Budh Vakri 2022 : बुध ग्रह हुए वक्री, जानिए इसका प्रभाव और किन-किन राशियों के बदलेंगे भाग्य
Wed, 11 May 2022 07:40 AM IST
विनोद शुक्ला
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Budh Gochar 2022: बुध बुद्धि के देवता के रूप में पूजे जाते हैं। बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पति होता है। बुध ग्रह उत्तर और कुबेर देवता का प्रतिनिधित्व करते हैं।
- फोटो : अमर उजाला
महान ग्रह बुध 10 मई को सायं 5 बजकर 17 मिनट पर वृषभ राशि की यात्रा करते हुए वक्री हो रहे हैं। इस अवधि के मध्य ये 3 जून को मार्गी होंगे और 2 जुलाई को मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के वक्री होने के प्रभाव स्वरूप जिनकी जन्मकुंडलियों में ये शुभ भाव में गोचर कर रहे होंगे उनके लिए अशुभ समाचार है किंतु जिनके अशुभ भाव में गोचर कर रहे होंगे उनके लिए सामान्य फल कारक रहेंगे। इनके वक्री अथवा मार्गी होने का प्रभाव पृथ्वी वासियों पर सीधा दिखाई देता है। सभी राशियों के लिए इनके वक्री होने का फल कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
mesh rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में वक्री बुध आर्थिक रूप से काफी उथल-पुथल ला सकते हैं। अपनी वाणी कुशलता के बलपर विषम परिस्थितियों पर आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं जाने देंगे। स्वास्थ्य विशेष करके चर्म रोग से संबंधित समस्याओं से सावधान रहें। परिवार में अलगाववाद की स्थिति न आने दें।
विज्ञापन
3 of 13
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
बृषभ राशि
आपकी राशि में वक्री बुध किसी न किसी कारण से मानसिक अशांति दे सकते हैं किंतु कार्य व्यापार की दृष्टि से बेहतर रहेगा। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी समय बेहतरीन रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का निर्णय भी लेना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहतर रहेगा।
4 of 13
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
राशि से बारहवें भाव में वक्री बुध अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी के मामलों से बचते रहें तो बेहतर रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। यात्रा के समय सामान चोरी होन से बचाएं वाहन दुर्घटना से बचें। जमीन-जायदाद अथवा वाहन आदि का क्रय भी कर सकते हैं। विदेशी कंपनियों में सर्विस एवं नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
विज्ञापन
5 of 13
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
राशि से लाभ भाव में वक्री बुध का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा,हो सकता है कार्य में कुछ बाधा आए किंतु अंततः परिणाम आपके पक्ष में ही आएगा। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से सहयोग के योग। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
विज्ञापन
6 of 13
Leo
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
राशि से दशम कर्म भाव में वक्री बुध कार्य-व्यापार में शिथिलता तो लाएंगे आपकी आमदनी को भी प्रभावित करेंगे किंतु कहीं न कहीं आर्थिक उन्नति भी देंगे। किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास कुछ रुकावट के बाद सफलता देगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। मकान अथवा वाहन क्रय करने के योग।
विज्ञापन
7 of 13
Virgo
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए वक्री बुध धर्म और अध्यात्म के प्रति उदासीनता ला सकते हैं यह भी हो सकता है कि कार्य संपन्न होते होते बाधा आ जाएं किंतु इससे हताश न हों। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर ऐसे हालात को आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस एवं नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
8 of 13
Virgo
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में वक्री बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। स्वास्थ्य विशेष करके दवाओं के रिएक्शन और पेट संबंधी विकार से अति सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में सुलझा लेना समझदारी रहेगी। इन सबके बावजूद आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। महंगी वस्तुओं पर व्यय होगा।
9 of 13
Scorpio
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
राशि से सप्तम दाम्पत्य भाव में वक्री बुध शादी विवाह से संबंधित चल रही वार्ता में थोड़ा और विलंब ला सकते हैं। हो सकता है कार्य संपन्न होते होते बाधा आए, किंतु हताश न हों अंततः आप सफल रहेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हों तो उसे दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।
10 of 13
Sagittarius
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए वक्री बुध आपके लिए सफलता कारक ही रहेंगे। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में अधिक धन खर्च होगा किंतु निर्णय आपके पक्ष में आने के योग। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा हानि की संभावना रहेगी। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। मित्रों एवं संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे रहेंगे सावधान रहें।
11 of 13
Capricorn
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में वक्री बुध नुकसानदेय तो नहीं रहेंगे किंतु कहीं न कहीं पढ़ाई से आपका ध्यान भटक सकता है सावधान रहें। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छे अंक हासिल करने के लिए और कठिन प्रयास करने होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का निर्णय भी लेना चाह रहे हों तो ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है किंतु नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग मिलेगा।
12 of 13
Aquarius
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए वक्री बुध किसी न किसी कारण से आपको पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति देंगे। संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानीपूर्वक करें वाहन दुर्घटना से बचें। यात्रा के समय सामान चोरी होने से भी बचाएं। पैतृक संपत्ति से संबंधित मामले हल होंगे। वाहन का भी क्रय कर सकते हैं। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहें। व्यर्थ विवादों से दूर रहें और कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में सुलझा लेना समझदारी रहेगी।
मीन राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए वक्री बुध कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिला सकते हैं। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर आप कठिन परिस्थितियों पर आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे किंतु परिवार में छोटे भाइयों से मतभेद गहरा हो सकता है इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें। कार्य व्यापार में उन्नति होगी कोई भी नया कार्य आरंभ करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।