फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Fri, 04 Mar 2022 06:46 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल: जीवनसाथी से धन लाभ होगा। प्रेम जीवन में शाम को प्रियतम के साथ मुलाकात होने की संभावना है। - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):  दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा लेकिन व्यापार के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन में खुशनुमा समय की प्राप्ति होगी। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेम जीवन में कुछ नई बात सामने आ सकती हैं।सेहत कमजोर रहेगी। आपकी कुछ योजनाएं अटक सकती हैं लेकिन अचानक से धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम जीवन में चली आ रही दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेम जीवन में अच्छे पल आएंगे। आपका प्रिय आप से खूब बातें करेगा और आपका मन लगाकर रखेगा। दांपत्य जीवन जीने वालों को मिले-जुले अनुभव प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में दिक्कतें बढ़ेंगी। किसी गलत जगह पैसा लगाने से बचें क्योंकि इससे आपके धन का नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्रेम जीवन जीने वालों को अपने परिजनों से बात करनी होगी, तभी उनका रिश्ता आगे बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में कोई दिक्कत परेशानी को बढ़ा सकती है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेम जीवन में खुशी भरे पल बिताने का मौका मिलेगा और आपका प्रिय आपसे खुश रहेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में चली आ रही परेशानियों में अब कुछ हद तक कमी आएगी।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा लेकिन दांपत्य जीवन में खुशी भरे पल आएंगे और शादीशुदा लोग अपने दांपत्य सुख का आनंद उठाएंगे।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):  प्रेम जीवन में चली आ रही दिक्कतों में कुछ हद तक कमी होगी और शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में तनाव पहले के मुकाबले कुछ कम जरूर होगा।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान अच्छा है। दांपत्य जीवन में मिले-जुले अनुभव मिलेंगे।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें बनी रह सकती हैं लेकिन अब उनका अंत होने वाला है।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): दांपत्य जीवन में तनाव में कमी आएगी। आपको किसी बात को लेकर असुविधा हो सकती है और निर्णय लेने में समस्या होगी। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें