फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 15 सितंबर 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Wed, 15 Sep 2021 07:04 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अनुकूल परिणाम मिलेंगे। अपने प्रिय के साथ खुश रहेंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को कुछ तनाव मिलेगा लेकिन उनके रिश्ते में मजबूती रहेगी और जीवन साथी से पारिवारिक विचार विमर्श कर सकते हैं।



विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने प्रिय की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, जिसकी वजह आपका ही बर्ताव होगा।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) दांपत्य जीवन में भी आज खुशी भरे पल आएंगे और आप अपने जीवन साथी के साथ खुश नजर आएंगे।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) दांपत्य जीवन में आपको आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका जीवन साथी परिवार के बारे में सोचेगा और अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज थोड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। अपने प्रिय का मूड देखकर ही कोई बात करें।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)  प्रेम जीवन के लिए दिनमान अधिक अनुकूल नहीं है। शादीशुदा जीवन जी रहे लोगों को आज खुशी नजर आएगी। काम के सिलसिले में आप का प्रदर्शन जोरदार रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल नहीं है। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर तनाव ना बढ़ने दें।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) प्रेम जीवन में आज आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपका प्रिय कुछ नाराजगी के बावजूद भी आपके साथ रहेगा।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) प्रेम जीवन में दिन अच्छा रहेगा और आप अपनी बात बनाने की कला से अपने प्रिय को खुश रख पाएंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को अभी कुछ और समय प्रतीक्षा करनी पड़ेगी क्योंकि उनका जीवन साथी आपकी किसी गलती से नाराज हैं तो उन्हें मनाने की कोशिश करें।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को जीवनसाथी का साथ मिलेगा। 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)  प्रेम जीवन जीवन अनुकूल रहेगा। अपने मन में चल रही बातों को अपने प्रिय को बताना जरूरी होगा। जीवन साथी से कहासुनी हो सकती है लेकिन फिर भी प्यार झलकेगा।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)  प्रेम जीवन के लिए आज का दिन सामान्य तरीके से बीतेगा लेकिन शाम होते-होते स्थितियां बेहतर हो जाएंगी। आज अपने प्रिय के लिए कोई बढ़िया गिफ्ट ला सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें