फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 04 अक्तूबर 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sun, 03 Oct 2021 05:51 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
प्रेम जीवन के लिए दिन बहुत बढ़िया है और रोमांस का अवसर मिलेगा।  दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। फिर भी जीवन साथी आप को समझने का प्रयास करेगा।

विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। किसी भी बात को ज्यादा ना खींचें। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में सुखद नतीजे मिलेंगे। परिवार के बड़ों का सपोर्ट मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) दांपत्य जीवन के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों के लिए भी दिन सामान्य कहा जा सकता है। सेहत का ध्यान रखें। लापरवाही बरतने से बीमार पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) दांपत्य जीवन में रोमांस के अवसर मिलेंगे। काम के सिलसिले में ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान ठीक-ठाक रहेगा। अपने प्रिय के लिए कोई गिफ्ट ला सकते हैं और उन्हें कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) दांपत्य जीवन के लिहाज से आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। जीवन साथी से झगड़ा ना हो, यही कोशिश करें। प्रेम जीवन के लिहाज से भी दिन बढ़िया है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको रोमांस करने के अवसर मिलेंगे और अपना प्रेम महसूस कराएंगे। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने जाएंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में भी आज का दिन काफी बढ़िया कहा जा सकता है।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिन बढ़िया है लेकिन अभिमान में आकर कड़वा ना बोलें, नहीं तो जीवन साथी दुखी हो सकता है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन आनंदित करने वाला होगा। आज आपका प्रिय आपके मन को खुशी देने वाली कोई बात कहेगा।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) प्यार के मामले में दिन कमजोर रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। किसी पुराने मित्र से मिल कर दिल खुश हो जाएगा और कुछ नए लोगों से दोस्ती होगी।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) मन में प्यार की भावना रहेगी जो आपके प्रेम संबंधों में आपकी मदद करेगी। अपने प्रिय से अच्छी-अच्छी बातें करेंगे। उनके मन को लुभाएंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से ट्यूनिंग अच्छी होगी। प्रेम जीवन सामान्य रहने से चेहरे पर मुस्कुराहट रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें