फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 18 नवंबर 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Thu, 18 Nov 2021 07:08 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष राशिफल(Aries Horoscope): आज आप अपने प्रियजन के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्यार और आनन्द के क्षण आपको भाव विभोर कर देंगे। यह आपके रिश्ते को और मजबूती प्रदान करेगी।


विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष राशिफल (Taurus Horoscope): रोमांटिक लाइफ के लिए आज का दिन उत्साहजनक नहीं है। लव पार्टनर से भी आज आपकी मुलाकात संभव नहीं है। अगर अभी विवाह की बात चल रही है तो थोड़ी सावधानी से काम लें। आपका किसी प्रकार का अनैतिक व्यवहार आपके रिश्ते को खराब कर सकता है ।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope): आपकी लवलाइफ में आज अशान्ति रहने की संभावना है। अपने लव पार्टनर के साथ आप विवाह संबंधी भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। रिश्तों में भावनाओं की अहम भूमिका होती है, उसे समझें और आगे बढ़े।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope): आज आपका दिन उत्साह भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कम समय बिताएंगे जिसके चलते आपका लव पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। कुछ को प्रेम में धोखा मिल सकता है। 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशिफल (Leo Horoscope): आज आप प्रेम में आत्मविश्वास महसूस करेंगे लव पार्टनर से खुशखबरी मिल सकती है। अपने पार्टनर के साथ मूवी या किसी कार्यक्रम में जा सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशिफल (Virgo Horoscope): आज लव पार्टनर के साथ रिलेशन और मधुर होंगे। वैवाहिक रिश्तों में प्यार पाने के लिए आपको पहल करनी पड़ेगी। प्रेमी के साथ रिश्ते और रंगीन हो सकते हैं, प्रेम भरा व्यवहार आपके साथी को लुभा सकता है। 

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला राशिफल (Libra Horoscope): नए-नए लव पार्टनर्स के लिए रोमांस भरा दिन रहेगा। आज अपने परिवार वालों से अपने लव पार्टनर को मिला सकते हैं। आप उनसे विवाह का जिक्र भी कर सकते है, आपकी यह भावना आपका प्रेमी पसंद करेगा। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope): लव पार्टनर से अनबन हो सकती है। अपनी मीठी वाणी प्रेमी का मन मोहने का प्रयास करें। हो सके तो प्रेमी को गिफ्ट दें। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु राशिफल (Saggitarius Horoscope): जीवनसाथी से तनाव रहेगा विवाहित जन को संयम और अनुकूलता बनाए रखनी चाहिए। लव पार्टनर्स के लिए आज का दिन सामान्य है।  

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope): यदि आप किसी खास से विवाह करना चाहते है तो उसे प्रपोज कर दें। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे।  

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope): आपके लव रिलेशन को किसी की नजर लग गयी है। बिना बात के मन मुटाव हो सकता है। लव पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगें। प्रेम संबंध बेहतर होंगे।    
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन राशिफल (Pisces Horoscope): प्रेम के लिए आज का दिन अनुकूल है। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के कारण परेशानी हो सकती है। अगर आप इकतरफा प्यार में हैं तो आपका इंतजार खत्म हुआ, आपको आज प्रेम की  स्वीकृति मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें