फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaturgrahi Yoga: साल 2025 के अंतिम दिनों में 4 बड़े ग्रह करेंगे बड़ा बदलाव, नववर्ष में मिलेंगे अच्छे परिणाम

Fri, 19 Dec 2025 10:42 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Chaturgrahi Yog Horoscope Predictions: वर्तमान में धनु राशि में मंगल व सूर्य विराजमान है। 20 दिसंबर को शुक्र भी इसी राशि में अपना स्थान लेंगे। इसके बाद 29 दिसंबर 2025 को बुध का गोचर धनु राशि में होगा। 
विज्ञापन
1 of 5
Chaturgrahi Yog Horoscope - फोटो : amar ujala
Chaturgrahi Yog Horoscope Predictions: ज्योतिष शास्त्र में मौजूद सभी ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते हुए शुभ-अशुभ योग का निर्माण करते हैं। इन्हीं में से एक है चतुर्ग्रही योग, जो किसी राशि में एक साथ 4 ग्रहों के होने पर बनता है। ज्योतिष में इसे अत्यंत लाभकारी माना गया है। इससे जातकों पर चारों ग्रहों की कृपा बनी रहती हैं। जल्द साल के अंत में यह कल्याणकारी योग बनने जा रहा है। आपको बता दें, वर्तमान में धनु राशि में मंगल व सूर्य विराजमान है। 20 दिसंबर को शुक्र भी इसी राशि में अपना स्थान लेंगे। इसके बाद 29 दिसंबर 2025 को बुध का गोचर धनु राशि में होगा। बुध के धनु में आते ही चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। इसका असर 12 राशियों पर पड़ेगा परंतु कुछ राशि वालों के लिए यह समय तकदीर बदलने जैसा रहेगा। इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव, करियर में प्रगति, बिजनेस में लाभ और प्रेम विवाह के योग बन सकते हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए चतुर्ग्रही योग शुभ रहने वाला है। आपकी विदेश में काम करने की कामना इस योग के प्रभाव से पूरी होगी। ग्रहों की विशेष कृपा से  धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। आपको करियर-कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। इस समय आपके जमीन-जायदाद से जुड़े मामलें भी हल होंगे। निवेश में अच्छा लाभ देखने को आपको मिल सकता है। विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
विज्ञापन

3 of 5
परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक यात्रा के लिए निकल सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा, क्योंकि आपकी मेहनत के चलते करियर में उन्नति होगी।नए निवेश या वित्तीय योजनाओं से भी आपको फायदा होने की पूरी संभावना है। इस समय नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ मिलने के संकेत और आपको प्रमोशन के लिए चुना जा सकता है। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक यात्रा के लिए निकल सकते हैं।

Ketu Gochar 2026: जनवरी में केतु इन राशि वालों को देंगे अच्छे रिजल्ट, शुरू होगा इनका गोल्डन टाइम

4 of 5
नए माध्यमों से आय की स्थिति बन सकती है। आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों के विवाह की बात बन सकती हैं। आपके घर किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपके जीवन में किसी की दस्तक होने से सकारात्मक बदलाव जीवन में नजर आएंगे। इस समय कारोबार या कोई नई डील को लेकर आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नए माध्यमों से आय की स्थिति बन सकती है। आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

Mulank 6 Love Life: खुद से ज्यादा पार्टनर की परवाह करते हैं मूलांक 6 के लोग, प्रेम को देते हैं प्राथमिकता
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जमीन-भवन से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों को चतुर्ग्रही योग का शुभ प्रभाव जीवन पर देखने को मिलेगा। नौकरी व व्यापार दोनों ही क्षेत्रों में नए अवसर मिलेंगे। आप शिक्षा को लेकर नई योजना या कॉलेज में दाखिला ले सकते है। विदेश में काम करने वालों को और अच्छे परिणाम मिलेंगे। यह समय आपके लिए हर दिशा से समृद्धि लेकर आएगा। जमीन-भवन से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है।
Lucky Rashifal 2026: कन्या समेत इन राशियों के लिए खुशियों से भरा रहेगा 2026, नई नौकरी से लेकर धन लाभ के बनेंगे योग
Mulank 7 Love Life: इमोशनली मेच्योर और गुड लिसनर होते हैं मूलांक 7 के लोग, पर प्यार में आती हैं ये चुनौतियां
 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें