फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 15 नवंबर 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sun, 14 Nov 2021 02:52 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) 
दांपत्य जीवन में दिन बेहतर रहेगा और जीवन साथी अपनी लंबे समय से सोची हुई बातें आपसे करेगा, जिससे आपके बीच कुछ समस्या पैदा हो सकती है, लेकिन ध्यान से सुन कर उनकी बात को समझना दांपत्य जीवन को खुशनुमा बनाएगा।

विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) 
दांपत्य जीवन में आज का दिन अनुकूल रहेगा। प्रेम की बढ़ोतरी होगी। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं,तो प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) 
दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन यदि किसी से प्रेम करते हैं, तो उन्हें अपने परिजनों से मिलवा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) 
प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अनुकूल है और प्रेम भरे पल बिताने का मौका मिलेगा। यदि आप शादीशुदा हैं, तो दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा क्योंकि जीवनसाथी की कोई बात पूरा ना करने से वह गुस्सा दिखा सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) 
दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है, लेकिन यदि आप से प्रेम करते हैं, तो प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन अपने प्रिय के लिए कोई गिफ्ट लाने का संकेत दे रहा है।  
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) 
 प्रेम जीवन के लिय दिन बेहतर रहने वाला है। अपने किसी खास मित्र को प्रपोज कर सकते हैं। यदि आप शादीशुदा हैं, तो दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी और जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जाएंगे।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा और दांपत्य जीवन में भी आपको सुख मिलेगा। आपका जीवन साथी आपके काम में आपका हाथ बढाएगा। यदि आप किसी प्रेम संबंध में है, तो दिन अनुकूल नहीं है, प्रिय से झगड़ा हो सकता है, सावधानी रखें।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) 
प्रेम जीवन में दिन बेहतर रहेगा। यदि आप शादीशुदा है, तो दांपत्य जीवन में भी जीवनसाथी के साथ आज के दिन को एंजॉय करेंगे। पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
शादीशुदा लोग जीवनसाथी से कुछ बढ़िया खाने की फरमाइश कर सकते हैं और जो लोग प्रेम जीवन में हैं, वे अपने प्रियतम के साथ शॉपिंग पर निकलेंगे।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) 
प्रेम जीवन में आपको कुछ समस्याएं आएंगी और आप अपने काम के चलते अपने प्रिय से मिलने में असमर्थ रहेंगे। 

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में तनाव रहने से मन उतना खुश नहीं होगा। पारिवारिक जीवन से आप संतुष्ट होगे और संतान से आपको सुखद समाचार मिल सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) 
आप अपने प्रिय संग बेहतर पलों का आनंद उठाएंगे। कोशिश करेंगे कि उनके साथ आप आज सारा दिन बताएं क्योंकि आपको नई ऊर्जा मिलेगी और जीवन जीने के लिए एक नया नजरिया मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें