लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): उदासी और अकेलेपन से छुटकारा पाने के लिए अभी घर के बुजुर्गों के साथ समय बिताएं और उनकी सेवा करें। अपने मनोभाव और विचारों को अपने प्रियतम तक पहुंचाने के लिए भी यह अच्छा समय है। अपने साथी पर ध्यान दें और जीवन के निर्णय दोनों मिलकर लें।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अपने साथी पर ध्यान दें और जीवन के निर्णय दोनों मिलकर लें। आज नौकरी और रिश्तों दोनों से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। अपने ध्यान को अपने जीवन के विशेष व्यक्ति की तरफ केंद्रित करें और अपने विचारों को उससे बांटें।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अचानक टूटा रिश्ता आपको परेशान कर सकता है लेकिन याद रखें जो भी होता है अच्छे के लिए होता है। जबरदस्ती खींचा जा रहा रिश्ता अधिक समय तक नहीं रहता। सिंगल हैं तो इस समय का मज़ा खुल कर लें और अगर विवाह के इच्छुक हैं तो अभी थोड़ा इंतज़ार करें।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप अपने नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। अपने दिल की बातों को अपने सोलमेट से बांटें और निश्चिन्त रहें कोई भी समस्या ज्यादा दिन तक आपको परेशान नहीं कर सकती।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): नए लोगों से मिलने के लिए तैयार रहें, हो सकता है कि आज आपको आपका हमसफ़र मिल जाए। कुछ रोमांटिक और अंतरंग क्षण भी आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। घरेलू मामलों में आपका अधिकतर समय बीत सकता है, ऐसे में शांति से इन समस्याओं को सुलझाएं।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज का दिन नयी दोस्ती और अच्छे संबंधों को अनुभव करने का दिन है। ऐसे में अपने जीवनसाथी को न भूलें क्योंकि वो आपको जीवन के हर रास्ते पर प्रोत्साहित करेगा। उसे अपने प्यार की निशानी भी दें, इससे आपके बीच का विश्वास और अंतरंगता बढ़ेगी।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): जीवन में मिलने वाले अवसरों का फायदा उठायें और हर पल को खुल कर जीएं। आप जीवन में अकेले नहीं हैं आपका परिवार और पार्टनर आपके साथ है। छोटी छोटी यात्राएं आपके बीच के मतभेदों को दूर करेंगी और आपके बीच एक अटूट रिश्ता बनेगा।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आपका करिश्मा, योग्यता और गुण पुरे आकर्षण में हैं। आपके कौशल के कारण आपका हर काम अच्छे से पूरा होगा। खुले विचारों वाले और दूरदर्शी बनें।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): किसी खास के प्रति आकर्षित महसूस करेंगे और आपके सितारे यह बता रहे हैं कि थोड़ी सी मेहनत से आपका काम बन सकता है इसलिए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): इस समय अपने दिलबर को समझने की कोशिश करें क्योंकि रिश्ता एक तरफ से नहीं निभाया जाता। परिवार का ध्यान रखना और साथ में भोजन करना आपके लिए बड़ी ख़ुशी से कम नहीं है।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): नए रिश्ते बनाने और पुराने रिश्ते में नई जान डालने के लिए आज का समय अच्छा है। घरेलू उतर चढ़ाव, नई योजनाएं और फ्रेश खोजें आपका इंतज़ार कर रहे है। आपकी किस्मत में एक लम्बा और प्यार भरा संबंध है बस जीवन में किसी भी तरह की जल्दबाज़ी से बचें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आप किसी विशेष को लुभाना चाहते हैं जो आपके दिल के बेहद करीब है। बिंदास अपने प्यार का इजहार करें क्योंकि यह समय खुशी और उत्सव का है। आज आपका ध्यान पूरी तरह से आपके ज़रूरी कामों पर है और आपकी मेहनत के संतोषजनक परिणाम मिलने वाले है।