ग्रहों के राजा सूर्य 17 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जहां पर पहले से बुधदेव विराजमान हैं। इस तरह के कन्या राशि में बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। 17 सितंबर से लेकर 26 सितंबर 2026 तक कन्या राशि में बुधादित्य राजयोग का संयोग बना है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य को ग्रहों का राजा, आत्मा, पिता, मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता आदि कारक ग्रह माना जाता है, वहीं बुध को बुद्धि ,वाणी, संचार, व्यापार और तर्क-वितर्क आदि के कारक होते हैं। ऐसे में बुध-सूर्य की युति से बना बुधादित्य राजयोग कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि पर बुधादित्य राजयोग का असर
ज्योतिष में बुध-सूर्य युति को बहुत ही शुभ और लाभकारी माना जाता है। ऐसे में मेष राशि वालों के लिए बुध-सूर्य की युति लाभकारी रहेगा।
बुधादित्य राजयोग मेष राशि वालों के छठे भाव में बना है जिससे नौकरी-बिजनेस में अच्छा फल मिल सकता है।
आय में अचानक से बढ़ोत्तरी के योग हैं और कई क्षेत्रों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी।
कामकाज के सिलसिले में आप यात्रा कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा खासा मुनाफा अर्जित करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 5
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि पर प्रभाव
कर्क राशि वालों के लिए आने वाले समय में बुधादित्य राजयोग का अच्छा प्रभाव रहेगा।
आपकी कुंडली के तीसरे भाव में सूर्य-बुध की युति हो रही है। जिससे साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।
अचानक से बिगड़े काम बनेंगे और धन में वृद्धि के योग। आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफे का योग।
नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर और प्रमोशन के योग बनेंगे।
4 of 5
तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि पर प्रभाव
तुला राशि वालों के लिए बुध-सूर्य की युति से बना बुधादित्य राजयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा।
इस दौरान कार्यक्षेत्र और समाज में पद-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। नौकरी में बेहतर अवसर मिल सकते हैं।
व्यापार में लाभ के अच्छे अवसरों में वृद्धि और कोई बड़ी डील हो सकती है।
उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाकर सपना पूरा हो सकता है।
अध्यात्म की तरफ आपका झुकाव रहेगा और धार्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का अवसर मिलेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।