फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्र ग्रहण के बाद किन चीजों का दान करना रहेगा शुभ? जानें लाभ और नियम

Thu, 27 Aug 2026 03:39 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Chandra Grahan 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, ग्रहण के बाद दान-पुण्य करने से भाग्य मजबूत होता है। इस दौरान अपनी राशि के अनुसार दान करना और भी शुभ माना गया है, क्योंकि इससे ग्रहों की स्थिति को भी मजबूती मिलती हैं। 
विज्ञापन
1 of 13
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
Chandra Grahan 2026: 28 अगस्त को रक्षा बंधन पर चंद्र ग्रहण लग रहा है। लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में यहां ग्रहण का सूतक काल भी माना नहीं जाएगा। परंतु ग्रहण शनि की राशि और राहु के नक्षत्र में लग रहा है। ऐसे में इस दिन जरूरतमंदों को कुछ चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि, ग्रहण के बाद दान-पुण्य करने से भाग्य मजबूत होता है और जीवन में आने वाली नकारात्मकता कम हो सकती है। इस दौरान राशि के अनुसार दान करने से ग्रहों की स्थिति को भी मजबूती मिलती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि, चंद्र ग्रहण के दिन किस राशि के जातकों को किन चीजों का दान करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 13
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के लोग चंद्र ग्रहण के दिन लाल मसूर की दाल का दान कर सकते हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, मसूर की दाल का दान करने से मंगल ग्रह से जुड़े अशुभ प्रभाव कम करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातक दूध या चीनी का दान कर सकते हैं। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से मन को शांति मिलती है और मानसिक तनाव कम करने में मदद मिल सकती है।

4 of 13
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए किताबों का दान करना शुभ माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इससे ज्ञान में वृद्धि होती है और बुध ग्रह को मजबूती मिल सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को चंद्र ग्रहण के दिन धन का दान करना चाहिए। अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंद व्यक्ति को धन का सहयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
Chandra Grahan 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग चंद्र ग्रहण के दिन मीठी चीजों का दान कर सकते हैं। मान्यता है कि इससे जीवन में सकारात्मकता आती है और अटके हुए कामों को गति मिल सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को हरी सब्जियों का दान करना चाहिए। जरूरतमंद व्यक्ति को हरी सब्जियां दान करना शुभ माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इससे बुध ग्रह मजबूत होता है और करियर से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है।

8 of 13
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों को चावल का दान करना चाहिए। मंदिर या किसी जरूरतमंद व्यक्ति को चावल का दान करना शुभ रहेगा। इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

9 of 13
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को चंद्र ग्रहण के दिन कपड़ों का दान करना चाहिए। इससे जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं। साथ ही भाग्य मजबूत बनता है।

10 of 13
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के लोग वस्त्र दान के साथ-साथ धन का भी दान कर सकते हैं। मान्यता है कि इससे भाग्य मजबूत होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

रक्षाबंधन 2026: क्या चंद्र ग्रहण के कारण बदल जाएगा राखी बांधने का समय? जानें पूरी जानकारी

11 of 13
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के जातक काले तिल का दान कर सकते हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, काले तिल का दान करने से शनि से जुड़े दोषों की शांति में मदद मिलती है।

Chandra Grahan Rashifal: कुंभ राशि में लगेगा चंद्रग्रहण, इन 5 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

12 of 13
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को धन का दान करना चाहिए। जरूरतमंद व्यक्ति की आर्थिक रूप से मदद करना आपके लिए शुभ रहेगा। मान्यता है कि इससे भाग्य मजबूत होता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग बनते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों को पीली मिठाई का दान करना चाहिए। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इससे गुरु ग्रह की कृपा प्राप्त होती है और भाग्य का साथ मिल सकता है।

सितंबर में जन्मे लोगों में होती है ये 7 खूबियां, हर क्षेत्र में बनाते हैं पहचान
पांच घंटे से ज्यादा रहेगा चंद्र ग्रहण का साया, जानें भारत में कब देगा दिखाई और क्या होगा प्रभाव

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें