फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2024: होली पर 100 साल बाद चंद्र ग्रहण का साया, इन 5 राशियों के लिए शुभ संकेत

Mon, 25 Mar 2024 07:16 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Lunar Eclipse 2024
Chandra Grahan 2024: साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण आज यानी 25 मार्च को लगने जा रहा है। इस बार चंद्र ग्रहण और होली दोनों ही एक साथ रहेगा। यानी होली पर चंद्र ग्रहण का साया रहेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होली पर चंद्र ग्रहण 100 साल बाद फिर से लगेगा। 25 मार्च को चंद्रग्रहण सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर दोपहर 03 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। इससे पहले होली और चंद्रग्रहण दोनों ही साल 1924 में लगा था। साल का यह पहला चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा जो करीब 4 घंटे के आसपास तक रहेगा। होली और चंद्र ग्रहण दोनों ही एक दिन पड़ने के कारण इसका प्रभाव कुछ राशियों पर शुभ रहेगा। 

 
विज्ञापन

2 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक मेष राशि के जातकों पर चंद्र ग्रहण शुभ साबित होगा। कार्यों में सफलताएं मिलेगी। धन लाभ के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी और व्यापार में आपके सभी प्रयास फलीभूत होंगे। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन

3 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण अच्छा परिणाम देगा। धन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपको जिस भी काम को करेंगे उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। लेकिन जो जातक व्यापार से जुड़े हैं उन्हे कुछ विशेष सतर्कता बरतनी होगी। आय के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं। 

4 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए साल के पहले चंद्र ग्रहण और होली का संयोग से विशेष सुख की प्राप्ति होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में आपके लिए कुछ खास तरह का आयोजन हो सकता है। नौकरी और व्यापार के लिहाज से आने वाला समय अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभवों का लाभ भरपूर मिलेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
होली पर चंद्र ग्रहण धनु राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। कार्यों में अच्छी सफलताएं मिलेंगी। भाग्य में वृद्धि होने से आपको हर एक काम में सफलताएं प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
आपके लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण सकारात्मकता लेकर आ रहा है। धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। नौकरी में अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। मान-सम्मान और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपको अचानक से कहीं से धनलाभ हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें