फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव

Thu, 04 Sep 2025 06:37 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Chandra Grahan 2025: 07 सितंबर को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। इस ग्रहण के कारण कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन
1 of 6
07 सितंबर को कुंभ राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण - फोटो : adobe stock
07 सितंबर को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। इस ग्रहण को भारत में देखा जा सकता है जिसके चलते इसका सूतत काल प्रभावी होगा। यह चंद्र ग्रहण शनि की राशि कुंभ में लगेगा। ग्रहण को हिंदू धर्म में शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। ग्रहण के प्रभाव से नकारात्मक परिणामों में वृद्धि होने लगती है। ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों के ऊपर भी देखने को मिलता है। आइए जानते हैं इस चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव किन-किन राशियों पर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है।  

Chandra Grahan 2025: पितृ पक्ष के पहले दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानें कब कर सकते हैं श्राद्ध

विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए कुंडली के अष्टम भाव ग्रहण योग बना है जिसके कारण आपको अचानक से धन हानि हो सकती है। कुंडली का अष्टम भाव दुर्घटना, रहस्य, अचानक से धन लाभ और हानि से संबंधित है। ऐसे में आपको अपनी वाणी और बेफिजूल के खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। 

Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर को लग रहा है चंद्र ग्रहण, जानें क्या होगा समय, प्रभाव और सूतक काल
 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए 07 सितंबर को होने वाले चंद्र ग्रहण में यह आपके सातवें भाव में होगा। ऐसे में वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग किसी के साथ साझेदारी में उनको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और किसी भी मामले में बहुत ही सोच-समझकर फैसला लेना होगा। 

Chandra Grahan 2025: सितंबर में इस दिन लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण, जानें भारत में कब लगेगा सूतक

4 of 6
- फोटो : amar ujala
तुला राशि 
तुला राशि के लोगों की कुंडली में ग्रहण योग पंचम भाव में बना रहा है। ऐसे में जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से संबंध रहते हैं उनको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। संतान सबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण मामलों में आपको बहुत ही सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए दूसरे भाव में ग्रहण हो ऐसे में आपको धन से संबंधित परेशानियां बढ़ जाएंगी और रिश्तों में तरह के तरह के तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको इस दौरान लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतनी होगी। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए उनकी कुंडली के पहले भाव में ग्रहण योग बनेगा। दांपत्य जीवन और आपके व्यक्तित्व के लिहाज से यह अच्छा नहीं रहेगा। आपको तरह-तरह की मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग कारोबार से संबंधित हैं उन पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें