक बडी दीवार खडी हो जाए। झूठे वादे के चलते आप ज्यादातर समय प्रेमी को मनाने में बिता सकते हैं। सप्ताह के दूसरे भाग में आपकी कुछ सुलह हो भी सकती है, लेकिन अपने कामों में ज्यादा व्यस्त रहने से आप समय नहीं दे पाएंगे। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः मिला जुला रह सकता है सप्ताह

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
आपके लिए यह सप्ताह मिला-जुला कहा जा सकता है। आप दोनों एक-दूसरे में खोये रह सकते हैं। यदि आपके परिवार वालों को आप अपने संबंधों के बारे में बताते हैं तब आपके संबंधों को एक सूत्र में बांधने की बात भी हो सकती है। सप्ताह का दूसरा भाग उनके लिए खतरनाक सिद्ध हो सकता है जो विवाह के अतिरिक्त भी रिलेशनशिप बनाए हुए हैं। उनकी इस रिलेशनशिप की भनक परिवार को लग सकती है और एक बड़ा हंगामा खड़ा हो सकता है। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः लड़ाई- झगड़े अधिक होने की संभावना

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
अपनी गलती का दोष प्रेमी पर न थोपें। आपके प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह बढ़िया नहीं कहा जा सकता। इसमें आप दोनों के मध्य लडाई-झगड़े अधिक हो सकते हैं। आप अपनी बातों पर एक बार अड़ जाएंगे तब आपको उससे हटाना बहुत मुश्किल होगा। आप बुद्धिमान व्यक्ति हैं और अभी भी अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए आपको प्रेमी के साथ सामंजस्य बिठाकर चलना चाहिए। सप्ताह का पहला भाग आपके लिए परेशानियां ला सकता है। आप दोनों के मध्य झगड़ाें के अलावा आपकी सेहत पर भी बुरा असर देखा जा सकता है। दूसरे भाग को थोडा ठीक कहा जा सकता है।

तुला राश‌िः व्यवहारिक रूप से काम लें

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
आपके प्रेम संबंधों का आरंभ तो एकदम तूफ़ानी रुप से होगा, लेकिन जल्दी ही सप्ताह के दूसरे भाग में फ़िस्स भी हो सकता है। आप हवाई किले बनाने की बजाय जरा व्यवहारिक रुप से भी काम लेना शुरु करें। इससे सबसे अधिक दुख आपको ही होगा। जो लोग अभी तक अकेले हैं, उनके नए रिश्तों में बंधने के योग बन रहे हैं और एक नए सूत्र का आरंभ उनके जीवन का देखा जा सकता है। सप्ताह का दूसरा भाग प्रेम संबंधों के लिए सहज नहीं कहा जा सकता है। 

वृश्‍च‌िक राश‌िः रिश्तों में आ सकती है मजबूती

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
सप्ताह का ज्यादातर भाग आपके प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल ही रहने की उम्मीद बन रही है, लेकिन एक भाग में किसी बात को लेकर तनाव भी देखा जा सकता है। आप अपने प्रेमी की आर्थिक रुप से सहायता कर सकते हैं और आपका प्रेमी आपके लिए इस सप्ताह भाग्यशाली सिद्ध हो सकता है। भाग्य आपके पक्ष में होने से आप आपके रिश्तों में पहले से अधिक मजबूती भी देखी जा सकती है। यदि आप वैवाहिक सूत्र में बंधना चाहते हैं तो सप्ताह के अंतिम भाग में अपने प्रेम संबंधों की चर्चा अपने परिवार वालों से कर सकते हैं।

धनु राश‌िः नए लोगों के साथ बढ़ेगी नजदीकियां

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
प्रेम संबंधों को लेकर आप काफ़ी उत्साहित नजर आएंगे और प्रेमी को लेकर घूमने भी जा सकते हैं अथवा फ़िल्म आदि का मजा ले सकते हैं। इस सप्ताह उपहारों का आदान-प्रदान भी आप दोनों के मध्य हो सकता है। आपको अपने आसपास का महौल भी प्रेम से भरा और रोमांटिक नजर आएगा । नए लोगों के साथ भी नजदीकियां बढ़ सकती हैं, जिससे मन में रोमांच भर सकता है। सप्ताह के अंतिम भाग में लडाई-झगड़े की संभावना बनती है।ं

मकर राश‌िः साथी समझेगा आपकी बात

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
सप्ताह के आरंभ में आप अपने पारीवारिक सदस्यों के साथ व्यस्त रह सकते हैं। जिस कारण प्रेम संबंधों को महकाने के लिए आपके पास समय का अभाव देखा जा सकता है, लेकिन आपका प्रेमी आपकी बात को समझेगा और शांत भी रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों से निपटने के बाद आप अधिक से अधिक समय अपने प्यार के साथ ही बिताना चाहेंगे। जितना अधिक समय आप अपने प्रेमी को देंगे, उतनी ही ज्यादा मजबूती आपके संबंधों में आएगी।

कुंभ राश‌िः अपने तनाव का गुस्सा प्रेमी पर निकाल सकते हैं

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
सप्ताह का आरंभिक समय आपका मानसिक तनाव में बीत सकता है और यह आवश्यक नहीं कि यह मानसिक तनाव आपके प्रेमी को लेकर ही हो। इसका कोई अन्य कारण भी हो सकता है। आपके इस तनाव का सारा गुस्सा आप अपने प्रेमी पर निकाल सकते हैं, जिससे प्रेमी मायूस हो सकता है। आप अपने दुख को प्रेमी के साथ बांटने का प्रयास करें ना कि उस पर चिल्लाकर अपने गुस्से को शांत करें।
विज्ञापन

मीन राश‌िः संबंधों के खुलने में झुंझला सकते हैं आप

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
आपके छिपे हुए प्रेम संबंध खुलकर सभी के सामने आ सकते हैं और इन संबंधों का खुलासा आप का ही कोई मित्र इस सप्ताह के आरंभ में कर सकता है। इन संबंधों के खुलासे से आप झुंझला सकते हैं और व्यवहार में रुखापन भी आपके देखा जा सकता है। सप्ताह के दूसरे भाग में भी आपकी यही स्थिति बनी रह सकती है। तीसरे भाग में अपने परिवार के सहयोग से आप परेशानियों से उबरने का प्रयास करेंगे और अंतिम भाग तक आप तनावमुक्त महसूस कर सकते हैं। इसमें आपका प्रेमी भी पूरा सहयोग देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें