फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 25 अक्तूबर 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sun, 24 Oct 2021 04:54 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): जो लोग शादीशुदा हैं उनके दांपत्य जीवन में प्रेम बरसेगा। लव लाइफ में आपको सफलता मिलेगी और अपने प्रिय के साथ आज आप प्यार भरे पल बिताएंगे।


विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): दांपत्य जीवन में आज खुशी के पल आएंगे। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो दिल की बात कहने में आज सफल होंगे।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपनी लव लाइफ के कारण आप अपना कार्य बाधित कर सकते हैं। इससे भविष्य में आने वाली प्लानिंग रुक सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप पति/पत्नी के साथ आज खुशी के पल बिताएंगे। इससे आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंध के लिए भी आज का दिन काफी सुकून भरा रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): दाम्पत्य जीवन में कुछ समस्या आ सकती है। इसका कारण आपका व्यवहार हो सकता है। प्रेमी/प्रेमिका आज प्रेम का इजहार कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):प्रेमी जोड़ों को आज सुखद परिणाम मिलेंगे। पति/पत्नी को अपने जीवन साथी के मूड को भांपकर ही बात करनी चाहिए।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेमी/प्रेमिका के जीवन में कुछ परेशानी आ सकती है। लेकिन वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए आज का समय खुशियों भरा रहेगा। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज दांपत्य जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो आज थोड़ा संयम से काम लें। कुछ भी ऐसा न करें जिससे वह नाराज हो जाए।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्रेमी/प्रेमिका की लव लाइफ के लिए दिन बेहतर रहेगा। लेकिन पति/पत्नी के रिश्तों में अभी भी सुधार की कोशिश जारी रहेगी।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। प्रेमी/प्रेमिका को आज बहुत सोच समझकर कोई भी कदम उठाने की जरूरत है, नहीं तो मामला और बिगड़ सकता है।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अगर आप अपने इकतरफा प्रेम का आज इजहार करने जा रहे हैं तो थोड़ा रुकें, आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है। पति/पत्नी के लिए आज माहौल थोड़ा रोमांटिक होने की संभावना है।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेमी/प्रेमिका के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ डिनर डेट की योजना बना सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें