Chandra Grahan 2025: इस बार 7 सितंबर 2025 को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। भारतीय समय अनुसार यह रात 9 बजकर 58 मिनट से लेकर देर रात 1 बजकर 26 मिनट तक बना रहेगा। इसकी कुल अवधि 3 घंटे 29 मिनट तक होगी। खास बात यह है कि भारत में यह ग्रहण स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। इसलिए 9 घंटे पहले लगने वाला सूतक काल मान्य होगा। वहीं ज्योतिषियों की मानें, तो चंद्र ग्रहण कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगेगा। इस दौरान चंद्रमा कुंभ राशि में रहेंगे, जहां पहले से ही राहु स्थित हैं। अब चूंकि कुंभ राशि में राहु-चंद्रमा की युति बन रही है, इसलिए ग्रहण योग का निर्माण होगा। ऐसे में 'चंद्र ग्रहण' और 'ग्रहण योग' के अशु प्रभाव से बचने के लिए आप चंद्रमा के 108 नामों का स्मरण कर सकते हैं। इससे सभी तरह की नकारात्मकता दूर और मानसिक शांति की प्राप्ति होती हैं। आइए इन नामों के बारे में जानते हैं।